नामीबिया (राजधानी: विंडहोक)

भारत के प्रधान-मंत्री ने नामीबिया की यात्रा की।
भौगोलिक अवस्थिति
- अवस्थिति: अफ्रीका के दक्षिण-पश्चिमी तट पर।
- स्थलीय सीमाएँ: उत्तर में अंगोला, उत्तर-पूर्व में ज़ाम्बिया, पूर्व में बोत्सवाना, तथा दक्षिण व दक्षिण-पूर्व में दक्षिण अफ्रीका।
- समुद्री सीमा: पश्चिम में अटलांटिक महासागर।
भौगोलिक विशेषताएं
- मरुस्थल: तटीय नामीब मरुस्थल (विश्व का प्राचीनतम मरुस्थल) और कालाहारी मरुस्थल।
- प्राप्त खनिज: हीरे, यूरेनियम, सोना, जस्ता और तांबा।
- मकर रेखा नामीबिया के मध्य से गुजरती है।