ब्राजील (राजधानी: ब्रासीलिया)
भारत के नौसेनाध्यक्ष ने ब्राजील की आधिकारिक यात्रा शुरू की।

भौगोलिक अवस्थिति
- यह दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा और विश्व का पांचवां सबसे बड़ा देश है।
- अवस्थिति: दक्षिण अमेरिका के पूर्वी भाग में।
- सीमाएं: यह अटलांटिक महासागर के किनारे पर स्थित है। चिली और इक्वाडोर को छोड़कर दक्षिण अमेरिका के सभी देशों के साथ इसकी सीमा लगती है।
- तटरेखा: इसकी पूर्व की दिशा में अटलांटिक तटरेखा है।
भौगोलिक विशेषताएं
- प्राकृतिक संसाधन: स्वर्ण, बॉक्साइट, हीरे, प्लैटिनम, लोहा, टिन, कोयला, और कई अन्य खनिज।
- प्रमुख पर्वत: पिको दा नेब्लीना (सर्वोच्च)।
- प्रमुख नदियां: अमेज़न, पराना, आदि।