मोजाम्बिक (राजधानी: मापुटो)

उत्तरी मोजाम्बिक में 25,000 से अधिक लोग तिहरे संकट के कारण पलायन कर चुके हैं। इस तिहरे संकट में सशस्त्र संघर्ष, बार-बार होने वाली चरम मौसमी घटनाएं और चुनाव के बाद फैली अशांति शामिल है।
भौगोलिक अवस्थिति
- अवस्थिति: यह देश अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह पूर्व में हिंद महासागर से लंबी तट रेखा साझा करता है।
- मोजाम्बिक चैनल इसे मेडागास्कर द्वीप से अलग करता है।
- सीमावर्ती देश: तंजानिया (उत्तर में), मलावी और जाम्बिया (उत्तर-पश्चिम में), जिम्बाब्वे (पश्चिम में), दक्षिण अफ्रीका और इस्वातिनी (दक्षिण-पश्चिम में)।
भौगोलिक विशेषताएं
- प्रमुख नदियां: जाम्बेजी और लिम्पोपो (दोनों हिंद महासागर में गिरती हैं), रुवुमा आदि।
- सबसे ऊंची चोटी: माउंट बिंगा (चिमोइओ हाइलैंड्स का हिस्सा)