अंतरिक्ष-आधारित प्रणालियां राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों को गति प्रदान करती हैं | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • इसरो कृषि, आपदा प्रबंधन, जलवायु निगरानी, ​​सामाजिक कल्याण और रक्षा के क्षेत्र में अंतरिक्ष आधारित प्रणालियों के माध्यम से राष्ट्रीय विकास में सहयोग करता है।
  • 1969 में स्थापित और बेंगलुरु में मुख्यालय वाला इसरो, अंतरिक्ष विभाग (DOS) के अधीन कार्य करता है।
  • इसरो की प्रमुख संपत्तियों में पीएसएलवी, जीएसएलवी, एलवीएम3 जैसे प्रक्षेपण यान और निसार, आदित्य एल1 और चंद्रयान-3 जैसे चल रहे मिशन शामिल हैं।

In Summary

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने राष्ट्रीय विकास में सहायता के लिए विभिन्न क्षेत्रकों में कई परियोजनाएं शुरू की हैं।

अंतरिक्ष प्रणालियों द्वारा समर्थित प्रमुख विकास लक्ष्य

  • कृषि विकास: फसल वृद्धि का व्यापक रिमोट सेंसिंग पर्यवेक्षण (CROP); 'प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना' (PMFBY) जैसी योजनाओं को सहायता आदि।
  • आपदा प्रबंधन: हिमनदीय झीलों की निगरानी; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मानचित्रण; आकाशीय बिजली गिरने का तत्काल पूर्वानुमान; उपग्रह आधारित एकीकृत भूस्खलन आकलन व चेतावनी प्रणाली आदि।
  • समुद्री सुरक्षा: 'प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना' (PMMSY) के तहत 'पोत संचार और समर्थन प्रणाली' (VCSS) मछुआरों को जीवन-सुरक्षा तथा आपदा चेतावनी जारी करती है।
  • जलवायु निगरानी: वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए GeoAI फ्रेमवर्क का विकास किया गया है। भूमि उपयोग, भूमि उपयोग परिवर्तन आदि के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन सूची का मात्रात्मक निर्धारण किया गया है।
  • सामाजिक कल्याण: 'प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना' (WDC-PMKSY) के जलसंभर विकास घटक की निगरानी; 'प्रधान मंत्री आवास योजना-सभी के लिए आवास' (शहरी) के तहत परियोजनाओं की निगरानी। ‘भुवन जियोपोर्टल' लॉन्च किया है, जो ऑनलाइन रिमोट सेंसिंग डेटा सेवाएं प्रदान करता है।
  • रक्षा: उदाहरण के लिए- MOSDAC-IN (मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान उपग्रह डेटा अभिलेखागार केंद्र- भारतीय नौसेना) वेब-पोर्टल, जो अनुकूलित उपग्रह-व्युत्पन्न मौसम उत्पाद प्रदान करता है।

भारत का अंतरिक्ष क्षेत्रक प्रोफाइल

  • ISRO (मुख्यालय: बेंगलुरु): 1969 में गठित, यह भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है। इसका लक्ष्य भारत और मानवता के लिए बाह्य अंतरिक्ष के लाभों का दोहन करना है।
    • यह अंतरिक्ष विभाग (DOS) का प्रमुख घटक है।
  • प्रमुख यान/मिशन/उपग्रह: 
    • सक्रिय परिचालनात्मक प्रक्षेपण यान: ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV), भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV), भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क-III (LVM3) (GSLV Mk-III); 
    • प्रमुख अंतरिक्ष यान मिशन: नासा इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (NISAR) उपग्रह; आदित्य L1; चंद्रयान-3 आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Chandrayaan-3

The third Indian lunar exploration mission, which successfully achieved a soft landing on the Moon in August 2023, demonstrating India's capability in lunar surface operations.

Aditya L1

ISRO's first dedicated solar mission, designed to study the Sun from a halo orbit around the Sun-Earth L1 Lagrangian point.

NISAR

The NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar (NISAR) is a joint Earth-observation satellite mission by the U.S. National Aeronautics and Space Administration (NASA) and the Indian Space Research Organisation (ISRO). It is designed to observe Earth's land surfaces and polar regions, providing data for climate change research and disaster management.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet