वैकुंठभाई मेहता (1891-1964)
हाल ही में, वैकुंठभाई मेहता की जयंती मनाई गई।
वैकुंठभाई मेहता (1891-1964) के बारे में

- उनका जन्म भावनगर, गुजरात में हुआ था।
- उन्हें "भारत में सहकारी आंदोलन के प्रणेता/ भीष्म-पितामह" के रूप में भी जाना जाता है।
- मुख्य योगदान
- उन्होंने लगभग 35 वर्षों तक महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया।
- वे तत्कालीन बॉम्बे राज्य के वित्त और सहकारिता मंत्री थे तथा खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पहले अध्यक्ष थे।
- उन्हें सहकारी आंदोलन में उनकी सेवाओं के लिए कैसर-ए-हिन्द पदक (1916) से सम्मानित किया गया था।
- वे खादी आंदोलन में महात्मा गांधी के सबसे भरोसेमंद सहयोगी थे।