नागालैंड ने अपना 10 दिवसीय प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम, हॉर्नबिल महोत्सव मनाना शुरू किया।
महोत्सव के बारे में
- इसका नाम हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर रखा गया है, जो नागा लोककथाओं में सांस्कृतिक रूप से सम्मानित पक्षी है।
- यह नागा हेरिटेज विलेज, किसामा में आयोजित किया जाता है।
- यह महोत्सव जनजातियों के बीच मेलजोल को बढ़ावा देता है। साथ ही, नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित एवं संरक्षित करता है।
हॉर्नबिल पक्षी के बारे में
- हॉर्नबिल एक उष्णकटिबंधीय पक्षी है। इसका नाम इसकी असामान्य रूप से बड़ी व घुमावदार चोंच और चोंच के ऊपर कैस्क (casque) नामक हॉर्न-जैसी संरचना के कारण पड़ा है।
- हॉर्नबिल को 'वन का किसान' कहा जाता है, क्योंकि यह कई उष्णकटिबंधीय वृक्षों के बीज फैलाता है और वन को जीवित रखता है।
- भारत में 9 हॉर्नबिल प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें ग्रेट हॉर्नबिल, नारकोंडम हॉर्नबिल, मालाबार ग्रे हॉर्नबिल आदि शामिल हैं।
केंद्रीय कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने कंपनी (परिभाषा संबंधी विवरणों का विनिर्देश) संशोधन नियम, 2025 के तहत लघु कंपनियों के लिए संशोधित परिभाषाओं को अधिसूचित किया है।
नियमों के बारे में
- एक कंपनी लघु कंपनी के रूप में योग्य होगी यदि:
- चुकता पूंजी ₹10 करोड़ से अधिक न हो।
- पिछले वित्तीय वर्ष में कारोबार (Turnover) ₹100 करोड़ से अधिक न हो।
- पहले, चुकता शेयर पूंजी की सीमा ₹4 करोड़ तक और कारोबार की सीमा ₹40 करोड़ तक थी।
RBI ने अपनी 2025 की सूची में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक को घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक (Domestic Systemically Important Banks - D-SIBs) के रूप में मान्यता दी है।
D-SIBs के बारे में
- D-SIBs ऐसे बैंक हैं, जिनकी विफलता से संपूर्ण वित्तीय प्रणाली और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
- D-SIBs परस्पर संबद्ध संस्थाएं होती हैं। इसके अलावा, इनके आकार व बैंकिंग क्षेत्रक में महत्वपूर्ण भूमिका के कारण इनकी विफलता पूरी वित्तीय प्रणाली को प्रभावित कर सकती है और अस्थिरता पैदा कर सकती है। इस कारण इन्हें असफल नहीं होने दिया जा सकता।
- इनकी प्रणालीगत महत्ता के आधार पर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा इनकी पहचान की जाती है।
- बैंकों को उनकी D-SIB की श्रेणी के आधार पर उनकी जोखिम भारित परिसंपत्तियों (RWAs) का कुछ हिस्सा अतिरिक्त कॉमन इक्विटी टियर-1 (CET-1) के रूप में रखना होता है।
- D-SIBs को वित्तीय प्रणाली के लिए उनके महत्त्व के आधार पर विभिन्न बकेट्स में रखा जाता है।
जैविक हथियार अभिसमय (BWC) की 50वीं वर्षगांठ पर भारत ने मजबूत जैवसुरक्षा का आह्वान किया।
जैविक हथियार अभिसमय (BWC) के बारे में
- जैविक/ विषाक्त हथियारों के विकास, उत्पादन, भंडारण, अधिग्रहण, हस्तांतरण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाता है।
- जैविक हथियार युद्ध के उन उपकरणों को कहते हैं, जो हानिकारक जीवों (बैक्टीरिया, वायरस, कवक, विषैले पदार्थ) को फैलाते हैं। इससे मनुष्यों/ जानवरों/ पौधों में बीमारी/ मृत्यु होती है।
- सामूहिक विनाश के हथियारों (WMD) के एक पूरे वर्ग पर प्रतिबंध लगाने वाली पहली बहुपक्षीय निरस्त्रीकरण संधि।
- पक्षकार: भारत सहित 189 देश पक्षकार हैं।
- उत्पत्ति: इसे 1972 में हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत किया गया था। यह 1975 में लागू हुई थी। यह कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय संधि है।
- प्रशासन: इसका प्रशासन संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण मामलों के कार्यालय (UNODA) द्वारा किया जाता है। UNODA का मुख्यालय जिनेवा में है।
Article Sources
1 sourceवित्त वर्ष 2025 में भारतीय रिज़र्व बैंक- एकीकृत ओम्बड्समैन योजना (RB-IOS) के तहत ग्राहकों ने सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड्स को लेकर शिकायतें दर्ज की हैं।
RB-IOS, 2021 के बारे में
- उद्देश्य: विनियमित संस्थाओं (REs) के ग्राहकों को शीघ्र, वहनीय और त्वरित वैकल्पिक शिकायत निवारण तंत्र प्रदान करना।
- कवरेज: सभी वाणिज्यिक बैंक, RRBs (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक), NBFCs (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां), क्रेडिट सूचना कंपनियां आदि।
- यह RBI की तीन ओम्बड्समैन योजनाओं को एकीकृत करती है। ये हैं- बैंकिंग ओम्बड्समैन योजना, 2006; NBFC ओम्बड्समैन योजना, 2018 और डिजिटल लेन-देन के लिए ओम्बड्समैन योजना, 2019.
- इसमें 'वन नेशन वन ओम्बड्समैन' दृष्टिकोण अपनाया गया है।
- शक्तियां: ओम्बड्समैन ₹20 लाख तक के मुआवजे का आदेश दे सकता है। साथ ही शिकायतकर्ता के समय, खर्च, और किसी भी मानसिक पीड़ा या उत्पीड़न के लिए ₹1 लाख तक अतिरिक्त राशि का भी आदेश दे सकता है।
भारतीय शोधकर्ताओं ने NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का उपयोग करके ‘अलकनंदा’ नामक एक विशाल सर्पिल आकाशगंगा की खोज की है।
- इस आकाशगंगा में एक चमकदार केंद्रीय उभार के चारों ओर लिपटी हुई दो सुस्पष्ट सर्पिल भुजाएं हैं, जो व्यास में लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष तक फैली हुई हैं।
सर्पिल आकाशगंगा के बारे में
- ये आकाशगंगाएं विशाल घूमने वाले पिनव्हील्स के समान दिखाई देती हैं। ये सितारों के पैनकेक जैसी डिस्क और एक केंद्रीय उभार या सितारों के सघन जमाव से युक्त होती हैं।
- सर्पिल आकाशगंगाएं प्रभामंडल (halos) से घिरी होती हैं। ये प्रभामंडल पुराने तारों, तारा समूहों और डार्क मैटर का मिश्रण होते हैं।
- डार्क मैटर: अदृश्य पदार्थ, जो प्रकाश उत्सर्जित या परावर्तित नहीं करता, लेकिन फिर भी अन्य पदार्थों पर गुरुत्वाकर्षण खिंचाव उत्पन्न करता है।
पिछले कुछ वर्षों में म्यांमार, कंबोडिया और लाओस जैसे दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश साइबर स्लेवरी के प्रमुख केंद्रों के रूप में उभरे हैं।
- साइबर स्लेवरी आधुनिक समय की मानव तस्करी का एक रूप है। इसमें लोगों को अक्सर नौकरी के झांसे में फंसाया जाता है और फिर धमकी, ज़बरदस्ती या कैद में रखकर ऑनलाइन घोटाले, साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अपराध करने के लिए मजबूर किया जाता है।
यह कैसे काम करता है
- धोखा: पीड़ितों को विदेशों में उच्च वेतन वाली नौकरियों का वादा किया जाता है।
- दस्तावेज़ों की ज़ब्ती: भागने से रोकने के लिए पासपोर्ट और पहचान-पत्र जब्त कर लिए जाते हैं।
- जबरन ऑनलाइन आपराधिक कार्य: पीड़ितों को फर्जी कॉल सेंटर, रोमांस स्कैम, क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी, फिशिंग आदि संचालित करने के लिए मजबूर किया जाता है।
- शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार: पीड़ितों को यातना दी जाती है, उनसे लंबे समय तक काम कराया जाता है, उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाता है और उन पर निरंतर निगरानी रखी जाती है।