वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

2025 चैंपियनशिप में भारत के 6 स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 22 पदक, उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, जिसमें देश चौथे एशियाई राष्ट्र के रूप में पहली बार इस आयोजन की मेजबानी कर रहा था।

In Summary

भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रिकॉर्ड 22 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण पदक शामिल हैं। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

  • भारत ने पहली बार (2025) वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी की और ऐसा करने वाला चौथा एशियाई देश बना।

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स के बारे में:

  • पैरा एथलेटिक्स, पैरा ओलंपिक मूवमेंट का सबसे बड़ा खेल है।
  • पहली पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 1952 में आयोजित की गई थी।
  • इसका संचालन इंटरनेशनल पैरा ओलंपिक कमेटी (IPC) करती है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं होती हैं—
    • पैरालंपिक खेल: ये हर चार साल में आयोजित होते हैं।
    • वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हर दो साल में आयोजित की जाती है।
    • वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री: 2013 से हर साल अलग-अलग शहरों में आयोजित की जा रही है।

चीन के युन्नान और ग्वांगडोंग प्रांत टाइफून मत्मो से प्रभावित हुए। 

टाइफून के बारे में

  • टाइफून, पश्चिमी प्रशांत महासागर में बनने वाला एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात (Tropical Cyclone) होता है।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात तेजी से घूमने वाले तूफान होते हैं, जो उष्ण महासागरों के ऊपर बने निम्न दाब वाले क्षेत्रों से उत्पन्न होते हैं। ये वाताग्र (Front) के निर्माण या टकराव से नहीं बनते हैं। 
  • इनका नाम अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग होता है: चक्रवात (हिंद महासागर), हरिकेन (अटलांटिक) और विली-विली (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया)।
  • अनुकूल परिस्थितियां:
    • समुद्र की सतह का तापमान 27°C से अधिक होना चाहिए;
    • कोरिओलिस बल की उपस्थिति;
    • ऊर्ध्वाधर वायु की गति में कम बदलाव; तथा 
    • पहले से मौजूद कमजोर निम्न दाब क्षेत्र का होना। 

क्लाइमेट एनालिटिक्स के एक अध्ययन के अनुसार, एशियाई देशों में कार्बन कैप्चर एंड स्टोरेज (CCS) को बढ़ावा देने से 2050 तक 25 बिलियन टन अतिरिक्त उत्सर्जन बढ़ सकता है।

कार्बन कैप्चर एंड स्टोरेज (CCS) क्या है:

  • यह तकनीक कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) को वायुमंडल से हटाने और उसे सुरक्षित रूप से जमीन के नीचे संग्रहित करने के लिए उपयोग की जाती है, ताकि CO₂ को स्थायी रूप से पृथक रखा जा सके।
  • यह कैसे काम करती है?
    • कैप्चर चरण: CO₂ को औद्योगिक उत्सर्जन या वायुमंडल से अलग और शुद्ध किया जाता है।
    • परिवहन चरण: शुद्ध CO₂ को संपीडित (Compressed) और निर्जलित (Dehydrated) कर पाइपलाइन, जहाज या टैंकों के जरिए ले जाया जाता है।
    • स्टोरेज चरण: CO₂ को गहरी भूमिगत चट्टानों में इंजेक्ट किया जाता है और वहां स्थायी रूप से संग्रहीत किया जाता है।
  • लाभ: 
    • CO₂ उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलती है;
    • ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलता है आदि।

हाल ही में, इराकी सरकार ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-रोधी कार्यालय (UNOCT) के तकनीकी सहयोग से अल-होल से व्यक्तियों के प्रत्यावर्तन पर एक उच्च-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था।

अल-होल के बारे में

  • अल-होल एक शरणार्थी शिविर है, जो पूर्वोत्तर सीरिया में स्थित है।
  • इसमें सीरियाई व इराकी शरणार्थी और अन्य देशों के विभिन्न व्यक्ति रहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिभूति लेन-देन कर (STT) की संवैधानिक वैधता की जांच करने पर सहमति प्रकट की।

प्रतिभूति लेन-देन कर के बारे में:

  • यह एक प्रत्यक्ष कर है, जो मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से की जाने वाली प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री पर लगाया जाता है।
  • इसे वित्त अधिनियम, 2004 के तहत लागू किया गया था।
  • उद्देश्य: प्रतिभूति बाजार में कर चोरी को रोकना।

यूनेस्को ने पहली बार किसी अरब नेता को महानिदेशक नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के बारे में

  • स्थापना: 1946 में 
  • मुख्यालय: पेरिस। 
  • सदस्य राष्ट्र: 194. 
  • उद्देश्य: यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। इसका लक्ष्य शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार को बढ़ावा देकर मानवता की साझी भावना को मजबूत करना है।
  • शासी संरचना: जनरल कॉन्फ्रेंस, सचिवालय और कार्यकारी बोर्ड।
  • नियुक्ति: महानिदेशक को कार्यकारी बोर्ड द्वारा नामित किया जाता है और जनरल कॉन्फ्रेंस द्वारा नियुक्त किया जाता है।
    • आरंभ में नियुक्ति चार साल के लिए होती है। बाद में अगले चार साल के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया जा सकता है।
  • यूनेस्को के प्रमुख प्रकाशन: 
    • ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट, 
    • यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट, 
    • ग्लोबल ओशन साइंस रिपोर्ट।

हाल ही में, रूस ने खारकीव और पोल्तावा क्षेत्रों में यूक्रेन के गैस स्थलों पर बड़े पैमाने पर हमले किए।

  • इस हमले से अन्य क्षेत्र जैसे डोनेट्स्क, लुहान्स्क, सूमी, खेरसॉन, माइकोलाइव, नीप्रो, ज़ापोरिज़्ज़िया, चेर्निहाइव आदि भी प्रभावित हुए।
    • ज़ापोरिज़्ज़िया विशेष चिंता का क्षेत्र है, क्योंकि यह परमाणु ऊर्जा संयंत्र का एक स्थल है।

हाल ही में, तिब्बत में अचानक आए एक बर्फीले तूफान (ब्लिज़र्ड) ने कई ट्रैकरों और पर्वतारोहियों को दूरदराज के शिविरों में फंसने पर मजबूर कर दिया।

ब्लिज़र्ड के बारे में

  • परिभाषा: ब्लिज़र्ड प्रबल शीतकालीन तूफान होते हैं। इनमें प्रचंड पवनों के साथ बर्फ के कण भी हवा में मिश्रित होकर उड़ते हैं। इस वजह से दृश्यता बहुत कम हो जाती है।
  • उत्पत्ति: ये अक्सर एक तीव्र तूफानी प्रणाली के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में विकसित होते हैं।
    • तूफ़ान में निम्न दाब और पश्चिम में उच्च दाब के बीच का अंतर एक सघन दाब प्रवणता बनाता है। इसके परिणामस्वरूप तीव्र गति से पवनें चलती हैं।
  • प्रभाव: ये (कम दृश्यता की स्थिति के कारण) कार दुर्घटनाओं, तुषार दंश (frostbite), हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान खतरनाक रूप से कम होना) आदि का कारण बन सकते हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet