पण्य व्यापार सूचकांक (Merchandise Trade Indices) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

पण्य व्यापार सूचकांक को संशोधित किया गया है ताकि भारत के व्यापार की बदलती संरचना और वैश्विक व्यापार पैटर्न में आए बदलावों को बेहतर ढंग से दर्शाया जा सके।  

पण्य व्यापार सूचकांक के बारे में

  • संकलन और प्रकाशन: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत वाणिज्यिक जानकारी और सांख्यिकी महानिदेशालय (DGCI&S) द्वारा।
  • उद्देश्य: समय के साथ भारत के निर्यात और आयात की इकाई मूल्यों और मात्रा में होने वाले बदलावों को मापना।
  • आधार वर्ष में संशोधन: वित्त वर्ष 2012–13 से बदलकर वित्त वर्ष 2022–23 किया गया।
  • तैयार किए जाने वाले सूचकांकपण्य व्यापार सूचकांक में कई सूचकांक शामिल होते हैं। जैसे—निर्यात इकाई मूल्य सूचकांक (Export Unit Value Index), आयात इकाई मूल्य सूचकांक (Import Unit Value Index), टर्म्स ऑफ ट्रेड, आदि। 
  • टर्म्स ऑफ ट्रेड में निम्नलिखित शामिल हैं:
    • निवल टर्म्स ऑफ ट्रेड / कमोडिटी टर्म्स ऑफ ट्रेड: निर्यात मूल्यों और आयात मूल्यों का अनुपात। 
    • सकल  टर्म्स ऑफ ट्रेड: आयात की भौतिक मात्रा का निर्यात की भौतिक मात्रा से अनुपात। 
    • इनकम टर्म्स ऑफ ट्रेड: निवल टर्म्स ऑफ ट्रेड × निर्यात की मात्रा।  

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने निर्देश दिया है कि सुवाव (या सुवावन) अपवाह को आधिकारिक दस्तावेजों में नाले की जगह नदी के रूप में दर्ज किया जाए।

  • सुवाव (या सुवावन) राप्ती नदी की एक सहायक नदी है।

राप्ती नदी के बारे में 

  • यह घाघरा नदी की बाएँ तट से मिलने वाली मुख्य सहायक नदी है।
  • घाघरा भी गंगा की सहायक नदी है।
  • उद्गम: नेपाल में ड्रेगौनरा श्रेणी से।
  • जलग्रहण क्षेत्र: अधिकांश अपवाह क्षेत्र नेपाल में, शेष क्षेत्र उत्तर प्रदेश में।
  • कुल लंबाई: लगभग 782 किमी। 

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने निर्णय दिया है कि अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियाँ अधिनियम (IEEPA), 1977 के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को व्यापारिक साझेदारों पर व्यापक आयात प्रशुल्क (टैरिफ) लगाने का अधिकार नहीं है।

  • न्यायालय के आदेश के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्यापार अधिनियम, 1974 के तहत एक वैकल्पिक क़ानून का उपयोग करते हुए एक नई घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत सभी देशों से आयातित वस्तुओं पर 10% अस्थायी टैरिफ लगाया जा सकता है।

IEEPA के बारे में

  • उद्देश्य: अमेरिकी राष्ट्रपति को राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति या अर्थव्यवस्था से जुड़ी असाधारण और गंभीर बाहरी चुनौतियों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार देता है।
  • पूर्व में उपयोग: आर्थिक प्रतिबंध लगाना, विदेशी संपत्तियों को जब्त करना।  

लोक लेखा समिति (PAC) ने “आजीविका संवर्धन के लिए कौशल अधिग्रहण और ज्ञान जागरूकता (SANKALP)’ योजना में कई कमियों को रेखांकित किया है।

  • इनमें योजना निर्माण में कमियां, आवंटित राशि का पूरा उपयोग न होना तथा केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय की कमी शामिल हैं।  

संकल्प (SANKALP) योजना के बारे में

  • SANKALP का पूर्ण रूपस्किल एक्विज़िशन एंड नॉलेज अवेयरनेस फॉर लाइवलीहुड प्रमोशन। 
  • प्रारंभ: 2018 में 
  • उद्देश्य:
    • प्रशिक्षण संस्थाओं में सुधार करके अल्पकालिक कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता और दायरा बढ़ाना, बाजार की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण,  वंचित वर्गों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ना। 
  • क्रियान्वयन मंत्रालय: केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
  • वित्तपोषण: विश्व बैंक से ऋण सहायता।  
Tags:

हाल ही में, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED) की एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

NAFED के बारे में

  • NAFED भारत में कृषि उपज के विपणन से जुड़ी सहकारी संस्थाओं की शीर्ष संस्था है।
  • स्थापना: 1958 में
  • पंजीकरण: बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम के तहत
  • उद्देश्य: कृषि उपज के सहकारी विपणन को बढ़ावा देना, किसानों की आय में वृद्धि करना। 
  • सदस्यताकिसान सहकारी समितियां मुख्य सदस्य हैं। वे सामान्य सभा (जनरल बॉडी) के माध्यम से इसकी शासी संरचना में भागीदारी करती हैं। 
  • मुख्यालय: नई दिल्ली में। 

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के CHEOPS मिशन ने एक लाल वामन तारे LHS 1903 के चारों ओर चार ग्रहीय प्रणाली की खोज की है। इस सौर-प्रणाली का सबसे बाहरी यानी सबसे दूर ग्रह छोटा और चट्टानी  है।

  • यह खोज मौजूदा ग्रहीय संरचना सिद्धांतों को चुनौती देती है। मौजूदा सिद्धांतों के अनुसार चट्टानी ग्रह तारे (सूर्य) के नजदीक होते हैं जबकि गैसीय ग्रह तारे से दूर होते हैं। जैसे कि हमारे सौरमंडल के ग्रह।  

CHEOPS के बारे में 

  • पूर्ण रूप: CHaracterising ExOPlanet Satellite (CHEOPS)
  • प्रक्षेपण: 2019 में
  • उद्देश्य: सुपर-अर्थ से लेकर नेपच्यून आकार के ऐसे बाह्य-ग्रहों (एक्सोप्लैनेट्स) की संरचना का अध्ययन करना जो चमकीले तारों की परिक्रमा करते हैं और जिनकी परिक्रमण अवधि 50 दिनों से कम है।
  • CHEOPS मिशन विशेष रूप से उन नज़दीकी और चमकीले तारों का अध्ययन करता है, जिनके चारों ओर पृथ्वी से लेकर नेपच्यून आकार के ग्रह पहले से ज्ञात हैं। 

भारत ने हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (Indian Ocean Naval Symposium: IONS) की अध्यक्षता ग्रहण की है।

IONS के बारे में

  • यह हिंद महासागर क्षेत्र  के देशों की नौसेनाओं का एक स्वैच्छिक और समावेशी बहुपक्षीय मंच है।
  • स्थापना: 2008 में
  • शुरुआत: भारतीय नौसेना द्वारा
  • उद्देश्य:
    • हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना,
    • नौसेनाओं को साझा चुनौतियों पर रचनात्मक संवाद के लिए मंच प्रदान करना,
    • हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने में योगदान देना। 
  • सदस्य देश: 25 
Tags:

जेंटू पेंगुइन ऑस्ट्रेलिया के हर्ड द्वीप पर H5 एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित होने वाली पहली पक्षी प्रजाति बन गई है।

  • हर्ड द्वीप दक्षिणी हिंद महासागर में स्थित ऑस्ट्रेलिया का एक दूरस्थ बाह्य क्षेत्र है। यहाँ बिग बेन (मॉसन पीक) स्थित है। 
    • बिग बेन, ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी है। 
    • हर्ड द्वीप और मैकडोनाल्ड द्वीप संयुक्त रूप से यूनेस्को विश्व विरासत स्थल का हिस्सा हैं।

जेंटू पेंगुइन के बारे में

  • IUCN लाल सूची में स्थिति: लीस्ट कंसर्न
  • प्राप्ति क्षेत्र: अंटार्कटिक प्रायद्वीप और उप-अंटार्कटिक द्वीप। अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और तस्मानिया में भी देखे गए हैं।
  • पहचान चिह्न: सिर पर सफेद पट्टी, चमकीली नारंगी चोंच, आड़ू रंग के पैर; आकार की दृष्टि से तीसरे सबसे बड़े पेंगुइन
  • विशेषता: 
    • सबसे तेज गति से तैरने वाला पेंगुइन; 
    • मुख्य आहार: क्रिल, मछली और स्क्विड। 

उत्तराखंड वन विभाग ने उत्तराखंड के नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में स्मूथ-कोटेड ऊदबिलाव (Smooth-coated Otter) की उपस्थिति दर्ज की है।

  • ऊदबिलाव जैव-संकेतक होते हैं। ये केवल साफ़ और स्वच्छ ताजे जल तथा मजबूत आहार श्रृंखला वाले क्षेत्र में प्राप्त होते हैं। इसलिए इनकी मौजूदगी स्वस्थ और प्रदूषण-मुक्त पर्यावरण का संकेत देती है।

स्मूथ-कोटेड ऊदबिलाव के बारे में

  • संरक्षण स्थिति: 
    • IUCN लाल सूची वल्नरेबल 
    • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची-I में सूचीबद्ध
  • पर्यावास: दक्षिण व दक्षिण-पूर्व एशिया में ताजे जल की नदियां, झीलें, आर्द्रभूमियां, नदमुख और मैंग्रोव वन में। 
  • भारत में प्राप्ति क्षेत्र: हिमालय से लेकर दक्षिण भारत तक; पश्चिमी घाट और पूर्वोत्तर भारत में अन्य ऊदबिलाव उप-प्रजातियों के साथ। 
  • मुख्य विशेषताएँ: एशिया का सबसे बड़ा ऊदबिलाव, चिकना और छोटा फर, गहन सामाजिक स्वभाव वाले, कुशल तैराक, मुख्य रूप से मछली का आहार।  
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

इनकम टर्म्स ऑफ ट्रेड

यह सूचकांक निवल टर्म्स ऑफ ट्रेड को निर्यात की मात्रा से गुणा करके प्राप्त किया जाता है। यह किसी देश की निर्यात से अर्जित आय को दर्शाता है, जो आयात करने की उसकी क्षमता को प्रभावित करती है।

सकल टर्म्स ऑफ ट्रेड

यह सूचकांक आयात की भौतिक मात्रा का निर्यात की भौतिक मात्रा से अनुपात दर्शाता है। यह व्यापार की मात्रा में बदलाव को मापता है।

निवल टर्म्स ऑफ ट्रेड / कमोडिटी टर्म्स ऑफ ट्रेड

यह एक अनुपात है जो निर्यात मूल्यों और आयात मूल्यों के बीच संबंध को दर्शाता है। यह एक देश की आयात क्षमता को उसकी निर्यात वस्तुओं के सापेक्ष मापता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet