कनाडा (राजधानी: ओटावा)
हाल ही में, कनाडा ने अपने इतिहास की दूसरी सबसे भीषण वनाग्नि (वाइल्डफायर) मौसम का सामना किया।
भौगोलिक अवस्थिति

- यह उत्तरी अमेरिका महादेश के उत्तरी भाग में स्थित है।
- इसके पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर है।
- पड़ोसी: यह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दुनिया की सबसे लंबी स्थलीय सीमा साझा करता है।
- इसकी समुद्री सीमाएं फ्रांस (सेंट पियरे और मिकेलॉन) और डेनमार्क (ग्रीनलैंड) से लगती हैं।
भौगोलिक विशेषताएं
- क्षेत्रफल: यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
- विश्व में सबसे अधिक क्षेत्रफल रूस का है।
- स्थलाकृतियां: इनमें आर्कटिक टुंड्रा, विशाल बोरियल वन, रॉकी पर्वत और उपजाऊ घास के मैदान शामिल हैं।
- ताजा जल:, कनाडा की झीलों और नदियों में दुनिया का लगभग 20% ताजा जल भंडार हैं।
- ग्रेट लेक्स: पांच ग्रेट लेक्स कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्राकृतिक सीमा बनाती हैं।
- पांच ग्रेट लेक्स हैं; सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरोन, ओंटारियो और एरी। इन पांच झीलों में से, केवल मिशिगन झील पूरी तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका के भीतर स्थित है।