वियतनाम (राजधानी: हनोई)

वियतनाम ने दो बच्चा नीति (Two-Child policy) को समाप्त किया, क्योंकि इस देश में ऐतिहासिक रूप से जन्म दर बहुत कम हो गई है।
भौगोलिक अवस्थिति:
- अवस्थिति: यह दक्षिण-पूर्व एशिया में इंडोचीन प्रायद्वीप में स्थित है।
- प्रादेशिक सीमाएं: चीन, लाओस और कंबोडिया से लगती है।
- समुद्री सीमा: इसके पूर्व में प्रशांत महासागर का पूर्वी सागर (दक्षिण चीन सागर या SCS) स्थित है।
भौगोलिक विशेषताएं
- जलवायु: उष्णकटिबंधीय। यहां वर्षभर उच्च तापमान और आर्द्रता बनी रहती है।
- प्रमुख नदियाँ: इसके दक्षिण में मेकांग और उत्तर में रेड नदी बहती है। दोनों नदियाँ दक्षिण चीन सागर में गिरती हैं।
- यूनेस्को द्वारा विश्व प्राकृतिक विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध हा लॉन्ग बे-कैट बा द्वीप समूह वियतनाम में स्थित है।
- अर्थव्यवस्था: 2022 के आंकड़ों के अनुसार, यह दुनिया में टंगस्टन, सीमेंट और फ्लोरस्पार के शीर्ष 5 उत्पादकों में से एक है।