बाल्टिक सागर
जर्मनी ने रूसी सैन्य विमान के बाल्टिक सागर वायु-क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद अपने लड़ाकू विमान तैनात कर दिए।
बाल्टिक सागर के बारे में

- अवस्थिति: यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में है। इसका विस्तार दक्षिणी डेनमार्क से आर्कटिक वृत्त के नजदीक तक है।
- चारों ओर स्थित देश: डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड, रूस, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, और जर्मनी।
- विशेषताएं:
- यह पृथ्वी का सबसे नया सागर है।
- यह दुनिया में खारा जल (ब्रैकिश वाटर) का सबसे बड़ा विस्तार है। यह अर्ध-संलग्न (semi-enclosed) और उथला है।
- कील नहर (जर्मनी में) बाल्टिक सागर को उत्तरी सागर से जोड़ती है।
- बोथनिया की खाड़ी, फिनलैंड की खाड़ी और ग्दान्स्क की खाड़ी इसकी महत्वपूर्ण खाड़ियाँ हैं।