बुकर पुरस्कार | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

डेविड ज़ाले (David Szalay) को उनके उपन्यास "फ्लेश (Flesh)" के लिए 2025 के बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

  • यह फिक्शन श्रेणी में उनकी छठी कृति है। साथ ही, वे यह पुरस्कार जीतने वाले पहले हंगेरियन-ब्रिटिश लेखक बन गए हैं।

बुकर पुरस्कार के बारे में

  • उत्पत्ति: इसे 1969 में यूनाइटेड किंगडम में स्थापित किया गया था।
  • पात्रता: यह पुरस्कार किसी भी देश के नागरिक द्वारा अंग्रेजी भाषा में लिखे गए तथा ब्रिटेन और आयरलैंड में प्रकाशित साहित्यिक रचना के लिए दिया जाता है।
  • पुरस्कार: विजेता को £50,000 मिलते हैं और शॉर्टलिस्ट किए गए प्रत्येक लेखक को £2,500 मिलते हैं।

नोट: अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार बुकर पुरस्कार से अलग है। अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार उन सर्वश्रेष्ठ लंबी फिक्शन या लघु कहानियों के संग्रह का सम्मान करता है, जिनका अंग्रेजी में अनुवाद किया गया हो तथा वे यूनाइटेड किंगडम और/या आयरलैंड में प्रकाशित हुए हों।

जर्मनवॉच ने जलवायु जोखिम सूचकांक (Climate Risk Index: CRI) 2026 जारी किया।

  • यह सूचकांक चरम मौसमी घटनाओं से होने वाले मानवीय और आर्थिक नुकसान के आधार पर देशों को रैंक प्रदान करता है। इससे जलवायु के प्रति मजबूत अनुकूलनशीलता की तत्काल आवश्यकता प्रकट होती है।

जलवायु जोखिम सूचकांक (CRI) के बारे में

  • उत्पत्ति: इसे 2006 में एक वार्षिक वैश्विक जलवायु प्रभाव सूचकांक के रूप में प्रस्तुत किया गया था।
  • 2026 सूचकांक के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर:
    • वर्ष 1995 और 2024 के बीच, 9,700 चरम मौसमी घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं के कारण 8 लाख से अधिक मौतें हुई हैं और 4.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
    • भारत CRI रैंक 2024 में 15वें स्थान पर और CRI रैंक 1995-2024 में 9वें स्थान पर रहा।
    • भारत ने तीन दशकों में लगभग 430 चरम मौसमी घटनाओं का सामना किया है। इनसे 170 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है और 1.3 बिलियन लोग प्रभावित हुए हैं।

छठा वियतनाम-भारत सैन्य अभ्यास VINBAX हनोई में शुरू हुआ।

VINBAX अभ्यास के बारे में

  • यह भारत और वियतनाम के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। इसका उद्देश्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों में सर्वोत्तम पद्धतियों को साझा करना है।
Tags:

अल्टरमैग्नेटिज़्म चुंबकीय क्रम के एक नए वर्ग के रूप में उभरा है। इसमें फेरोमैग्नेटिज़्म (Ferromagnetism) और एंटीफेरोमैग्नेटिज़्म (Antiferromagnetism) दोनों के गुण मौजूद हैं।

  • फेरोमैग्नेट जैसे- फ्रिज मैग्नेट: इसमें सभी सूक्ष्म परमाणु चुंबक एक ही दिशा में व्यवस्थित होते हैं। इससे एक मजबूत, बाहरी चुंबकीय क्षेत्र बनता है।
  • एंटीफेरोमैग्नेट: इसमें परमाणुओं की चुंबकीय दिशाएं वैकल्पिक दिशाओं में व्यवस्थित होती हैं। इससे वे एक दूसरे को रद्द कर देती हैं और कोई शुद्ध चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न नहीं होता है।
  • अल्टरमैग्नेटिज़्म में एंटीफेरोमैग्नेट की तरह, कोई शुद्ध चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न नहीं होता है, लेकिन इसकी आंतरिक इलेक्ट्रॉनिक संरचना फेरोमैग्नेट की तरह होती है, जिससे मजबूत स्पिन ध्रुवीकरण (spin polarization) बनता है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI/ सेबी) ने डिजिटल गोल्ड को लेकर एक सार्वजनिक सलाह जारी की है। इसके माध्यम से सेबी ने निवेशकों को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पेश किए जा रहे 'डिजिटल गोल्ड' या 'ई-गोल्ड' उत्पादों में निवेश न करने की चेतावनी दी है। सेबी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे उत्पाद सेबी के विनियामक ढांचे के अंतर्गत नहीं आते हैं।

डिजिटल गोल्ड के बारे में

  • डिजिटल गोल्ड का तात्पर्य स्वर्ण को भौतिक रूप से अपने पास रखे बिना उसकी खरीद से है।
  • डिजिटल गोल्ड का मूल्य भौतिक स्वर्ण के मूल्य से जुड़ा होता है।
  • डिजिटल गोल्ड ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके बनाया जाता है। यह निवेशकों को इलेक्ट्रॉनिक यानी डिजिटल रूप से स्वर्ण खरीदने, बेचने और संग्रहीत करने की अनुमति देता है।
  • ये उत्पाद न तो प्रतिभूतियों (securities) के रूप में अधिसूचित हैं और न ही कमोडिटी डेरिवेटिव्स के रूप में विनियमित हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट में टीबी को लेकर व्यापक वित्त-पोषण और समान पहुंच रणनीतियों का आह्वान किया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि टीबी के नवीन टीके टीबी के अधिक मामलों वाले देशों में किशोरों और वयस्कों तक पहुंचे। 

  • उल्लेखनीय है कि टीबी के विनाशकारी वैश्विक प्रभाव के बावजूद, एक सदी से अधिक समय से किसी नए टीके को लाइसेंस प्राप्त नहीं हुआ है।
  • वर्तमान में उपलब्ध बैसिली कैलमेट-ग्युरिन (BCG) टीका शिशुओं और छोटे बच्चों को टीबी से सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन यह किशोरावस्था एवं वयस्क अवस्था में फुफ्फुसीय टीबी (pulmonary TB) के खिलाफ केवल सीमित व परिवर्तनीय सुरक्षा ही प्रदान करता है।
  • WHO ने 2023 में टीबी वैक्सीन एक्सीलरेटर काउंसिल की स्थापना की थी। इसे नए टीबी टीकों के विकास, परीक्षण, बाजार में उतारने (authorization) और उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए स्थापित किया गया है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features