मोजाम्बिक (राजधानी: मापुटो)

भारत और मोजाम्बिक के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन मोजाम्बिक पहुंचा।
भौगोलिक अवस्थिति
- स्थिति: दक्षिण-पूर्व अफ्रीका में।
- स्थलीय सीमाएं: इसकी सीमाएं उत्तर में तंजानिया, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में साउथ अफ्रीका और एस्वातिनी (पुराना नाम स्वाज़ीलैंड), पश्चिम में जिम्बाब्वे तथा उत्तर-पश्चिम में जाम्बिया और मलावी से लगती हैं।
- निकटवर्ती जल निकाय: पूर्व में मोजाम्बिक चैनल (हिंद महासागर में); उत्तर-पश्चिम में न्यासा झील।
भौगोलिक विशेषताएं
- मौसम: उष्णकटिबंधीय और आर्द्र।
- प्रमुख नदियां: ज़ांबेज़ी, लिम्पोपो, सावे, रुवुमा, आदि।
- सबसे ऊँचा पर्वत: मोंटे बिंगा।