
विट्ठलभाई पटेल (1873-1933)
ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस ने विट्ठलभाई पटेल के सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के प्रथम भारतीय अध्यक्ष (अगस्त 1925) बनने के 100 साल पूरे होने पर उनके योगदान का स्मरण किया।
- जन्म: नडियाद (गुजरात) में।
- वह सरदार वल्लभ भाई पटेल के बड़े भाई थे। वह एक प्रसिद्ध राजनेता, वकील और समाज सुधारक थे।
मुख्य योगदान
- भारत की स्वतंत्रता हेतु सामाजिक और राजनीतिक सुधार लाने के लिए खुद को समर्पित किया।
- वह बॉम्बे विधान परिषद के सदस्य बने।
- 1918 में इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल के लिए चुने गए।
- स्वराज पार्टी: 1922 में मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास के साथ मिलकर स्वराज पार्टी का गठन किया।
- उन्होंने 1923 से 1925 तक बॉम्बे नगर निगम के मेयर के रूप में कार्य किया।