जनगणना फॉर्म में विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों (DNTs) के लिए "अलग कॉलम" की मांग की गई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • रजिस्ट्रार जनरल का ऑफिस 2027 की जनगणना में डीनोटिफाइड, नोमैडिक, सेमी-नोमैडिक ट्राइब्स (DNTs) की गिनती करेगा।
  • क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट, 1871 के तहत नोटिफाइड DNTs को 1952 में डीनोटिफाई किया गया था; आखिरी बार 1931 की जनगणना में इनकी गिनती हुई थी।
  • सरकारी दखल में SEED स्कीम, स्कॉलरशिप, हॉस्टल बनाना, और रेनके और इडेट कमीशन जैसे इंस्टीट्यूशनल सिस्टम शामिल हैं।

In Summary

भारत के रजिस्ट्रार जनरल का कार्यालय 2027 में होने वाली आगामी जनगणना में विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों (DNTs) की गणना करेगा।

विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों (DNTs) कौन हैं?

  • DNTs वे समुदाय हैं, जिन्हें औपनिवेशिक ब्रिटिश शासन ने आपराधिक जनजाति अधिनियम, 1871 के तहत अपराधी के रूप अधिसूचित किया था। इसके अलावा, अन्य कानूनों के माध्यम से भी इन्हें अपराधी घोषित किया गया था। 
    • 1871 के अधिनियम को 1949 में निरस्त कर दिया गया था और "आपराधिक जनजाति" के रूप में घोषित समुदाय को 1952 में “विमुक्त” घोषित कर दिया गया था।
  • इन समुदायों की गणना 1911 और 1931 की जनगणना में की गई थी, जिसमें 1931 की जनगणना इन समुदायों की जानकारी वाली अंतिम जनगणना थी।
    • 2017 में इदाते आयोग ने लगभग 1,200 DNTs समुदायों की पहचान की थी, जिन्हें मौजूदा SCs, STs और OBCs वर्गीकरण में शामिल कर लिया गया है। साथ ही, 268 अन्य DNT समुदायों की पहचान की गई है, जिनका अभी तक कोई वर्गीकरण नहीं हुआ था।
    • भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण (AnSI) ने इन 268 DNT समुदायों का व्यापक रूप से वर्गीकरण किया है तथा उन्हें SCs, STs और OBCs सूचियों में शामिल करने की सिफारिश की है।
  • ये समुदाय काफी हद तक सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े हुए हैं।
  • सरकारी हस्तक्षेप: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की कुछ प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं:
    • DNTs के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए योजना (SEED): शैक्षिक सहायता, स्वास्थ्य बीमा कवरेज, आजीविका प्रोत्साहन और आवास सहायता;
    • DNTs के लिए डॉ. अंबेडकर प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (2014-15);
    • नानाजी देशमुख DNT बालक-बालिका छात्रावास निर्माण योजना (2014-15) आदि।

संस्थानिक तंत्र

  • रेनके आयोग (2008): DNT समुदायों की पहचान करने और सूची तैयार करने वाला पहला राष्ट्रीय आयोग।
  • इदाते आयोग (2014-17): राज्यवार DNT सूची की पहचान की तथा कल्याणकारी उपायों और उचित वर्गीकरण की सिफारिश की।
  • DNTs के लिए राष्ट्रीय आयोग (2014): राज्यवार सूची तैयार करने और कल्याणकारी उपायों का सुझाव देने के लिए गठित।
  • विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (DWBDNC): कल्याण एवं विकास कार्यक्रमों को तैयार करने, लागू करने तथा निगरानी करने के लिए गठित एक पंजीकृत सोसायटी।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (DWBDNC)

DNTs के कल्याण और विकास कार्यक्रमों को तैयार करने, लागू करने तथा निगरानी करने के लिए गठित एक पंजीकृत सोसायटी।

रेनके आयोग

2008 में DNT समुदायों की पहचान करने और उनकी सूची तैयार करने के लिए गठित पहला राष्ट्रीय आयोग।

DNTs के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए योजना (SEED)

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा DNTs के लिए शुरू की गई एक योजना, जो शैक्षिक सहायता, स्वास्थ्य बीमा कवरेज, आजीविका प्रोत्साहन और आवास सहायता प्रदान करती है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet