Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

प्रधान मंत्री ने मध्य प्रदेश से आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत की | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

प्रधान मंत्री ने मध्य प्रदेश से आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत की

Posted 18 Sep 2025

1 min read

Article Summary

Article Summary

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य जनजातीय नेताओं और अधिकारियों को सशक्त बनाना, विकेन्द्रीकृत शासन, जमीनी स्तर पर नेतृत्व और नवीन पहलों के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।

आदि कर्मयोगी अभियान क्या है?

  • इसके बारे में: यह विकेन्द्रीकृत जनजातीय नेतृत्व और गवर्नेंस इकोसिस्टम बनाने के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन है।
  • मंत्रालय: यह जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख पहल है।
  • उद्देश्य और लक्ष्य
    • इसका उद्देश्य विश्व में जमीनी स्तर का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व वाला मिशन बनकर 1 लाख गांवों के 11 करोड़ जनजातीय लोगों को सशक्त बनाना है। 
    • इसका लक्ष्य जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के 20 लाख अधिकारियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और जनजातीय युवाओं को आदि कर्मयोगी (जमीनी स्तर के नेता) के रूप में तैयार करना है। इससे उत्तरदायी शासन और प्रत्येक व्यक्ति तक सेवाओं एवं योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी। 

इसकी मुख्य विशेषताओं पर एक नजर

  • नेतृत्व के तीन स्तंभ
    • आदि कर्मयोगी (सरकारी अधिकारी): ये राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर शासन के प्रमुख संचालक होते हैं। ये योजनाओं के समन्वय, संस्थागत समर्थन एवं उत्तरदायी वितरण को सुनिश्चित करते हैं।
    • आदि सहयोगी (युवा, शिक्षक व डॉक्टर): ये अभिप्रेरित सेवा प्रदाता और शिक्षित जनजातीय युवा होते हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता व नवाचार की उपलब्धता को सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।
    • आदि साथी (SHG के सदस्य, ग्रामीण, जनजातीय बुजुर्ग): ये जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले और समुदाय के मार्गदर्शक होते हैं। ये लोगों को संगठित करते हैं, परंपराओं का संरक्षण करते हैं और स्थानीय ज्ञान को बरकरार रखते हैं।
  • जनजातीय ग्राम कार्य योजना: ग्रामीण लोग और अधिकारी मिलकर जनजातीय ग्राम विज़न 2030 का निर्माण करेंगे। यह सतत विकास लक्ष्यों और समावेशी विकास के प्रति राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुरूप होना चाहिए।
  • समन्वय या अभिसरण: पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA 2.0) जैसी योजनाओं को एकीकृत किया जाएगा।

शुरू की गई पहलें

  • आदि वाणी ऐप: सरकारी अधिकारियों को जनजातीय समुदायों के साथ उनकी मूल भाषाओं में जोड़ने के लिए एआई-आधारित भाषा सेतु का उपयोग किया जाएगा।
  • आदि कर्मयोगी पोर्टल
    • वास्तविक समय पंजीकरण और डैशबोर्ड के लिए;
    • कर्मयोगियों, सहयोगियों और साथियों की भूमिका-वार एवं क्षेत्र-वार ट्रैकिंग;
    • सिंगल विंडो शिकायत निवारण के रूप में आदि सेवा केंद्र आदि।
  • Tags :
  • Ministry of Tribal Affairs
  • Adi Karmayogi Abhiyan
  • Decetralised Tribal Leadership
  • Tribals
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started