राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

CAQM ने वर्ष 2026 में गेहूं की पराली जलाने की गतिविधि की समाप्ति के लिए कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित व्यापक वैधानिक निर्देश जारी किए हैं।

CAQM के बारे में

  • स्थापना और वैधानिक आधार: इसकी स्थापना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 के तहत की गई।
  • उद्देश्य: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता का प्रबंधन।
  • मुख्य शक्तियां और कार्य:
    • ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का कार्यान्वयन,
    • पराली जलाने पर नियंत्रण,
    • प्रदूषकों पर दंड लगाना,
    • औद्योगिक गतिविधियों का विनियमन, 
    • वाहन उत्सर्जन मानक निर्धारित करना।  

छत्तीसगढ़ वन विभाग दुर्लभ मालाबार पाइड हॉर्नबिल की रक्षा के लिए उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व (गरियाबंद जिले में) में 'हॉर्नबिल रेस्टोरेंट' स्थापित कर रहा है।

पीले और काले रंग के मुकुट और चोंच वाला एक बड़ा हॉर्नबिल पेड़ की शाखा पर बैठा है, जिसका काला शरीर, सफेद निचला भाग और लंबी हल्की पूंछ पत्तों से भरी पृष्ठभूमि के सामने दिखाई दे रही है।
  • हॉर्नबिल रेस्टोरेंट फल देने वाले पेड़ों के प्राकृतिक समूह हैं, जिनके फल हॉर्नबिल द्वारा खाए जाते हैं।

मालाबार पाइड हॉर्नबिल के बारे में:

  • वितरण: यह भारतीय उपमहाद्वीप के लिए स्थानिक है - पश्चिमी घाट के नम वन, उत्तर-पूर्वी हिमालय की तलहटी (भारत और नेपाल), सतपुड़ा की पहाड़ियाँ और श्रीलंका।
  • विशेषताएँ: सफेद निचले अंगों के साथ काला शरीर; उष्णकटिबंधीय जंगलों में कीस्टोन बीज प्रकीर्णक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका।
  • आहार: मुख्य रूप से फलाहारी
  • IUCN स्थिति: निकट संकटग्रस्त

रक्षा मंत्री ने आकाश तृतीय और चतुर्थ रेजिमेंट कॉम्बैट सिस्टम्स को हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में माउंटेन फायर कंट्रोल रडार का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम बेंगलुरु में आयोजित हुआ।

  • माउंटेन फायर कंट्रोल रडार, वायु रक्षा फायर कंट्रोल रडारों का हिस्सा है। 
  • यह अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों (विरल वायु और जटिल भू-आकृति) में संचालन के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

आकाश मिसाइल प्रणाली के बारे में

  • प्रकार: मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली वायु रक्षा प्रणाली।
  • विकासकर्ता: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), BEL और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के सहयोग से।
  • मुख्य विशेषताएं:
    • एक साथ कई हवाई लक्ष्यों (जैसे विमान, मिसाइल और मानव रहित हवाई वाहन - UAV) को निशाना में सक्षम
    • 18 किमी तक की ऊंचाई  तथा सुरक्षा प्रदान करना।
    • ‘राजेंद्र’ नामक मल्टी-फंक्शन फायर कंट्रोल रडार, जिसकी 80 किमी की रेंज है।
    • 3D सेंट्रल एक्विजिशन रडार, जो 120 किमी तक के वायु-क्षेत्र की निगरानी करता है। 
Tags:

भारत की राष्ट्रपति ने ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोहों का उद्घाटन किया।

ओल चिकी लिपि के बारे में

  • वर्ष 1925 में रघुनाथ मुर्मू द्वारा विशेष रूप से संथाली भाषा के लिए विकसित की गई।
  • इस लिपि ने संथाली भाषा को मौखिक परंपरा से लिखित परंपरा में बदल दिया।
  • ओल चिकी के विकास से पहले संथाली भाषा रोमन, बंगाली, उड़िया और देवनागरी लिपियों में लिखी जाती थी।

संथाली भाषा के बारे में

  • यह आस्ट्रो-एशियाटिक भाषा परिवार से संबंधित है।
  • यह भाषा झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार तथा नेपाल और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में बोली जाती है।
  • 92वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। 

छत्तीसगढ़ वन विभाग गरियाबंद जिले के उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ मालाबार पाइड हॉर्नबिल की सुरक्षा के लिए “हॉर्नबिल रेस्टोरेंट” स्थापित कर रहा है। 

  • हॉर्नबिल रेस्टोरेंट वास्तव में फलदार वृक्षों के प्राकृतिक समूह होते हैं। हॉर्नबिल पक्षी इन फलों को खाते हैं।

मालाबार पाइड हॉर्नबिल (एंथ्राकोसेरोस कोरोनाटस) के बारे में

  • प्राप्ति क्षेत्र: यह भारतीय उपमहाद्वीप का स्थानिक पक्षी है। ये पश्चिमी घाट के आर्द्र वन, पूर्वोत्तर हिमालय की तराई (भारत और नेपाल), सतपुड़ा की पहाड़ियाँ और श्रीलंका में प्राप्त होते हैं।
  • मुख्य विशेषताएँ: शरीर काला होता है और पेट का हिस्सा सफेद। यह उष्णकटिबंधीय वनों में बीज फैलाने वाला महत्वपूर्ण (की-स्टोन) पक्षी है।
  • आहार: मुख्य रूप से फलाहारी।
  • IUCN संरक्षण स्थिति: नियर थ्रीटेंड।    

अभ्यास ‘मिलन’ 2026 का आयोजन विशाखापत्तनम में किया जा रहा है।  इसमें 70 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।

अभ्यास मिलन’ के बारे में 

  • यह अभ्यास प्रत्येक दो वर्षों में आयोजित होता है। यह एक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है।
  • इसका आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा किया जाता है।
  • इसका उद्देश्य मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग, परस्पर संचालन क्षमता और समुद्री साझेदारी को बढ़ावा देना है।
  • इतिहास:
    • इसकी शुरुआत 1995 में पोर्ट ब्लेयर में केवल चार देशों की नौसेनाओं के साथ हुई थी।
    • आज यह एक प्रमुख बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बन गया है। इसमें कई देशों की नौसेनाएं भाग लेती हैं।  

भारतीय सेना ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एशिया–प्रशांत क्षेत्र के लिए पहला ‘लघु हथियारों  के नियंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण कार्यक्रम’ आयोजित किया है। 

  • यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण मामलों का कार्यालय (UNODA) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
  • यह भारत के विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।

UNODA के बारे में

  • स्थापना: वर्ष 1998 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा निरस्त्रीकरण कार्य विभाग के रूप में।
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)।
  • उद्देश्य:
    • सामूहिक विनाश के हथियारों (WMD), विशेषकर परमाणु हथियारों की पूर्ण समाप्ति
    • पारंपरिक हथियारों के उपयोग पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित करना। 
Tags:

रक्षा मंत्री ने स्वदेशी सैन्य गैस टरबाइन इंजन (कावेरी कार्यक्रम) के विकास से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) में की। 

  • GTRE, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक प्रयोगशाला है। यह बेंगलुरु में स्थित है।

गैस टरबाइन इंजन के बारे में

  • यह आंतरिक दहन इंजन का एक प्रकार है। यह ईंधन की रासायनिक ऊर्जा को ऊष्मीय ऊर्जा में परिवर्तित करता है।
  • यह कैसे कार्य करता है: गैस टरबाइन इंजन की कार्यप्रणाली चार मुख्य चरणों में होती है: इंटेक, संपीडन, दहन और एग्जॉस्ट।
    • संपीडन (Compression): कंप्रेसर हवा को अंदर खींचकर उसे उच्च दाब पर संपीडित करता है।
    • दहन (Combustion): हवा की उपस्थिति में ईंधन जलता है और उच्च तापमान वाली गैस उत्पन्न करता है।
    • विद्युत उत्पादन: टरबाइन गर्म गैस के प्रवाह से विद्युत प्राप्त करता है।
    • एग्जॉस्ट: शेष गैस को नोजल के माध्यम से बाहर निकाल दिया जाता है। 

भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) से आग्रह कर रहे हैं कि 2016 की नेट न्यूट्रैलिटी नियमावली को अपडेट किया जाए। इससे प्रीमियम सेवाओं के लिए 5G नेटवर्क स्लाइसिंग की अनुमति मिल सके। 

  • नेटवर्क स्लाइसिंग एक ही भौतिक नेटवर्क अवसंरचना पर कई वर्चुअल नेटवर्क बनाती है।
  • प्रत्येक स्लाइस अपने आप में अलग नेटवर्क की तरह कार्य करता है और इसमें स्पीड, लेटेंसी (विलंब) आदि के अलग-अलग प्रदर्शन स्तर हो सकते हैं।

नेट न्यूट्रैलिटी के बारे में

  • नेट न्यूट्रैलिटी वह सिद्धांत है जिसके अनुसार टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं (TSPs) को इंटरनेट पर मौजूद सभी डेटा के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। वे किसी भी कंटेंट, ऐप्लिकेशन या वेबसाइट को ब्लॉक, धीमा (थ्रॉटल) या खास प्राथमिकता नहीं दे सकते।  
  • मुख्य घटक:
    • सभी वेबसाइट्स और ऐप्लिकेशन  के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए।
    • सभी ऐप्लिकेशन को समान इंटरनेट स्पीड पर एक्सेस की अनुमति होनी चाहिए।
    • सभी ऐप्लिकेशन तक समान लागत पर पहुँच उपलब्ध होनी चाहिए। 

PERT पर आधारित एकल जीनोम-एडिटिंग रणनीति भविष्य में कई आनुवंशिक रोगों के उपचार में मददगार सिद्ध हो सकती है।

PERT के बारे में

  • कई आनुवंशिक रोग निरर्थक उत्परिवर्तन यानी “नॉनसेंस म्यूटेशन” के कारण होते हैं। इसमें DNA में एक ऐसी त्रुटि हो जाती है, जिससे कोशिका प्रोटीन बनाना समय से पहले रोक देती है।
  • PERT, प्राइम एडिटिंग तकनीक का उपयोग करता है। यह CRISPR/Cas9 आधारित सटीक DNA एडिटिंग प्रणाली है। यह जीनोम में द्वि-रज्जुक को तोड़े या काटे बिना ठीक उसी जगह DNA अनुक्रम को खोजकर बदल सकता है।
  • PERT प्रत्यक्ष रूप से ‘नॉनसेंस म्यूटेशन’ को ठीक नहीं करता। इसकी बजाय, यह कोशिकाओं में एक वैकल्पिक परिवर्तन करता है। 
  • इस परिवर्तन से  कोशिका को ऐसा “टूल” मिल जाता है कि वह सामान्य और कार्यशील प्रोटीन बना सके, भले ही उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) किसी भी जीन में हुआ हो। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021

The statutory law that provides the legal framework for the establishment and functioning of the Commission for Air Quality Management (CAQM).

पराली जलाना

Stubble burning. It is the practice of setting fire to crop residues, primarily in agriculture, which is a significant source of air pollution, especially in North India during harvest seasons.

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)

Graded Response Action Plan. It is a stage-wise emergency plan implemented in Delhi-NCR to combat air pollution. Actions are triggered based on the severity of air pollution levels.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet