रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने सशस्त्र बलों की युद्धक तैयारी को मजबूत करने के लिए पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने राफेल लड़ाकू विमानों और एएस-एचएपीएस सहित 3.60 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी।
  • राफेल, डसॉल्ट एविएशन द्वारा विकसित 4.5 पीढ़ी का एक सर्व-भूमिका लड़ाकू जेट है, जो विमानवाहक पोत और तट-आधारित संचालन करने में सक्षम है।
  • AS-HAPS अत्यधिक ऊंचाई से निरंतर निगरानी और संचार प्रदान करता है, साथ ही सहनशक्ति और पेलोड क्षमता में भी इसके कई फायदे हैं।

In Summary

रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में DAC ने सेवाओं के विभिन्न प्रस्तावों के लिए 'आवश्यकता की स्वीकृति' (AoN) प्रदान की है। इसमें राफेल, AS-HAPS आदि शामिल हैं। इनकी अनुमानित लागत लगभग 3.60 लाख करोड़ रुपये है।

मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA/ राफेल) के बारे में:

  • प्रकार: ट्विन-जेट लड़ाकू विमान।
  • पीढ़ी: 4.5 पीढ़ी।
  • संचालन: इसे विमान वाहक पोत (Aircraft Carrier) और तट-आधारित बेस दोनों से संचालित किया जा सकता है।
  • ओम्नीरोल क्षमताएं: यह हवाई रक्षा, हमले, टोही (Reconnaissance), परमाणु हमला रोकथाम जैसे सभी लड़ाकू विमानन मिशनों को संपन्न कर सकता है।
  • निर्माता: डसॉल्ट एविएशन (फ्रांस) द्वारा विकसित।
  • अन्य प्रमुख विशेषताएं: रडार के लिए कम-दृश्यता (low-observability) यानी शीघ्रता से रडार की पकड़ में नहीं आएगा, उच्चतर स्तर की पैंतरेबाजी (High Manoeuvrability) आदि।

एयर-शिप आधारित हाई एल्टीट्यूड सूडो सैटेलाइट (AS-HAPS) के बारे में:

  • संचालन: अत्यधिक ऊंचाई पर लंबे समय तक परिचालन में सक्षम।
    • यह एक स्थायी निगरानी और संचार मंच के रूप में कार्य करता है।
  • स्टेशन-कीपिंग क्षमता: 
    • यह सप्ताहों या महीनों तक एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर तैनात रह सकता है।
    • पारंपरिक हवाई प्रणालियों के विपरीत, यह निरंतर और वास्तविक समय (real-time) कवरेज सुनिश्चित करता है।
  • एयर-शिप आधारित डिजाइन के लाभ: 
    • इसका एयर-शिप आधारित डिजाइन हवा में बने रहने की बेहतरीन सहनशक्ति और पेलोड क्षमता प्रदान करता है। 
    • यह खुफिया जानकारी जुटाने, सीमा की निगरानी करने और संचार कार्यों के लिए कई तरह के सेंसर्स के एकीकरण को सक्षम बनाता है। 

अन्य प्रमुख प्रस्ताव:

  • भारतीय सेना: एंटी-टैंक माइन्स (विभव), टी-72 टैंक, आदि।
  • भारतीय नौसेना: P8I लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान, आदि।
  • भारतीय तटरक्षक बल (ICG): समुद्री निगरानी की प्रभावकारिता में सुधार के लिए डोर्नियर विमान हेतु इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रारेड प्रणाली। 
    • डोर्नियर (DO-228) विमान एक अत्यधिक बहुमुखी व बहुउद्देशीय हल्का परिवहन विमान है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Dornier (DO-228) aircraft

The Dornier DO-228 is a highly versatile, multi-purpose light transport aircraft. It is used for various roles including maritime surveillance, utility transport, and training.

P8I Long Range Maritime Reconnaissance Aircraft

A maritime patrol aircraft used by the Indian Navy for long-range surveillance, anti-submarine warfare, and intelligence gathering over vast oceanic areas.

High Manoeuvrability

High manoeuvrability in an aircraft refers to its ability to perform rapid and precise changes in direction and altitude, essential for combat effectiveness and evading threats.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet