M23 विद्रोही | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

हाल ही में, रवांडा समर्थित M23 विद्रोही समूह और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) ने पूर्वी कांगो में स्थायी युद्ध विराम के लिए प्रतिबद्धता जताई।

M23 विद्रोहियों के बारे में

  • M23 को ‘23 मार्च मूवमेंट’ भी कहा जाता है।यह मुख्य रूप से तुत्सी नृजातीय समुदाय का सशस्त्र विद्रोही समूह है। 
  • यह समूह खनिज संसाधन समृद्ध पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में कांगो सेना के खिलाफ लड़ रहा है।
  • इस विद्रोही समूह का  नाम वास्तव में  23 मार्च, 2009 को हुए उस समझौते से जुड़ा है, जो CNDP (तुत्सी नेतृत्व वाला विद्रोही समूह) और कांगो सरकार के बीच तुत्सी विद्रोह को समाप्त करने के लिए हुआ था।  
  • CNDP के पूर्व सदस्यों ने 2009 के समझौते के क्रियान्वयन में विफलता, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, और संसाधनों के समान वितरण के मुद्दों को लेकर वर्ष 2012 में M23 मूवमेंट की शुरुआत की। 

हाल ही में कोडेक्स एलीमेंटेरियस कमीशन की 88वीं कार्यकारी समिति की बैठक खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के रोम (इटली) स्थित मुख्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में मिलेटस के लिए मानकों के विकास में भारत के नेतृत्व को मान्यता प्राप्त हुई।  

कोडेक्स एलीमेंटेरियस कमीशन (CAC) के बारे में

  • यह खाद्य उत्पादों के लिए मानक निर्धारित करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था है। इसकी स्थापना 1963 में FAO और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
  • इसका मुख्य कार्य FAO और WHO के संयुक्त खाद्य मानक कार्यक्रम को लागू करना है।
  • कोडेक्स एलीमेंटेरियस वे अंतरराष्ट्रीय खाद्य मानक और आचार संहिताएं हैं, जो वैश्विक खाद्य व्यापार में सुरक्षा, गुणवत्ता और निष्पक्षता सुनिश्चित करती हैं।
  • सदस्य: 189 ; इनमें 188 सदस्य देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

लक्षद्वीप प्रशासन रक्षा उद्देश्यों के लिए बिट्रा द्वीप के अधिग्रहण पर विचार कर रहा है।

बिट्रा द्वीप के बारे में

  • यह लक्षद्वीप का मानव बसावट वाला सबसे छोटा द्वीप है। इस द्वीप का क्षेत्रफल 0.105 वर्ग किलोमीटर है।
  • अवस्थिति: अरब सागर में अगत्ती द्वीप के पास।
  • जलवायु: कोपेन की जलवायु वर्गीकरण प्रणाली के तहत 'Aw' अर्थात उष्णकटिबंधीय सवाना के रूप में वर्गीकृत।
    • प्रतिवर्ष औसतन 1600 मिलीमीटर वर्षा होती है।

लक्षद्वीप के बारे में

  • यह भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है।
  • लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित 36 प्रवाल द्वीपों से मिलकर बना है।  इसकी तीन मुख्य भौगोलिक विशेषताओं में एटॉल, लैगून और रीफ शामिल हैं।  

हाल ही में, रूस के कामचटका प्रायद्वीप में भूकंप के पांच प्रबल झटके महसूस किए गए।

कामचटका प्रायद्वीप के बारे में

  • यह रूस के सुदूर पूर्व में स्थित है।
    • यह पूर्व में बेरिंग सागर और प्रशांत महासागर से तथा पश्चिम में ओखोटस्क सागर से घिरा हुआ है।
  • यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है।
  • इसे प्रायः “फायर एंड आइस की भूमि” के रूप में जाना जाता है।
  • कुरील द्वीप-समूह रूस के कामचटका प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे से लेकर जापान के होक्काइडो द्वीप के उत्तर-पूर्वी तट तक फैला हुआ है।
    • कुरील द्वीप समूह रूस और जापान के बीच विवादित क्षेत्रों में से एक है। 

चीन के शोधकर्ताओं ने इन विट्रो बायोट्रांसफॉरमेशन (ivBT) प्रणाली विकसित की है जो मेथनॉल से सुक्रोज का संश्लेषण करती है।

  • मेथनॉल औद्योगिक अपशिष्ट या कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) से प्राप्त किया गया।
  • CO2 का खाद्य पदार्थों और रसायनों में यह कृत्रिम रूपांतरण पर्यावरण और जनसंख्या संबंधी चुनौतियों का समाधान कर सकता है।

ivBT प्रणाली के बारे में

  • बायोट्रांसफॉरमेशन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी पदार्थ को जैविक कारकों, मुख्यतः एंजाइमों की चयापचय गतिविधि द्वारा रासायनिक रूप से परिवर्तित किया जाता है।
  • जब यह प्रक्रिया शरीर के बाहर (इन विट्रो) पृथक कोशिकाओं या एंजाइमों का उपयोग करके की जाती है, तो इसे इन विट्रो बायोट्रांसफॉरमेशन (ivBT) कहा जाता है। 

हाल ही में BioEmu-1 नामक डीप लर्निंग सिस्टम विकसित किया गया है, जो प्रोटीन संरचनाओं और उनकी गतिशील अवस्थाओं (डायनेमिक कंफर्मेशन) का सटीक पूर्वानुमान कर सकता है।

BioEmu के बारे में

  • इसे माइक्रोसॉफ्ट तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के राइस विश्वविद्यालय और जर्मनी के फ्री यूनिवर्सिटेट के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है।
  • यह किसी प्रोटीन द्वारा जैविक परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सभी संभावित आकारों का पूर्वानुमान करता है।
  • यह हाई-रिज़ॉल्यूशन स्तर पर प्रोटीन की लचीलेपन (flexibility) का मॉडल तैयार करने में सक्षम है।
  • इसे अल्फाफोल्ड के डेटाबेस से प्रशिक्षित किया गया है। 
    • अल्फाफोल्ड, गूगल डीपमाइंड द्वारा विकसित AI मॉडल है। यह प्रोटीन की संरचना का पूर्वानुमान करता है। 
  • लाभ: यह तेज गति वाला और किफायती मॉडल है, एवं बड़े पैमाने पर पूर्वानुमान कर सकता है।
  • यह एकल ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) पर प्रति घंटे हजारों प्रोटीन संरचनाएं तैयार कर सकता है। साथ ही, यह ओपन सोर्स मॉडल है। 

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के हाटी जनजातीय समुदाय में जाजड़ा नामक बहुपति विवाह प्रथा (Polyandrous marriage) संपन्न हुई। गौरतलब है कि हाटी समुदाय को हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा प्राप्त है।  

  • राजस्व कानूनों में इस वैवाहिक प्रथा को 'जोड़ीदार' के नाम से मान्यता प्राप्त है।
  • बहुपति प्रथा वास्तव में बहुविवाह का एक रूप है। इसमें एक महिला एक ही समय में एक से अधिक पुरुषों से विवाह करती है।
  • बहुपति प्रथा के कारण
    • पुश्तैनी भूमि का विभाजन रोकना,
    • भाईचारे और संयुक्त परिवार को बढ़ावा देना, आदि।

हाटी जनजाति के बारे में

  • इस समुदाय के लोग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ट्रांस-गिरि क्षेत्र (गिरि और टोंस नदियों के पास) में रहते हैं। इस समुदाय के लोगों का आपस में घनिष्ट संबंध होता है।  
  • इस जनजाति का नाम उनके पारंपरिक व्यवसाय से पड़ा है। ये लोग अपने उत्पाद, मांस आदि को छोटे बाजारों बेचते हैं जिसे हाट कहा जाता है। 

राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी समुदायों ने मानगढ़ धाम में इकट्ठा होकर अलग भील प्रदेश की अपनी मांग को दोहराया।

  • मानगढ़ धाम 1913 के मानगढ़ नरसंहार की स्थली है। इसे “राजस्थान का जलियांवाला बाग” भी कहा जाता है।
  • यह स्थल राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में है।

मानगढ़ नरसंहार, 1913 के बारे में

  • गुरु गोविंदगिरि के नेतृत्व में भील आदिवासियों ने जमींदारों से उचित मजदूरी की मांग को लेकर मानगढ़ पहाड़ी पर एकत्रित हुए थे।
  • इस दौरान यह अफवाह फैल गई कि आदिवासी लोग स्थानीय शासकों और अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की योजना बना रहे हैं।
  • ब्रिटिश सैनिकों  ने आदिवासियों की भीड़ पर बम फेंकना और गोलीबारी शुरू कर दी। 
  • इस घटना में लगभग 1,000-1,500 आदिवासी मारे गए।   
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet