मंगल पांडे (1827 - 1857)

प्रधान मंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- जन्म: बलिया जिला (उत्तर प्रदेश)।
- वह 1849 में 22 साल की आयु में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री में शामिल हुए थे।
प्रमुख योगदान:
- उन्होंने 1857 की क्रांति यानी सिपाही विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- उन्होंने सैनिकों को चर्बी वाले कारतूस दिए जाने का विरोध किया।
- उन्होंने 29 मार्च, 1857 को कोलकाता के पास बैरकपुर में खुले विद्रोह की शुरुआत की, जिसने 1857 की क्रांति की चिंगारी भड़का दी।
- उनका कोर्ट मार्शल किया गया और 8 अप्रैल, 1857 को बैरकपुर में फांसी दे दी गई।
मूल्य:
- साहस, नेतृत्व, दृढ़-संकल्प, देशभक्ति, आदि।