फिलीपींस (राजधानी - मनीला)

भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा की।
भौगोलिक अवस्थिति
- यह दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में अवस्थित है।
- इसके पश्चिम में दक्षिण चीन सागर, पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में सुलु और सेलेब्स सागर तथा उत्तर में बाशी चैनल है।
भौगोलिक विशेषताएं
- यह तीन प्रमुख द्वीप समूहों से मिलकर बना है। उत्तर में लुजोन (सबसे बड़ा द्वीप), मध्य में विसाय और दक्षिण में मिंडानाओ (अलगाववादी आंदोलन से प्रभावित) हैं।
- जलवायु: उष्णकटिबंधीय और मानसूनी।
- प्रमुख ज्वालामुखी: मेयोन, ताल और पिनाटुबो