सूचना प्रौद्योगिकी (जनता तक सूचना की पहुंच रोकने की प्रक्रिया और रक्षोपाय) नियम, 2009 | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

केंद्र सरकार ने यूट्यूब चैनल ‘4PM’ को ब्लॉक करने का आदेश वापस ले लिया। 

  • उपर्युक्त चैनल को सूचना प्रौद्योगिकी (जनता तक सूचना की पहुंच रोकने की प्रक्रिया और रक्षोपाय) नियम, 2009 के तहत ब्लॉक करने का आदेश जारी किया गया था।

सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2009 के बारे में:

  • नियम 9 (आपात स्थिति में सूचना को ब्लॉक करना): इस नियम के तहत कंटेंट बनाने वाले को सुनवाई का अवसर देने का कोई प्रावधान नहीं है।
  • नियम 16: इसमें कहा गया है कि प्राप्त सभी अनुरोधों, शिकायतों और की गई कार्रवाइयों की सख्त गोपनीयता बनाए रखी जाएगी।
  • मूल अधिकारों का हनन: यह तर्क दिया जाता है कि सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2009 के उपर्युक्त प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत ‘वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ के मूल अधिकार का उल्लंघन करते हैं।
    • हालांकि, संविधान के अनुच्छेद 19(2) के तहत सरकार देश की सुरक्षा आदि के हित में उपर्युक्त मूल अधिकार पर कुछ उचित प्रतिबंध लगाने के लिए प्रावधान कर सकती है।

NaBFID ने अपने पहले ऑफशोर बॉण्ड जारी करने की तैयारी में हांगकांग में निवेशकों से भेंट की। यह एक प्रकार की अनौपचारिक वार्ता थी, जिसका उद्देश्य समझौते पर हस्ताक्षर करना नहीं था।

NaBFID के बारे में:

  • स्थापना: इसकी स्थापना संसद द्वारा पारित "राष्ट्रीय अवसंरचना वित्त-पोषण और विकास बैंक अधिनियम, 2021" के तहत 2021 में हुई थी।
  • उद्देश्य: यह एक विशेषीकृत विकास वित्तीय संस्थान (Development Finance Institution) है। इसके निम्नलिखित उद्देश्य हैं:
    • अवसंरचना के विकास के लिए दीर्घकालिक और नॉन-रिकोर्स वित्त-पोषण की कमी को पूरा करना।
    • भारत में बॉण्ड और डेरिवेटिव बाजारों के विकास को मजबूत बनाना।
  • विनियमन और पर्यवेक्षण: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अखिल भारतीय वित्तीय संस्था (AIFI) के रूप में, RBI अधिनियम, 1934 के तहत।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में नया कार्यालय स्थापित किया। 

  • इस कार्यालय का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तीन राष्ट्रीय जलमार्गों पर नदी नौवहन/ परिवहन अवसंरचना का विकास  करना है। ये तीन राष्ट्रीय जलमार्ग निम्नलिखित हैं:
    • राष्ट्रीय जलमार्ग-26 (चेनाब नदी); 
    • राष्ट्रीय जलमार्ग-49 (झेलम नदी); तथा 
    • राष्ट्रीय जलमार्ग-84 (रावी नदी)। 

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के बारे में:

  • यह एक वैधानिक संस्था है। इसे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1986 के तहत स्थापित किया गया है।
  • मंत्रालय: यह केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत कार्य करता है।
  • मुख्य कार्य: राष्ट्रीय जलमार्गों पर अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) अवसंरचना का विकास, रखरखाव और विनियमन करना।

भारत ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा हाल ही में उठाए गए प्रशुल्क संबंधी कदम GATT, 1994 और AoS के प्रावधानों के अनुरूप नहीं हैं।  

  • प्रशुल्क और व्यापार पर सामान्य समझौता (GATT) देशों के बीच एक समझौता है। इसका उद्देश्य वस्तुओं के व्यापार में भेदभाव को समाप्त करना तथा टैरिफ और अन्य व्यापार बाधाओं को कम करना है।

रक्षोपायों पर समझौते (AoS) के बारे में

  • यह समझौता GATT 1994 के अनुच्छेद XIX के अंतर्गत रक्षोपायों के उपयोग के नियमों को निर्धारित करता है।
    • रक्षोपाय वे “आपातकालीन” कदम होते हैं, जो तब उठाए जाते हैं जब किसी विशेष उत्पाद के आयात में तेजी से वृद्धि होती है और यह वृद्धि उस सदस्य देश के घरेलू उद्योग को गंभीर नुकसान पहुंचा रही होती है या नुकसान पहुंचाने की आशंका होती है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पीति घाटी में "त्सराप चू कंजर्वेशन रिजर्व'" अधिसूचित किया। यह भारत का सबसे बड़ा कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र है।

त्सराप चू के बारे में:

  • यह उनाम नदी और चरप नाला के संगम का क्षेत्र है।
  • सीमाएं: इस कंजर्वेशन रिजर्व के उत्तर में लद्दाख केंद्र-शासित प्रदेश, पूर्व में किब्बर वन्यजीव अभयारण्य (मलिंग नाला और लुंगर लुंगपा तक विस्तृत), दक्षिण में कबजीमा नाला और पश्चिम में चंद्रताल वन्यजीव अभयारण्य स्थित है। 
  • वन्यजीव: हिम तेंदुआ (जिसे 'पहाड़ों का भूत'/ Ghost of the mountains भी कहा जाता है)।
  • अन्य प्रजातियां: तिब्बती भेड़िया, भड़ल (नीली भेड़/ Blue Sheep), हिमालयन आइबेक्स, क्यांग (जंगली गधा), तिब्बती अर्गली आदि।
  • यहां रोज फिंच, तिब्बती रैवेन जैसी दुर्लभ पक्षी प्रजातियां भी पाई जाती हैं।

GRID 2025 रिपोर्ट को आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र (IDMC) ने जारी किया।

  • आंतरिक विस्थापन का अर्थ है, जब लोग किसी कारणवश अपने ही देश के भीतर अपना मूल स्थान छोड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं। आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति (IDP) वे लोग होते हैं जो संघर्ष, हिंसा या आपदा के कारण अपने घर से पलायन करने को मजबूर होते हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार नहीं करते हैं।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर: 

  • 2024 के अंत में आंतरिक रूप से विस्थापित लोग (IDP): 83.4 मिलियन। इनमें से 73.5 मिलियन लोग संघर्ष और हिंसा तथा 9.8 मिलियन आपदाओं के कारण विस्थापित हुए।
    • दुनिया भर में आपदा से होने वाले विस्थापन का 25% अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्ज किया गया।
  • भारत: संघर्ष और हिंसा के कारण आंतरिक विस्थापन (1,700) तथा आपदाओं के कारण आंतरिक विस्थापन (5.4 मिलियन)।

दूरसंचार विभाग (DoT) के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने ड्रोन आधारित क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) सिस्टम्स विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। सिस्टम्स के विकास में डिकॉय-आधारित BB84 प्रोटोकॉल का उपयोग किया जाएगा।

  • QKD डेटा की निर्विवाद सुरक्षा सुनिश्चित करती है, क्योंकि यह क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांतों पर आधारित है। यह पारंपरिक क्रिप्टो सिस्टम की तरह केवल गणितीय एल्गोरिदम की जटिलता पर निर्भर नहीं करती है।

BB84 प्रोटोकॉल के बारे में

  • यह पहला क्वांटम क्रिप्टोग्राफी प्रोटोकॉल है। इसे 1984 में चार्ल्स बेनेट और जाइल्स ब्रासर्ड ने प्रस्तावित किया था।
  • इसमें भौतिक इकाई के रूप में फोटॉन्स के ध्रुवीकरण की अवस्थाओं का उपयोग कर दो उपयोगकर्ताओं के बीच सिक्योरिटी बिट स्ट्रिंग बनाई जाती है।

600 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर देखी गई घटना "AT2024tvd" अब तक कैप्चर की गई पहली ऑफसेट TDE है।

TDE के बारे में

  • यह एक विनाशकारी खगोलीय परिघटना है, जिसमें एक विशाल ब्लैक होल द्वारा किसी तारे को निगल लिया जाता है। इससे तीव्र विकिरण की चमक उत्पन्न होती है।
  • ऐसा तब होता है, जब कोई तारा ब्लैक होल के बहुत करीब पहुंच जाता है।
  • इस परिघटना में गुरुत्वाकर्षण बल से इतना तीव्र ज्वार उत्पन्न होता है, जो तारे को विखंडित करके गैस की धारा में बदल देता है।
    • इस धारा का पिछला हिस्सा प्रणाली से बाहर निकल जाता है, जबकि अगला हिस्सा घूमकर ब्लैक होल के चारों ओर एक घेरा बना लेता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet