बॉट-मिटिगेशन सिस्टम
हाल ही में, क्लाउडफ्लेयर में तकनीकी गड़बड़ी हुई है। यह गड़बड़ी उसके बॉट-मिटिगेशन सिस्टम में एक गुप्त बग के कारण हुई है। इसके कारण वैश्विक स्तर पर सेवाओं में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ है, जिससे X और ChatGPT जैसे प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए हैं।
बॉट-मिटिगेशन सिस्टम के बारे में
- बॉट-मिटिगेशन, खराब बॉट या बॉटनेट गतिविधि को वेबसाइट्स, सर्वरों या आईटी इकोसिस्टम तक पहुंचने से रोकने का कार्य है।
- बॉट स्वचालित प्रोग्राम होते हैं, कुछ इंडेक्सिंग जैसे कार्यों में सहायता करते हैं, जबकि अन्य डेटा चुराते हैं, स्पैम फैलाते हैं, या डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) हमलों को सक्रिय करते हैं।
- तकनीकें: व्यवहार पैटर्न, IP जांच, CAPTCHA और ML टूल पर निर्भर करती हैं।
- Tags :
- Bot-mitigation System
जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI)
हाल ही में, CCPI जारी किया गया है। यह 63 देशों और यूरोपीय संघ (EU) के जलवायु प्रदर्शन की तुलना करता है। ये देश और EU सभी वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के 90% से अधिक के लिए जिम्मेदार हैं।
जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) के बारे में
- प्रकाशक: जर्मनवॉच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क (CAN)।
- रैंकिंग:
- कोई भी देश शीर्ष 3 में नहीं है।
- डेनमार्क चौथे स्थान पर है। उसके बाद यूनाइटेड किंगडम और मोरक्को का स्थान है।
- यह निम्नलिखित चार श्रेणियों में जलवायु परिवर्तन शमन प्रदर्शन का मापन करता है- ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा उपयोग और जलवायु नीति।
भारत से संबंधित निष्कर्ष
- इस वर्ष के CCPI में भारत 23वें स्थान पर है, जो उच्च प्रदर्शन करने वाले देश से मध्यम प्रदर्शन करने वाले देश की रैंक में आ गया है।
- कोयले के उपयोग को समाप्त करने की कोई राष्ट्रीय समय-सीमा तय नहीं की गई है। नए कोयला ब्लॉक्स की नीलामी जारी की गई है।
- मुख्य मानदंड: भारत को समय-सीमा के साथ व चरणबद्ध रीति से कोयले के उपयोग को कम और फिर पूर्णतया समाप्त करना होगा। साथ ही, अपनी जीवाश्म सब्सिडियों को विकेन्द्रीकृत व सामुदायिक स्वामित्वाधीन नवीकरणीय ऊर्जा की ओर निर्देशित करना होगा।
- Tags :
- Climate Change Performance Index
- GermanWatch
आधार प्रभाव
कुछ अर्थशास्त्रियों के अनुसार, भारत में मुद्रास्फीति दर अत्यधिक अनुकूल आधार प्रभाव सहित विभिन्न कारणों से कम हुई है।
आधार प्रभाव (Base Effect) के बारे में
- परिभाषा: आधार प्रभाव, उस संदर्भ बिंदु (आधार वर्ष/ माह/ डेटा बिंदु) के प्रभाव को संदर्भित करता है, जिसका अनुपात या प्रतिशत-आधारित संकेतकों के परिणामों पर तुलना के लिए उपयोग किया जाता है।
- यदि आधार अवधि के मान असामान्य रूप से उच्च या निम्न हों, तो यह रुझानों को विकृत कर सकता है।
- उपयोग: मुद्रास्फीति के आंकड़ों (CPI/ WPI), सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर आदि की गणना के लिए।
- CPI: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक।
- WPI: थोक मूल्य सूचकांक।
- Tags :
- Inflation
- Base Effect
व्यापार आसूचना और विश्लेषण पोर्टल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने व्यापार आसूचना और विश्लेषण पोर्टल का उद्घाटन किया।
व्यापार आसूचना और विश्लेषण पोर्टल के बारे में
- उद्देश्य: पारदर्शी व सुलभ व्यापार संबंधी खुफिया जानकारी प्रदान करना, जिससे व्यवसायों को समर्थन प्राप्त होगा और साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण को मजबूत मिलेगी।
- मुख्य विशेषताएं:
- मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का उपयोग: यह पोर्टल निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौतों का बेहतर उपयोग करने में मदद करेगा
- देश और वस्तु आसूचना उपकरण प्रत्येक बाजार के लिए प्रमुख उत्पादों की पहचान करने में मदद करते हैं।
- दक्षता: अप्रचलित व अलग-अलग पोर्टल्स को एक एकीकृत एवं मापनीय प्रणाली से प्रतिस्थापित करेगा।
- सशक्तीकरण: दूर-दराज के क्षेत्रों के लघु व्यवसायों को भी वह डेटा मिलेगा, जो अब तक केवल बड़े व्यवसायों के लिए ही सुलभ था।
- Tags :
- Trade Intelligence
- Trade Portal
Articles Sources
राष्ट्रीय जल पुरस्कार
छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार (2024) के तहत सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में महाराष्ट्र को प्रथम स्थान मिला है। उसके बाद गुजरात और हरियाणा का स्थान है।
राष्ट्रीय जल पुरस्कार के बारे में
- स्थापना: जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा।
- उद्देश्य: लोगों के बीच जल के महत्त्व के बारे में जागरूकता फैलाना और उन्हें जल उपयोग के सर्वोत्तम तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना।
- 10 श्रेणियों में प्रस्तुत: सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज के अलावा), सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति।
- Tags :
- Ministry of Jal Shakti
- National Water Awards
Articles Sources
गाजा शांति योजना
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिका समर्थित गाजा शांति योजना को मंजूरी प्रदान की।
गाजा शांति योजना के बारे में
- यह योजना इजरायल-हमास संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक फ्रेमवर्क प्रस्तुत करती है। यह संघर्ष युद्धविराम, मानवीय राहत, शासन सुधार और पुनर्निर्माण के माध्यम से समाप्त किया जाएगा।
- गाजा शांति योजना की मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा मध्यस्थता की गई है। इसमें कतर और मिस्र का मध्यस्थता समर्थन भी प्राप्त है।
- मुख्य विशेषताएं
- युद्धविराम तंत्र: गाजा को स्थिर करने के लिए शत्रुता पर तत्काल व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निगरानी।
- बंधक-कैदी विनिमय: बंधकों (हमास) और बंदियों (इजरायल) की पारस्परिक रिहाई।
- अन्य विशेषताएं: फिलिस्तीन में शासन सुधार, एक अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल की तैनाती आदि।
- Tags :
- Palestine
- Hamas
- Gaza Peace Plan
कोडेक्स एलीमेंटेरियस कमीशन
भारत को कोडेक्स एलीमेंटेरियस कमीशन के 48वें सत्र (CAC48) में एशिया क्षेत्र हेतु कोडेक्स कार्यकारी समिति के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है।
कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग के बारे में
- उत्पत्ति: यह 1963 में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और WHO द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक अंतर-सरकारी निकाय है।
- उद्देश्य: इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना और खाद्य पदार्थों के व्यापार में उचित व्यवहार सुनिश्चित करना है।
- सदस्यता: अंतर्राष्ट्रीय खाद्य मानकों में रुचि रखने वाले FAO और WHO के सभी सदस्य देशों तथा संबद्ध (Associate) सदस्यों के लिए खुली है।
- वर्तमान सदस्य: 189 सदस्य। भारत सहित 188 सदस्य देश और 1 संगठन अर्थात यूरोपीय संघ।
- बैठकें: प्रतिवर्ष आयोजित होती हैं। जिनेवा और रोम में बारी-बारी से सत्र आयोजित होते हैं।
- Tags :
- FAO
- WHO
- Codex Executive Committee