प्रधान मंत्री ने पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की।
पीएम-किसान के बारे में
- प्रारंभ: 2019 में।
- प्रकार: केंद्रीय क्षेत्रक की योजना।
- मंत्रालय: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय।
- उद्देश्य: उन सभी भूमि-धारक किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करना, जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है।
- अपात्रता संबंधी मानदंड: वे सभी संस्थागत भूमि धारक और किसान परिवार जिनके सदस्य पूर्व एवं वर्तमान में संवैधानिक पदों पर आसीन हैं; केंद्र/ राज्य सरकारों के कर्मचारी; डॉक्टर, इंजीनियर जैसे पेशेवर आदि।
- वित्तीय लाभ: प्रति परिवार प्रति वर्ष 6000 रुपये, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में मिलते हैं।
Article Sources
1 sourceइंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने आधार-आधारित चेहरा प्रमाणीकरण शुरू किया है।
- इसे UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के फ्रेमवर्क के तहत विकसित किया गया है।
- यह ग्राहकों को चेहरे की पहचान के माध्यम से बैंकिंग लेन-देन करने में सक्षम बनाएगा। इससे फिंगरप्रिंट या OTP की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इस प्रकार समावेशी बैंकिंग, तीव्र लेन-देन आदि संभव हो जाएंगे।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के बारे में
- उत्पत्ति: 2018 में।
- मंत्रालय: डाक विभाग, संचार मंत्रालय।
- उद्देश्य: प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए व्यापक डाक नेटवर्क का लाभ उठाना।
- इक्विटी: इसका 100% स्वामित्व भारत सरकार के पास है।
Article Sources
1 sourceओडिशा ने लैंड्रेसेज़ को औपचारिक बीज प्रणाली में शामिल करने के लिए एक नया रोडमैप प्रस्तुत किया।
लैंड्रेस के बारे में
- अर्थ: लैंड्रेस या पारंपरिक बीज किस्में आनुवंशिक रूप से विविध फसल किस्में हैं। ये कई पीढ़ियों से प्राकृतिक अनुकूलन और मानव चयन के संयोजन से, किसानों की पारंपरिक प्रथाओं के साथ विकसित हुई हैं।
- महत्त्व: ये स्थानीय कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल होते हैं। इनमें जलवायु लचीलापन, उपज स्थिरता, कीट सहिष्णुता और पोषण से भरपूर होने जैसे विशेष गुण होते हैं।
- खतरा: कृषि पद्धतियों में बदलाव, भूमि उपयोग में परिवर्तन और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग के कारण इनका आनुवंशिक क्षरण हो रहा है।
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि संरक्षण प्रजनन के लिए अल्पाइन कस्तूरी मृग की पहचान में गड़बड़ी हुई है। इसे गलती से हिमालयी कस्तूरी मृग समझ लिया गया था।
अल्पाइन कस्तूरी मृग के बारे में
- पर्यावास: यह समशीतोष्ण जलवायु युक्त अल्पाइन घास के मैदान; झाड़ीदार क्षेत्र; तथा बर्च, ब्लू पाइन और देवदार वृक्षों के वनों में लगभग समुद्र तल से 3,000–4,500 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है।
- यह भारत, नेपाल, भूटान और चीन की स्थानिक प्रजाति है।
- मुख्य विशेषताएं: यह एक एकाकी और शर्मिला जानवर है। यह शाकाहारी होता है। इसकी गर्भावस्था अवधि 180-200 दिन होती है।
- कस्तूरी मृग एक अनोखा जीव है, जिसके लंबे दांत (Fangs) होते हैं, लेकिन सींग और पित्ताशय नहीं होता।
- खतरा: इसका शिकार मस्कपॉड/ कस्तूरी के लिए किया जाता है, जिसका उपयोग इत्र और पारंपरिक दवाओं में होता है।
- संरक्षण स्थिति: एनडेंजर्ड (IUCN); अनुसूची-I (वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972)।
Article Sources
1 sourceवर्ष 2023 के लिए विविध श्रेणियों में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के बारे में
- स्थापना: 1954 में।
- उद्देश्य: ऐसी फिल्मों को सम्मानित करना, जो भारतीय सिनेमा और संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
- प्रदानकर्ता: भारत के राष्ट्रपति (वार्षिक)।
वर्ष 2023 के लिए पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12th फेल।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12th फेल)।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)।
- सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म: गिद्ध द स्कैवेंजर।
- सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म: फ्लावरिंग मैन।
Article Sources
1 sourceखान मंत्रालय ने NCMM के तहत 7 संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र (CoE) के रूप में मान्यता दी है।
- इनमें शामिल हैं:
- IIT बॉम्बे;
- IIT हैदराबाद;
- IIT - ISM धनबाद;
- IIT रुड़की;
- CSIR – IMMT, भुवनेश्वर;
- CSIR – NML, जमशेदपुर; तथा
- NFTDC, हैदराबाद।
- ये उत्कृष्टता केंद्र हब और स्पोक मॉडल के रूप में काम करेंगे तथा महत्वपूर्ण खनिजों में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देंगे।
- उल्लेखनीय है कि सोलर पैनल्स, पवन टर्बाइन, इलेक्ट्रिक वाहन और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों जैसी स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए महत्वपूर्ण खनिज आवश्यक हैं।
- इन संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु, भारत ने इनकी दीर्घकालिक उपलब्धता और प्रसंस्करण सुनिश्चित करने के लिए NCMM को लॉन्च किया था।
Article Sources
1 sourceनए UPI नियम 1 अगस्त से लागू हो गए।
- यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक त्वरित रियल टाइम भुगतान प्रणाली है। इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से इंटर-बैंक लेन-देन की सुविधा के लिए विकसित किया गया है।
नए नियमों के बारे में
- नए नियम Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे सभी भुगतान सेवा प्रदाताओं पर लागू होंगे।
- नये नियम बैंक बैलेंस चेक करना, ऑटोपेमेंट प्रोसेसिंग और बैंक डिटेल्स को एक्सेस करने जैसी गतिविधियों को विनियमित करेंगे।
- लिस्ट अकाउंट: अब यूजर्स अपने मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खातों की सूची को किसी खास अकाउंट प्रोवाइडर के माध्यम से देख सकते हैं। इसे "List Account API" के उपयोग पर लगाया गया प्रतिबंध भी कहा जा रहा है।
भारत ने एशिया, अफ्रीका और कैरेबियाई देशों के लिए वैश्विक क्षमता निर्माण पहल के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र के साथ परियोजनाएं शुरू की।
वैश्विक क्षमता निर्माण पहल के बारे में
- उत्पत्ति: भारत और संयुक्त राष्ट्र ने इसे संयुक्त रूप से सितंबर 2023 में शुरू किया था।
- उद्देश्य: सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर प्रगति में तेजी लाने के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्लोबल साउथ के देशों के साथ भारत के विकास अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं और विशेषज्ञता को साझा करना।
- इसे नए संयुक्त राष्ट्र-भारत SDG देश कोष (UN India SDG Country Fund) के साथ-साथ भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम (ITEC) के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है।