उच्चतम न्यायालय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026 पर निर्देश जारी किए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • सुप्रीम कोर्ट ने कचरे को चार श्रेणियों में अलग करने (गीला, सूखा, स्वच्छता संबंधी, विशेष देखभाल) का आदेश दिया है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
  • एसडब्ल्यूएम नियम, 2026 में निर्वाचित प्रतिनिधियों को स्रोत-पृथक्करण शिक्षा और नागरिक नामांकन के लिए प्रमुख सूत्रधार के रूप में नामित किया गया है।
  • प्रवर्तन के तीन स्तर स्थापित किए गए हैं: जुर्माना, अनुपालन न करने पर आपराधिक मुकदमा और लापरवाह अधिकारियों के लिए जवाबदेही।

In Summary

उच्चतम न्यायालय ने आगामी SWM नियम 2026 को लागू करने के लिए व्यापक निर्देश जारी किए हैं। नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगे। 

  • न्यायालय ने दोहराया कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 का एक अभिन्न अंग है।
  • न्यायालय ने टिप्पणी की कि 2000 वर्ष पुराने विरासत स्थल होने के बावजूद, खराब अपशिष्ट प्रबंधन और नागरिक स्वच्छता की कमी भारत में पर्यटन को गंभीर रूप से हतोत्साहित करती है।

मुख्य निर्देश

  • चार-स्तरीय पृथक्करण: प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को अपशिष्ट के चार श्रेणियों में पृथक्करण के लिए अवसंरचना में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है:
    • गीला अपशिष्ट: रसोई का कचरा आदि।
    • सूखा अपशिष्ट: प्लास्टिक, कागज आदि।
    • सेनेटरी अपशिष्ट: इस्तेमाल किए गए डायपर आदि।
    • विशेष सावधानी वाले अपशिष्ट (Special Care Waste): पेंट के डिब्बे आदि।
      • साथ ही, इन नियमों की तत्काल सूचना 'बल्क वेस्ट जनरेटर' (BWGs) को देने का आदेश दिया गया है।
  • निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका: पार्षद, मेयर, कॉर्पोरेटर या वार्ड सदस्यों को स्रोत पर अपशिष्ट पृथक्करण शिक्षा के लिए मुख्य सूत्रधार के रूप में नामित किया जाएगा। यह उनका वैधानिक कर्तव्य होगा कि वे SWM नियम, 2026 के कार्यान्वयन में प्रत्येक नागरिक को शामिल करें।
  • सख्त प्रवर्तन और दंड: नियमों का पालन न करने को अब केवल प्रशासनिक चूक नहीं माना जाएगा। न्यायालय ने प्रवर्तन के तीन स्तर निर्धारित किए हैं:
    • स्तर 1: अपशिष्ट उत्पन्न करने वालों या स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा प्रारंभिक उल्लंघन पर तत्काल जुर्माना।
    • स्तर 2: निरंतर अवहेलना करने पर पर्यावरण कानूनों के तहत आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।
    • स्तर 3: अभियोजन सभी जिम्मेदार व्यक्तियों तक विस्तारित होगा। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं, जो अपने निरीक्षण कर्तव्यों में लापरवाही बरतते हैं।
  • विरासत अपशिष्ट (Legacy Waste): पुराने अपशिष्ट डंपसाइट्स के समाधान और उपचार के लिए एक अलग व समयबद्ध कार्य योजना सक्रिय की जानी चाहिए।
  • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (1986) के तहत पर्यावरण मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा निम्नलिखित निर्देश जारी किए जाएंगे:
    • जिला कलेक्टरों के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का अवसंरचना लेखा परीक्षण आयोजित कराया जाएगा। 
    • प्रत्येक स्थानीय निकाय को 100% अनुपालन के लिए एक अंतिम समय सीमा घोषित करनी होगी।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

अवसंरचना लेखा परीक्षण

An audit conducted to assess the infrastructure and systems in place for solid waste management within local bodies. It helps identify gaps and ensure compliance with regulations.

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (1986)

An act enacted to provide for the protection and improvement of the environment and for the prevention of hazards to man, other living creatures, plants and property. It grants the central government powers to issue directions and notifications for environmental protection.

विरासत अपशिष्ट (Legacy Waste)

Refers to accumulated waste in old dumpsites that require specialized remediation and treatment. The SWM rules emphasize creating time-bound action plans for their resolution.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet