यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बहुपक्षीय AI सम्मेलन है।
शिखर सम्मेलन की प्रमुख विशेषताएं
- थीम: ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ (सभी का कल्याण, सभी का सुख)।
- उद्देश्य:
- इंडिया-एआई मिशन और डिजिटल इंडिया पहल के तहत वैश्विक AI विमर्श को व्यावहारिक विकास परिणामों में परिवर्तित करना।
- वैश्विक सहयोग को मजबूत करना, जिम्मेदार और नैतिक AI को बढ़ावा देना; AI को अपनाने में तेजी लाना और भारत को AI के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना।
- आधारभूत स्तंभ:
- 3 सूत्र: यह परिभाषित करते हैं कि सामूहिक लाभ के लिए AI का उपयोग कैसे किया जा सकता है।
- 7 चक्र: बहुपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो सामूहिक प्रयासों को स्थायी सामाजिक परिणामों की ओर निर्देशित करते हैं।
- प्रमुख कार्यक्रम: वैश्विक प्रभाव चुनौतियां ताकि बड़े पैमाने पर विकासोन्मुख AI समाधानों की पहचान की जा सके।
- सभी के लिए AI: बड़े पैमाने पर प्रभाव डालने वाले AI समाधानों की पहचान करना (स्टार्टअप इंडिया के साथ साझेदारी में कार्यान्वित)।
- एआई बाय हर (AI by HER): AI में महिलाओं के नेतृत्व वाले नवाचार को बढ़ावा देना (नीति आयोग के 'महिला उद्यमिता मंच' के साथ साझेदारी में)।
- YUVAi: युवा नवोन्मेषकों (13-21 आयु वर्ग) को AI समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना (MyBharat और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी में)।
अन्य बहुपक्षीय AI मंच
|