“AI के युग में नियोजनीयता (Employability) के भविष्य” पर एक उच्च-स्तरीय चर्चा की गई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • AI पहले से तय कामों को ऑटोमेट करके और नई टेक-फोकस्ड नौकरियां बनाकर नौकरी पाने की क्षमता को नए तरीके से बता रहा है, जिससे लेबर प्रोडक्टिविटी में 15% की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • इसे अपनाने की स्ट्रेटेजी में स्किल बांटने, लाइफलॉन्ग लर्निंग को बढ़ावा देने वाले एजुकेशनल सुधार, और सरकार, इंडस्ट्री और शिक्षकों को शामिल करके मिलकर काम करने का तरीका शामिल है।
  • नेशनल AI प्रोग्राम, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (SOAR, YUVAi), और BHASHINI पहल जैसी खास कोशिशों का मकसद पूरे भारत में AI को अपनाने और वर्कफोर्स में हिस्सेदारी को बढ़ावा देना है।

In Summary

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) अब एक व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली आर्थिक तकनीक बन गई है। यह सभी आर्थिक क्षेत्रकों में नियोजनीयता (Employability) को नए सिरे से परिभाषित कर रही है।

AI नियोजनीयता को कैसे पुनर्परिभाषित कर रहा है?

  • नौकरियों का प्रतिस्थापन: AI उन नौकरियों की जगह ले रहा है, जिनमें पूर्वानुमानित और नियम-आधारित कार्य शामिल हैं (जैसे: असेंबली लाइन, ग्राहक सेवा चैटबॉट, लेखाकार/अकाउंटेंट, प्रशासनिक सहायक आदि)।
  • नए रोजगार के अवसर: प्रौद्योगिकी-उन्मुख क्षेत्रों में नए अवसर उभर रहे हैं, जैसे डेटा वैज्ञानिक, मशीन लर्निंग विशेषज्ञ, और विशिष्ट बाजार समाधान आदि।
  • गुणात्मक बदलाव: विशेष रूप से तेजी से बढ़ते तकनीकी क्षेत्रों में भर्ती अब कौशल-आधारित होती जा रही है। विश्व बैंक के अनुसार, AI-केंद्रित भूमिकाओं में वेतन में 28% तक की वृद्धि देखी जा रही है।
  • श्रम उत्पादकता में सुधार: जेनेरेटिव AI के पूर्ण रूप से अपनाए जाने से श्रम उत्पादकता के स्तर में लगभग 15% की वृद्धि होगी, जो बेरोजगारी दर में बदलाव का कारण बन सकती है।

अनुकूलन के लिए रणनीतियां

  • कौशल प्रसार पर ध्यान: संक्षिप्त और मॉड्यूल-आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से लक्षित कौशल प्राप्ति।
  • शैक्षिक सुधार: स्थिर ज्ञान से हटकर आजीवन सीखने को बढ़ावा देना। पाठ्यक्रम में अनुकूलनशीलता और जटिल समस्या समाधान पर जोर देना।
  • सहयोगात्मक दृष्टिकोण: नागरिक कल्याण के साथ AI अपनाने के तालमेल के लिए सरकार, उद्योग और शिक्षकों को शामिल करते हुए एक स्पष्ट राष्ट्रीय प्रतिबद्धता।
  • लोकतांत्रिककरण (Democratization): नीतियां ऐसी होनी चाहिए जो लघु और मध्यम उद्यमों (SMEs) को कौशल बढ़ाने में सहायता करें और डिजिटल विभाजन को रोकने के लिए प्रमाणन (certification) तक पहुंच सुनिश्चित करें।
  • नैतिक विचार (Ethical Considerations): रोजगार प्रथाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता केंद्रीय होनी चाहिए।

AI अपनाने के लिए प्रमुख पहल

  • डिजिटल अवसंरचना: डेटा केंद्रों का विस्तार, व्यापक इंटरनेट कनेक्टिविटी और AI तैनाती का विकास।
  • AI पर राष्ट्रीय कार्यक्रम: AI अपनाने को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक रूपरेखा।
  • कौशल विकास पहल: SOAR (Skilling for AI Readiness) पहल, YUVAi (Youth for Unnati with AI), राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, और FutureSkills Prime आदि।
  • भाषिणी (BHASHINI) पहल: 36+ भाषाओं के लिए AI का लाभ उठाना, जिससे कार्यबल में भागीदारी बढ़े, विशेष रूप से गैर-अंग्रेजी भाषी क्षेत्रों के लोगों के लिए।
Tags:
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

भाषिणी (BHASHINI) पहल

BHASHINI is an initiative leveraging AI to enable seamless communication and access to information across 36+ Indian languages, promoting inclusivity and workforce participation, especially for non-English speakers.

डिजिटल अवसंरचना

Digital infrastructure refers to the physical and technological components that support digital communication and services, including data centers, internet connectivity, and AI deployment platforms.

लोकतांत्रिककरण (Democratization)

In the context of AI, democratization refers to making AI technologies and their benefits accessible to a wider range of individuals and organizations, including Small and Medium Enterprises (SMEs), to reduce digital divides.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet