कंबोडिया (राजधानी: नोम पेन्ह)

हाल ही में, थाईलैंड ने कंबोडिया में हवाई हमले किए।
भौगोलिक अवस्थिति
- यह आसियान/ ASEAN (दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ) का एक सदस्य है।
- भूमि सीमा: वियतनाम (पूर्व और दक्षिण-पूर्व में); लाओस (उत्तर-पूर्व में) और थाईलैंड (उत्तर-पश्चिम में)।
- सीमावर्ती जल निकाय: थाईलैंड की खाड़ी (दक्षिण-पश्चिम)।
भौगोलिक विशेषताएं
- प्राकृतिक संसाधन: तेल एवं गैस, इमारती लकड़ी, रत्न, लौह अयस्क, मैंगनीज, फॉस्फेट आदि।
- सबसे बड़ी झील: टोनले सैप झील। यह दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
- प्रमुख पर्वत: डांगरेक, क्रैवन्ह (कार्डामम) और डैमरेई। नोम ऑरल सबसे ऊंची चोटी है।
- प्रमुख नदियां: मेकोंग, टोनले सैप आदि।