प्रधान मंत्री ने भारत की प्रथम 'नमो भारत क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली (RRTS)’ का उद्घाटन किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • नमो भारत RRTS एक नया सेमी-हाई-स्पीड, रेल-बेस्ड ट्रांज़िट सिस्टम है जिसे NCR के अंदर रीजनल ट्रैवल के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इसका मकसद शहरी भीड़भाड़ को कम करना, ट्रैवल टाइम को काफी कम करना, और पारंपरिक ट्रेनों और मेट्रो सिस्टम का तेज़ विकल्प देकर बैलेंस्ड रीजनल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है।
  • यह प्रोजेक्ट इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन के ज़रिए एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी पर ज़ोर देता है और ऑपरेशनल रोल में महिलाओं का रिप्रेजेंटेशन बढ़ाकर सोशल एम्पावरमेंट का मकसद रखता है।

In Summary

इस परियोजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के भीतर कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। इससे यात्री स्थानीय शहर की यात्रा और दिल्ली के लिए सीधी परिवहन सेवा के बीच सुलभता से आवाजाही कर सकेंगे।

नमो भारत क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली (RRTS) के बारे में

  • यह एक नई रेल-आधारित, सेमी-हाई-स्पीड (180 किमी/ घंटा तक) और दैनिक यात्री (कम्यूटर) पारगमन प्रणाली है।
  • मेट्रो से भिन्न: यह उच्च गति और कम ठहराव (स्टेशन पर रुकने) के साथ लंबी दूरी की यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। 
  • पारंपरिक ट्रेनों से भिन्न: यह एक समर्पित मार्ग पर उच्च आवृत्ति के साथ बिंदु-दर-बिंदु क्षेत्रीय यात्रा सुनिश्चित करेगी। 
  • कार्यान्वयन एजेंसी: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (केंद्र सरकार और राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली के बीच एक संयुक्त उद्यम)।

RRTS का महत्त्व

  • शहरी भीड़भाड़ को कम करना: 2030 तक 40% से अधिक जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में निवास करेगी, जिसे व्यवस्थित करने में यह प्रणाली सहायक सिद्ध होगी। 
  • यात्रा के समय में कमी और उत्पादकता में वृद्धि: उदाहरण के लिए- दिल्ली-मेरठ RRTS यात्रा के समय को 3 घंटे से घटाकर मात्र 60 मिनट कर देगी। 
  • संतुलित क्षेत्रीय विकास: यात्रियों को उपनगरीय और प्रादेशिक क्षेत्रों में रहने के लिए प्रोत्साहित करके, यह 'पॉलीसेंट्रिक' (बहु-केंद्रित) आर्थिक विकास का समर्थन करेगी।
  • पर्यावरणीय संधारणीयता: यह प्रणाली विद्युत संचालित है। साथ ही, यह निजी कारों पर निर्भरता को कम करने में भी सक्षम है।
  • सामाजिक अधिकारिता: यह परियोजना "नारी-शक्ति" के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि ट्रेन ऑपरेटरों और स्टेशन नियंत्रण कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या अधिक है।

निष्कर्ष

तीव्र, विश्वसनीय एवं संधारणीय क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को सक्षम करके, 'नमो भारत' RRTS शहरों की भीड़भाड़ कम करने, उत्पादकता बढ़ाने और संतुलित शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए एक उत्प्रेरक बन सकती है। मजबूत मल्टीमॉडल एकीकरण, अभिनव वित्त-पोषण और संस्थागत समन्वय के साथ, यह भारत में क्षेत्रीय परिवहन और शहरी विकास के भविष्य को फिर से परिभाषित कर सकती है।

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

मल्टीमॉडल एकीकरण

यह विभिन्न परिवहन साधनों (जैसे रेल, बस, मेट्रो) को आपस में इस प्रकार जोड़ना है कि यात्रियों को एक मोड से दूसरे मोड में आसानी से स्थानांतरित किया जा सके। मजबूत मल्टीमॉडल एकीकरण क्षेत्रीय परिवहन प्रणालियों की दक्षता और पहुँच को बढ़ाता है।

पर्यावरणीय संधारणीयता

यह पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना भविष्य की पीढ़ियों की ज़रूरतों को पूरा करने की क्षमता को संदर्भित करता है। RRTS प्रणाली विद्युत चालित है और निजी कारों पर निर्भरता कम करके पर्यावरणीय संधारणीयता में योगदान करती है।

पॉलीसेंट्रिक (बहु-केंद्रित) आर्थिक विकास

यह एक शहरी विकास मॉडल है जिसमें विभिन्न आर्थिक केंद्र होते हैं, जो केवल एक केंद्रीय व्यवसाय जिले पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित विकास को बढ़ावा देते हैं। RRTS जैसी प्रणालियाँ उपनगरीय और प्रादेशिक क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को प्रोत्साहित करके इस प्रकार के विकास का समर्थन करती हैं।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet