पत्तन आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए सागरमाला स्टार्ट-अप इनोवेशन पहल (S2I2) आरंभ की गई | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

सागरमाला स्टार्ट-अप इनोवेशन पहल (S2I2) को राष्ट्रीय सागरमाला शीर्ष समिति (NSAC) की चौथी बैठक में लॉन्च किया गया है।

  • इस बैठक में सागरमाला 2.0 में अपग्रेड करने की योजना पर भी प्रकाश डाला गया।

इस बैठक के मुख्य परिणामों पर एक नजर

  • सागरमाला स्टार्ट-अप इनोवेशन पहल (S2I2): 
    • उद्देश्य: ग्रीन शिपिंग, स्मार्ट पोर्ट, मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स, पोत निर्माण प्रौद्योगिकी और संधारणीय तटीय विकास जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्ट-अप्स को सशक्त बनाना। 
    • इससे अनुसंधान, नवाचार, स्टार्ट-अप्स और उद्यमिता को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।
    • इसमें वित्त-पोषण, मार्गदर्शन और उद्योग आधारित साझेदारी के माध्यम से अत्याधुनिक समाधानों को विकसित करने को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
  • सागरमाला 2.0:
    • यह पोत निर्माण, मरम्मत, पोत को तोड़ने और पुनर्चक्रण पर ध्यान देते हुए सागरमाला कार्यक्रम को अपग्रेड करेगा।
    • इसके निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
      • मैरीटाइम अमृत काल विज़न (MAKV 2047) को साकार करना;
      • भारत को विश्व के शीर्ष पांच पोत निर्माण देशों में स्थान दिलाना है; तथा 
      • पत्तन की हैंडलिंग क्षमता को सालाना 10 अरब मीट्रिक टन तक बढ़ाना है।

सागरमाला कार्यक्रम, 2015 के बारे में

  • उद्देश्य: भारत की लगभग 7,500 किमी लम्बी तटरेखा और 14,500 किमी संभावित नौगम्य जलमार्गों की क्षमता का उपयोग करके देश में आर्थिक विकास को गति प्रदान करना।
    • इसका लक्ष्य घरेलू और एक्जिम (निर्यात-आयात) कार्गो, दोनों के लिए लॉजिस्टिक्स संबंधी लागत को कम करना है।
  • मंत्रालय: पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय। 
  • शीर्ष निकाय: राष्ट्रीय सागरमाला शीर्ष समिति (NSAC)।
  • पांच प्रमुख स्तंभ: 
    • पत्तन आधारित औद्योगीकरण, 
    • पत्तन आधुनिकीकरण, 
    • पोर्ट कनेक्टिविटी, 
    • तटीय पोत परिवहन और अंतर्देशीय जलमार्ग, तथा 
    • तटीय समुदाय का विकास।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features