सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 14 Nov 2024

    Updated 18 Nov 2024

    4 min read

    फिलीपींस (राजधानी: मनीला)

    • भारत और फिलीपींस ने अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने पर एक लोगो का अनावरण किया।

    भौगोलिक सीमाएं

    • अवस्थिति: यह दक्षिण-पूर्वी एशिया में दक्षिण चीन सागर और प्रशांत महासागर के बीच स्थित एक द्वीप-समूह है। 
    • इसके चारों तरफ फैले जल निकाय: इसके पूर्व में प्रशांत महासागर; दक्षिण में सेलेब्स सागर; दक्षिण-पश्चिम में सुलु सागर; तथा पश्चिम व उत्तर में दक्षिण चीन सागर स्थित है। बाशी चैनल इसके उत्तर में स्थित है।  

    भौगोलिक विशेषताएं

    • तीन प्रमुख द्वीप समूह: यह तीन द्वीप समूहों में विभाजित है: लूज़ोन (फिलीपींस का सबसे बड़ा द्वीप), विसायस और मिंडानाओ।
    • प्रमुख ज्वालामुखी: माउंट पिनाटुबो, आदि।
    • सबसे ऊँचा स्थान: माउंट ऐपो।
    • प्रमुख नदियां: कागायन, मिंडानाओ, आदि।
    • Tags :
    • फिलीपींस
    • मनीला
    • दक्षिण-पूर्वी एशिया
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features