केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारतजेन शिखर सम्मेलन में ‘भारत जेन’ (BharatGen) लॉन्च किया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारतजेन शिखर सम्मेलन में ‘भारत जेन’ (BharatGen) लॉन्च किया

Posted 03 Jun 2025

10 min read

‘भारतजेन शिखर सम्मेलन’ भारत का सबसे बड़ा ‘जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) समिट एवं हैकथॉन’ है।  

भारतजेन के बारे में

  • सार्वजनिक-निजी भागीदारी पहल:
    • यह भारत में अपनी तरह का पहला और स्वदेश में विकसित AI-आधारित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल है। यह भारतीय भाषाओं के लिए तैयार किया गया है।
    • इसे एक गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में लॉन्च किया गया है। इसे भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से वित्त-पोषण प्राप्त होगा।
    • इसे नेशनल इंटरडिसिप्लिनरी साइबर-फिजिकल सिस्टम्स मिशन (NM-ICPS) के तहत विकसित किया गया है।।
    • इसे IIT बॉम्बे में टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (TIH) फाउंडेशन फॉर IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) और IoE (इंटरनेट ऑफ एवरीथिंग) के माध्यम से लागू किया जा रहा है।   
  •  चार प्रमुख लक्ष्य:
    • भारत-केंद्रित फाउंडेशनल LLM मॉडल का निर्माण: यह मॉडल भारतीय भाषाओं, संस्कृति और परंपरा पर केंद्रित होगा।
    • भारत डेटा सागर: यह मॉडल निर्माण के लिए आवश्यक उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय डेटा को केंद्रीकृत करेगा।
    • स्टार्ट-अप इकोसिस्टम और इनोवेशन: यह भारत के लिए नए AI एप्लीकेशन्स बनाने हेतु उद्यमियों को टूल्स, मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाएगा।।
    • कौशल विकास और क्षमता निर्माण: फेलोशिप, हैकथॉन तथा अलग-अलग पाठ्यक्रमों के माध्यम से भारत की AI प्रतिभा को मजबूत बनाएगा। साथ ही, यह भारत को एक वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित भी करेगा।  

मल्टीमॉडल LLMs के बारे में

  • मल्टीमॉडल LLMs (MLLMs) लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स हैं, जिन्हें टेक्स्ट और गैर-टेक्स्ट डेटा पर प्रशिक्षित किया जाता है। ऐसे डेटा में इमेज, ऑडियो एवं वीडियो शामिल हैं।
  • ये मॉडल्स मनुष्य की भाषा और अन्य जटिल डेटा प्रकारों को समझने एवं व्याख्या करने के लिए मशीन लर्निंग का उपयोग करते हैं।
  • मल्टीमॉडल LLMs वास्तव में पारंपरिक यूनिमॉडल मॉडल्स से अधिक एडवांस हैं। यूनिमॉडल (जैसे चैटजीपीटी का पुराना संस्करण) अक्सर तब असंगत उत्तर देते हैं, जब अलग-अलग माध्यमों के इनपुट से उन्हें प्रशिक्षित किया गया होता है। 
  • Tags :
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • लार्ज लैंग्वेज मॉडल
  • टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (TIH)
  • मल्टीमॉडल
  • भारतजेन
Watch News Today
Subscribe for Premium Features