नीति आयोग के 'फ्रंटियर टेक हब' ने ‘भारत की प्रौद्योगिकी सेवाएं– पुनर्कल्पना की ओर’ (India’s Technology Services – Reimagination Ahead) विषय पर दस वर्षीय रोडमैप जारी किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत की तकनीकी सेवाएं जीडीपी में 7% का योगदान देती हैं, जिससे सालाना 265 अरब डॉलर की कमाई होती है; इसका लक्ष्य 2035 तक 750-850 अरब डॉलर तक पहुंचना है।
  • महामारी के बाद की चुनौतियों में प्रतिकूल परिस्थितियां, एआई स्वचालन और प्रतिस्पर्धा शामिल हैं, जिससे विकास दर 4-5% तक धीमी हो गई है।
  • रोडमैप में एजेंटिक एआई, सॉफ्टवेयर और उत्पाद, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, नवाचार-आधारित इंजीनियरिंग और भारत के लिए भारत समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

In Summary

भारतीय प्रौद्योगिकी सेवा उद्योग में वे कंपनियां शामिल हैं, जो मुख्य रूप से आईटी सेवाओं, सॉफ्टवेयर विकास, डिजिटल परिवर्तन और संचालन के माध्यम से ग्राहकों के लिए तकनीकी समाधान डिजाइन, निर्माण, कार्यान्वयन और प्रबंधन व समर्थन करती हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी सेवा उद्योग के बारे में

  • योगदान: यह उद्योग भारत की जीडीपी में लगभग 7% का योगदान देता है और वार्षिक लगभग $265 बिलियन का राजस्व उत्पन्न करता है।
    • विकसित भारत@2047 की परिकल्पना के अनुरूप, इस क्षेत्रक को 2035 तक 750-850 बिलियन डॉलर का वार्षिक राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखना होगा, ताकि जीडीपी में 7-8% की हिस्सेदारी बनाए रखी जा सके। साथ ही, वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी को वर्तमान 20% से बढ़ाकर 25% से अधिक किया जा सके।
  • चुनौतियां: महामारी के बाद की बाधाओं (जिसमें व्यापक आर्थिक अनिश्चितता, AI-आधारित स्वचालन और बढ़ती प्रतिस्पर्धा शामिल है) ने वार्षिक संवृद्धि दर को धीमा कर 4-5% कर दिया है।
    • मौजूदा रुझानों के अनुसार निर्धारित लक्ष्यों की तुलना में $250–300 बिलियन की कमी रह सकती है।
  • विकास के पांच प्रमुख आधार: रोडमैप में विकास के लिए पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की गई है:
    • एजेंटिक एआई: हाइब्रिड 'मानव + एजेंट' सेवा मॉडल बनाने के लिए AI का लाभ उठाना।
    • सॉफ्टवेयर और उत्पाद: वैश्विक 'सास' (SaaS - सेवा के रूप में सॉफ्टवेयर) राजधानी के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना।
    • डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर: भारत को विश्व के डेटा सेवा और AI इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में स्थापित करना।
    • नवाचार-आधारित इंजीनियरिंग: भारत स्थित नवाचार केंद्रों, उत्कृष्टता केंद्रों (CoEs) और अग्रणी प्रौद्योगिकी साझेदारियों के माध्यम से अनुसंधान एवं विकास (R&D) व्यय निधियों का लाभ उठाना।
    • भारत-के-लिए-भारत समाधान: अनुकूलित AI और बहुभाषी प्लेटफॉर्म्स के साथ भारत की तेजी से बढ़ती घरेलू मांग का लाभ उठाना।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

उत्कृष्टता केंद्र (CoEs - Centres of Excellence)

उत्कृष्टता केंद्र एक संगठन या समूह होता है जो किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता रखता है और उच्चतम मानकों को बनाए रखता है। प्रौद्योगिकी के संदर्भ में, ये केंद्र नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ावा देते हैं।

अनुसंधान एवं विकास (R&D)

यह एक व्यवस्थित प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान की वृद्धि और नए अनुप्रयोगों की खोज करना है। UPSC के संदर्भ में, R&D नवाचार, तकनीकी प्रगति और भारत के आर्थिक विकास से जुड़ा है।

नवाचार-आधारित इंजीनियरिंग

यह अनुसंधान और विकास (R&D) पर जोर देने वाली इंजीनियरिंग दृष्टिकोण है, जिसमें भारत में नवाचार केंद्रों, उत्कृष्टता केंद्रों (CoEs) और प्रौद्योगिकी साझेदारियों के माध्यम से नई तकनीकों और समाधानों का विकास शामिल है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet