
बुल्गारिया (राजधानी: सोफिया)
बुल्गारिया ने यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपना लिया है। इससे वह यूरोज़ोन का 21वां सदस्य बन गया है।
भौगोलिक अवस्थिति
- अवस्थिति: यह दक्षिण-पूर्वी यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित है।
- पड़ोसी देश: इसके उत्तर में रोमानिया, दक्षिण में तुर्की व ग्रीस तथा पश्चिम में उत्तर मैसेडोनिया और सर्बिया स्थित हैं।
- सीमावर्ती जल निकाय: इसके पूर्व में काला सागर अवस्थित है।
भौगोलिक विशेषताएं
- जलवायु: महाद्वीपीय से लेकर भूमध्यसागरीय तक भिन्न होती है।
- प्रमुख नदियां: डेन्यूब, मारित्सा, स्ट्रुमा आदि।