पास-थ्रू स्टेटस | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों (ARCs) ने कर राहत के लिए प्रतिभूति रसीदों (Security Receipts) में निवेश करने वाले वैकल्पिक निवेश कोषों (AIFs) को भी पास-थ्रू टैक्स स्टेटस दिए जाने की मांग की।

पास-थ्रू स्टेटस के बारे में

  • यह किसी कंपनी के लिए निगम कर का भुगतान करने की बाध्यता को हटा देता है, जबकि इसके निवेशकों को होने वाली आय पर आयकर लगता है।
  • एक कंपनी आमतौर पर दो बार कर का भुगतान करती है:
    • शेयरधारकों द्वारा उत्पन्न आय के लिए आयकर; तथा 
    • कॉर्पोरेट स्तर पर निगम कर
  • यह दोहरे कराधान को रोकता है।
  • वर्ष 2014 के केंद्रीय बजट ने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITs) को पास-थ्रू स्टेटस प्रदान किया था।

एक अध्ययन में पाया गया है कि 2004–2011 के बीच लगभग 62,000 अफ्रीकी पेंगुइन की भुखमरी से मृत्यु हो गई।

पेंगुइन के बारे में

  • ये स्फेनिसिडे (Spheniscidae) परिवार से संबंधित समुद्री पक्षियों का समूह हैं।
  • पेंगुइन 17 से 19 प्रजातियों के पक्षियों का एक परिवार है जो मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में रहते हैं।
    • इनमें ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के नीले पेंगुइन, अंटार्कटिका के एम्परर पेंगुइन, अफ्रीकी पेंगुइन, आदि शामिल हैं।
  • विशेषताएं:
    • पक्षी होने के बावजूद, इनके पास पंखों की बजाय फ्लिपर्स होते हैं और ये उड़ नहीं सकते।
    • वे जमीन पर डगमगाते हुए चलते हैं, अनुकूल बर्फ की स्थिति में सीधे खड़े होकर चलते हैं और उत्कृष्ट तैराक होते हैं।
    • उनके शरीर का ऊपरी भाग काला और पेट सफेद होता है, जो उन्हें मुख्य रूप से छोटे झींगे, मछली, केकड़े और स्क्विड जैसे शिकार की तलाश के दौरान जल में छलावरण (camouflage) में मदद करता है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने GEO के 7वें संस्करण: 'ए फ्यूचर वी चूज़' (A Future We Choose) रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • मुख्य चिंतनीय मुद्दे
    • वर्ष 1990 से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में वार्षिक 1.5% की वृद्धि हुई है।
    • विश्व स्तर पर, वार्षिक 9 मिलियन मौतें किसी न किसी प्रकार के प्रदूषण के कारण होती हैं।
    • भू-निम्नीकरण की वर्तमान दर से, वार्षिक रूप से कोलंबिया या इथियोपिया के आकार की उपजाऊ और उत्पादक भूमि का नुकसान हो सकता है।
  • मुख्य सिफारिशें
    • पर्यावरण संरक्षण के लिए देशज ज्ञान और स्थानीय ज्ञान का उपयोग करना चाहिए।
    • नेट-जीरो उत्सर्जन के लिए 2050 तक वार्षिक लगभग 8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की आवश्यकता है।
    • समग्र-समाज और समग्र-सरकार के दृष्टिकोण को अपनाया जाना चाहिए। इस दृष्टिकोण में केवल जीडीपी की बजाय मानव व प्राकृतिक पूंजी को ट्रैक करने वाले संकेतकों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।   

CITES के पक्षकारों के सम्मेलन का 20वां संस्करण (CoP-20) उज्बेकिस्तान के समरकंद में संपन्न हुआ।

CoP-20 के मुख्य निष्कर्षों पर एक नजर

  • 77 प्रजातियों को CITES परिशिष्टों (appendices) में शामिल किया गया। इनमें ओशनिक व्हाइटटिप शार्क, व्हेल शार्क आदि को परिशिष्ट-I में शामिल किया गया है।
  • भारत ने गुग्गुल को परिशिष्ट-II में सूचीबद्ध करने के यूरोपीय संघ के प्रस्ताव का विरोध किया, और पहले व्यापक आबादी आकलन की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

CITES के बारे में

  • यह सरकारों के बीच एक स्वैच्छिक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वन्य जीवों और पादपों के नमूनों का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, उन प्रजातियों के अस्तित्व के लिए खतरा न बने।
  • हालांकि, CITES सभी पक्षकारों के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी है, लेकिन यह किसी देश के राष्ट्रीय कानूनों का स्थान नहीं लेता है, बल्कि प्रत्येक देश इसे अपने राष्ट्रीय कानूनों के जरिए लागू करता है।
  • यह प्रजातियों को उनकी सुरक्षा के स्तर के आधार पर परिशिष्टों में सूचीबद्ध करता है। 
  • लागू: 1 जुलाई 1975।
  • पक्षकार: 185 (भारत सहित)।

CBI आरोपियों की अन्य अधिकार क्षेत्रों में आवाजाही को रोकने के लिए इंटरपोल के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है, ताकि उनके खिलाफ ब्लू नोटिस जारी करने में तेजी लाई जा सके। 

ब्लू नोटिस के बारे में

  • उद्देश्य: इसे इंटरपोल किसी व्यक्ति की पहचान, अवस्थिति, या गतिविधियों पर अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए जारी करती है।

अन्य महत्वपूर्ण नोटिस

  • रेड नोटिस: अभियोजन के लिए या सज़ा देने के लिए वांछित (Wanted) व्यक्ति की अवस्थिति का पता लगाने तथा उसे गिरफ्तार करने हेतु रेड नोटिस जारी किया जाता है।
  • येलो नोटिस: लापता व्यक्तियों (विशेष रूप से नाबालिगों) का पता लगाने या स्वयं की पहचान करने में असमर्थ व्यक्तियों की पहचान करने में मदद करता है।
  • ऑरेंज नोटिस: खतरनाक व्यक्तियों, हथियारों, विस्फोटकों, या खतरनाक सामग्री से उत्पन्न गंभीर एवं आसन्न खतरों के बारे में सदस्य देशों को चेतावनी देता है।
  • ग्रीन नोटिस: किसी व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी प्रदान करना, जहां उस व्यक्ति को लोक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना जाता है।

न्यूरोटेक्नोलॉजी उभरता हुआ क्षेत्रक है। यह भविष्य में मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है, इसे समझने और यहां तक कि उसे प्रभावित करने की हमारी क्षमता का विस्तार करेगा।

न्यूरोटेक्नोलॉजी के बारे में

  • न्यूरोटेक्नोलॉजी में ऐसे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर शामिल होते हैं, जो तंत्रिका तंत्र की संरचना, गतिविधि एवं कार्यों को समझते हैं, उन्हें प्रभावित करते हैं, सुधारते हैं या अनुमान लगाते हैं। इसके लिए ये हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तंत्रिका तंत्र का प्रत्यक्ष रूप से मापन, निगरानी व विश्लेषण करते हैं। उदाहरण के लिए-
    • ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCIs): यह एक प्रमुख न्यूरोटेक्नोलॉजी है, जो मस्तिष्क संकेतों को डिजिटल कमांड में परिवर्तित करती है।
    • कार्य: BCIs उपयोगकर्ताओं को अपनी सोच के अनुसार कंप्यूटर, व्हीलचेयर या रोबोटिक आर्म जैसे उपकरणों को नियंत्रित करने में सक्षम बनाती है। 
    • उपयोग: BCIs पक्षाघात के उपचार, मस्तिष्क विकारों के निदान, और अवसाद एवं पार्किंसंस के इलाज में सहायता करते हैं। उदाहरण के लिए: न्यूरालिंक। 

भारत 6G मिशन की शीर्ष परिषद की बैठक ने भारत 6G अलायंस की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, 2030 तक भारत को वैश्विक 6G लीडर के रूप में स्थापित करने के लिए एक रोडमैप को भी आकार प्रदान किया। 

भारत 6G अलायंस के बारे में

  • यह सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और स्टार्ट- अप्स को एकजुट करने वाला एक राष्ट्रीय सहयोग प्रदाता मंच है।
  • लक्ष्य: भारत को किफायती 5G, 6G और भविष्य के दूरसंचार समाधानों के लिए IP (बौद्धिक संपदा), उत्पादों आदि का अग्रणी वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनाना। 

6G के बारे में

  • यह 5G की तुलना में उच्च रेडियो आवृत्तियों का उपयोग करती है। इससे यह लगभग बिना किसी विलंब के एक साथ विशाल डेटा को संभाल सकती है। 
  • 6G का लक्ष्य केवल एक माइक्रोसेकंड में जानकारी भेजना और प्राप्त करना है। यह 5G की प्रतिक्रिया समय से 1,000 गुना तेज है।

राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने 'ऑपरेशन हिंटरलैंड ब्रू' के तहत महाराष्ट्र में एक मेफेड्रोन निर्माण सुविधा को उजागर किया।

मेफेड्रोन के बारे में

  • यह एक नया साइकोएक्टिव पदार्थ (NPS) है। NPS एक ऐसी दवा होती है, जिसे स्थापित अवैध दवाओं के समान प्रभाव उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है।
  • यह MDMA (3, 4-मेथिलेनेडियोक्सीमेथामफेटामाइन, एक्स्टेसी) के समान प्रभाव प्रदर्शित करती है।
  • इसे एक एम्पेथोजन-उत्तेजक (empathogen-stimulant) दवा माना जाता है। इसका अर्थ है कि यह मस्तिष्क और शरीर के बीच गमन करने वाले संदेशों की गति को बढ़ाती है।
  • मेफेड्रोन के सेवन को अवांछनीय प्रभावों और घातक नशे (fatal intoxications) से जोड़ा गया है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet