इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को 2030 तक $20 बिलियन से बढ़ाकर $30 बिलियन करने का निर्णय लिया।
- दोनों देशों ने अंतरिक्ष, नवीकरणीय ऊर्जा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रकों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
यात्रा के मुख्य परिणामों पर एक नजर
- रणनीतिक समझौता ज्ञापन (MoUs): कुल 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें विशेष रूप से दुर्लभ भू तत्व और महत्वपूर्ण खनिज, डाक क्षेत्रक, MSME उद्यमिता और फार्मास्युटिकल नियमों को शामिल किया गया है।
- डिजिटल सहयोग: भविष्य के लिए 'डिजिटल साझेदारी' पर एक संयुक्त घोषणा-पत्र/कार्य योजना को अपनाया गया।
- वीज़ा सुविधा: पारस्परिक आधार पर पर्यटन और बिजनेस वीज़ा की वैधता को 5 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष कर दिया गया।
भारत-ब्राजील संबंध: एक नजर में![]()
|
