प्रधान-मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अपने संबोधन में ‘सुदर्शन चक्र मिशन’ की घोषणा की है। इस मिशन का उद्देश्य वर्ष 2035 तक देश के अति-महत्वपूर्ण असैन्य और रक्षा अवसंरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सुदर्शन चक्र मिशन के बारे में
- यह भारत की अति-महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा पहल है।
- इसके तहत अति-महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्थलों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और शक्तिशाली हथियार प्रणालियों से लैस करके सुरक्षित बनाया जाएगा।
- इस मिशन का उद्देश्य न केवल दुश्मन के हमलों को बेअसर करना है, बल्कि सुदर्शन चक्र की तरह प्रभावी और सटीक जवाबी हमले करना भी है।
- इसे त्वरित, सटीक और शक्तिशाली रक्षा जवाबी हमले के लिए डिज़ाइन किया जाएगा जिससे भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और अधिक मजबूत होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (NOIDA) को एक मेट्रोपोलिटन कॉर्पोरेशन में बदलने पर विचार करें, ताकि जन केंद्रित शासन सुनिश्चित किया जा सके।
- दिल्ली-NCR में स्थित नोएडा में कोई निर्वाचित स्थानीय सरकार नहीं है। यह उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम, 1976 के तहत गठित न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (नोएडा) द्वारा शासित होता है।
नगर निगम
- इसे बड़े शहरों के प्रशासन के लिए बनाया जाता है और संबंधित राज्य विधायिकाओं द्वारा स्थापित किया जाता है।
- नगर निगम के तीन मुख्य प्राधिकरण होते हैं - परिषद (विधायी शाखा), स्थायी समितियां (परिषद के कामकाज को सुविधाजनक बनाती हैं) और आयुक्त (मुख्य कार्यकारी प्राधिकारी)।
Article Sources
1 sourceडॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स/मेडिसिन सैन्स फ्रंटियर्स MSF) इराक में आवश्यक देखभाल सेवा प्रदान करके वहां स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था में मौजूद व्यापक कमियों को दूर कर रहा है।
डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के बारे में
- यह एक अंतरराष्ट्रीय और स्वतंत्र चिकित्सा मानवीय संगठन है। इसकी स्थापना 1971 में फ्रांस में की गई थी। वास्तव में इसकी स्थापना नाइजीरिया के बियाफ्रा क्षेत्र में युद्ध और अकाल की पृष्ठभूमि में हुई थी।
- इसका मुख्य ध्यान त्वरित, प्रभावी और निष्पक्ष रूप से आपातकालीन चिकित्सा मानवीय सहायता प्रदान करने पर है।
- कई महाद्वीपों पर किए गए अग्रणी मानवीय कार्य के लिए इसे 1999 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
Article Sources
1 sourceदक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने ‘ग्लोबल आउटलुक काउंसिल ऑन वाटर इन्वेस्टमेंट्स (GOCWI)’ के लॉन्च की घोषणा की।
GOCWI के बारे में
- इसे G20 प्रेसिडेंशियल लेगसी इनिशिएटिव के रूप में लॉन्च किया गया। यह ग्लोबल वाटर पार्टनरशिप (GWP) के ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन एजेंडा का एक प्रमुख स्तंभ है।
- GWP एक बहु-हितधारक कार्रवाई नेटवर्क और अंतर-सरकारी संगठन है। यह जल संसाधनों के न्यायसंगत, संधारणीय और कुशल प्रबंधन के लिए कार्य करती है।
- GWP के ट्रांसफॉर्मेशन एजेंडे का लक्ष्य वर्ष 2030 तक जल सुरक्षा के लिए 15 बिलियन डॉलर जुटाना है ।
- यह विश्व भर में जल सुरक्षा में निवेश के लिए राजनीतिक समर्थन और वित्तपोषण प्राप्त करने के लिए एक उच्च स्तरीय फोरम के रूप में कार्य करेगा।
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में मक्का की खेती का विस्तार हुआ है, जिसका प्रमुख कारण एथेनॉल की बढ़ती माँग है।
मक्का फसल के बारे में:
- यह खरीफ फसल है। इसकी खेती के लिए 21°C से 27°C के बीच का तापमान चाहिए। यह पुरानी जलोढ़ मृदा में अच्छी तरह से उगती है।
- बिहार जैसे राज्यों में मक्का रबी सीजन में भी उगाया जाता है।
- इसे खाद्य फसल और पशु-चारा, दोनों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- मक्का उत्पादक प्रमुख राज्य: कर्नाटक सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। इसके बाद मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश का स्थान है।
- भारत से निर्यात (2023-24): मुख्य रूप से वियतनाम, नेपाल, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड को।
भारत ने सिंधु जल संधि की सामान्य व्याख्या के मुद्दे पर परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (PCA) के फैसले को खारिज कर दिया।
परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (PCA) के बारे में
- यह संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन है। यह विवाचन (Arbitration) और अन्य तरीकों के माध्यम से देशों के बीच विवाद निपटान को सुगम बनाता है।
- स्थापना: इसकी स्थापना 1899 में प्रथम हेग शांति अभिसमय के दौरान अंतर्राष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण निपटान के लिए कन्वेंशन के तहत की गई थी ।
- पक्षकार: भारत सहित 125 सदस्य।
- मुख्यालय: पीस पैलेस (नीदरलैंड के द हेग में)।
संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध-विराम की संभावनाओं पर विचार करने के लिए अलास्का में बैठक की।
अलास्का के बारे में

- अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका का भौगोलिक रूप से असंबद्ध (non-contiguous) राज्य है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी सिरे पर अवस्थित है ।
- अलास्का संधि 1867 के तहत इसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस से खरीदा था।
- समुद्री सीमाएं: इसके उत्तर में ब्यूफोर्ट सागर और आर्कटिक महासागर, दक्षिण में अलास्का की खाड़ी और प्रशांत महासागर, पश्चिम में बेरिंग सागर, उत्तर-पश्चिम में चुकची सागर हैं।
- नॉर्दर्न लाइट्स या ऑरोरा बोरेलिस अलास्का के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देती हैं।
- लगभग एक-तिहाई अलास्का राज्य आर्कटिक सर्कल के भीतर स्थित है और लगभग 85% अलास्का परमाफ़्रॉस्ट से ढका हुआ है।