भारत-GCC मुक्त व्यापार समझौते के विचारार्थ विषयों (ToRs) पर हस्ताक्षर किए गए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत और जीसीसी ने 2004 के फ्रेमवर्क समझौते के आधार पर प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए।
  • इस मुक्त व्यापार समझौते का उद्देश्य आर्थिक क्षमता को उजागर करना, ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना, व्यापार को बढ़ाना (वित्त वर्ष 24-25 में 178.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर) और छह देशों के जीसीसी ब्लॉक के साथ लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करना है।
  • 1981 में स्थापित और रियाद में मुख्यालय वाले जीसीसी में यूएई, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, कतर और कुवैत शामिल हैं, जिनका उद्देश्य समन्वय और एकीकरण है।

In Summary

भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बीच हस्ताक्षरित ToRs, प्रस्तावित भारत-GCC मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के दायरे, संरचना और तौर-तरीकों को परिभाषित करते हैं।

  • भारत और GCC के बीच FTA की संभावना तलाशने के लिए आर्थिक सहयोग फ्रेमवर्क समझौते पर 2004 में नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे।

भारत के लिए भारत-GCC मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का महत्त्व

  • पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक संबंधों की पूर्ण क्षमता का दोहन: 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, GCC देश 6.15 करोड़ लोगों का बाजार हैं और मौजूदा कीमतों पर इनकी जीडीपी 2.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है।
  • भारत के ऊर्जा स्रोतों का विविधीकरण: खाद्य प्रसंस्करण, अवसंरचना, पेट्रोकेमिकल्स और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) जैसे क्षेत्रकों को इससे बड़े पैमाने पर लाभ होने की उम्मीद है।
  • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच संबंधों को मजबूती देना: यह दीर्घकालिक आपूर्ति सुरक्षा और व्यापार विस्तार को मजबूत करने में मदद करेगा।
  • व्यापार और निवेश में वृद्धि: वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का GCC के साथ 178.56 अरब डॉलर का व्यापार रहा (जो भारत के कुल वैश्विक व्यापार का 15.42% है)।
    • यह क्षेत्र प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का भी एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसके तहत सितंबर 2025 तक 31.14 अरब डॉलर से अधिक का निवेश हो चुका है।  
  • लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा: GCC देशों में लगभग एक करोड़ भारतीय निवास करते हैं। 

खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बारे में

  • उत्पत्ति: GCC खाड़ी क्षेत्र के 6 देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक गठबंधन है। इसे 25 मई 1981 को संपन्न एक समझौते द्वारा स्थापित किया गया था।
  • सदस्य (6): इसमें शामिल देश हैं- सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ओमान तथा बहरीन।
  • मुख्यालय: रियाद (किंगडम ऑफ सऊदी अरब)।
  • उद्देश्य: सदस्य देशों के बीच एकता बनाए रखने के लिए उनके बीच समन्वय, एकीकरण और अंतर्संबंध स्थापित करना।
  • GCC के अंतर्गत मुख्य संगठन:
    • सर्वोच्च परिषद (विवाद निपटान आयोग के साथ);
    • मंत्रिस्तरीय परिषद; तथा 
    • महासचिवालय (Secretariat General)।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Secretariat General

The principal administrative body of an organization, responsible for carrying out its day-to-day functions and supporting its various committees and councils. In the GCC, it is one of the main organizations.

FDI (Foreign Direct Investment)

An investment made by a firm or individual in one country into business interests located in another country. It is a key indicator of economic attractiveness and growth potential.

GDP (Gross Domestic Product)

किसी देश के भीतर एक विशिष्ट अवधि में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य है। यह किसी देश की आर्थिक गतिविधि का एक प्रमुख संकेतक है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet