दो नए अध्ययनों के अनुसार फ्लोरोसेंट प्रोटीन चुंबकीय क्षेत्रों का पता लगा सकते हैं। साथ ही, ये रेडियो तरंगों पर प्रतिक्रिया भी दे सकते हैं। इस तरह ये क्वांटम सेंसर की तरह कार्य कर सकते हैं।
फ्लोरोसेंट प्रोटीन के बारे में
- फ्लोरोसेंट प्रोटीन (FPs) जैविक बड़े अणु (macromolecules) होते हैं। इन्हें शुरुआत में जेलीफ़िश और प्रवाल (कोरल) जैसे जीवों से प्राप्त किया गया था।
- जब इन पर पराबैंगनी (UV) किरणें या नीली रोशनी पड़ती है, तो ये दृश्य प्रकाश उत्सर्जित करते हैं।
- इनकी खोज ने जीवविज्ञान में क्रांति ला दी, क्योंकि इनके जरिए कोशिकाओं के अंदर अणुओं को सीधे देखा जा सकता है।
- कैंसर अनुसंधान, तंत्रिका परिपथ (Neural Circuits) का पता लगाने, प्रोटीन की निगरानी में इनका व्यापक उपयोग होता है:
- पहले इन्हें केवल ऑप्टिकल मार्कर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
- ग्रीन फ्लोरोसेंट प्रोटीन (GFP) की खोज के लिए 2008 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वदेश में निर्मित टेटनस एवं वयस्क डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन का शुभारंभ किया। इसे औपचारिक रूप से सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के तहत शामिल किया गया है।
भारतीय सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में
- शुरुआत: 1978 में इसे विस्तारित टीकाकरण कार्यक्रम के रूप में शुरू किया गया। 1985 में इसका नाम बदलकर सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) रखा गया।
- कवरेज: 12 बीमारियों के खिलाफ निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाता है।
- देशभर में (11 बीमारियों से बचाव हेतु): डिप्थीरिया, काली खांसी (Pertussis), टेटनस, पोलियो, खसरा, रूबेला, बाल टीबी का गंभीर रूप, रोटावायरस दस्त, हेपेटाइटिस-बी, हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप-बी से होने वाला मेनिन्जाइटिस व निमोनिया, न्यूमोकोकल निमोनिया।
- क्षेत्र-विशेष (1 बीमारी से बचाव हेतु): जापानी एन्सेफलाइटिस (केवल प्रभावित/रोग वाले जिलों में)।
- उपलब्धियां: पोलियो-मुक्त भारत (2014), नवजात टेटनस का उन्मूलन (2015) .
- मुख्य पहलें:
- गहन मिशन इंद्रधनुष 5.0 (IMI 5.0): खसरा और रूबेला टीकाकरण के प्रसार पर विशेष जोर।
- U-WIN पोर्टल, आदि।
Article Sources
1 sourceवन्य जीवों और वनस्पतियों की संकटापन्न प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (CITES) की एक रिपोर्ट के अनुसार 2016 से 2024 के बीच विश्व भर में 5 लाख से अधिक पैंगोलिन जब्त किए गए।
पैंगोलिन के बारे में
- पैंगोलिन एकमात्र स्तनपायी है जिसका पूरा शरीर शल्क (scales) से ढका होता है।
- ये शल्क केराटिन से बने होते हैं (जैसे इंसान के नाखून)।
- इन्हें ‘चींटीखोर शल्कदार’ जानवर भी कहा जाता है, क्योंकि ये चींटियां और दीमक खाते हैं।
- मुख्य विशेषताएँ:
- एकाकी रहने वाला, रात में अधिक सक्रिय रहना।
- लंबी और चिपचिपी जीभ, जो शरीर से भी लंबी होती है।
- इनके दाँत नहीं होते।
- प्राप्ति क्षेत्र: पैंगोलिन की कुल 8 प्रजातियां हैं। ये एशिया और अफ्रीका—दो महाद्वीपों में पाई जाती हैं।
- भारत में पाई जाने वाली पैंगोलिन प्रजातियां:
- भारतीय पैंगोलिन:
- IUCN लाल सूची में स्थिति: एंडेंजर्ड,
- हिमालय के दक्षिण में, पूर्वोत्तर क्षेत्र को छोड़कर, देश के अधिकांश हिस्सों में।
- चीनी पैंगोलिन:
- IUCN लाल सूची में स्थिति: क्रिटिकली एंडेंजर्ड
- असम और पूर्वी हिमालय क्षेत्र में।
- भारतीय पैंगोलिन:
भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (Insolvency and Bankruptcy Board of India: IBBI) धन शोधन निवारण कानून को और अधिक मजबूत करने और गबन की गई परिसंपत्तियों को प्राप्त करने में मदद के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ डेटा साझा कर रहा है।
IBBI के बारे में
- इसकी स्थापना 2016 में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता, 2016 (IBC) के तहत की गई।
- यह IBC के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार संस्था है।
- IBBI दिवाला समाधान से जुड़े पेशेवरों और प्रक्रियाओं—दोनों को विनियमित करता है।
- इसके पास दिवाला समाधान पेशेवर एजेंसियों, दिवाला समाधान पेशेवर संस्थाओं, दिवाला समाधान पेशेवरों और सूचना उपयोगिता सेवाओं की विनियामकीय निगरानी का अधिकार है।
- यह कॉरपोरेट दिवाला समाधान, व्यक्तिगत दिवाला समाधान, कॉरपोरेट परिसमापन (लिक्विडेशन) और व्यक्तिगत दिवालियापन से जुड़ी प्रक्रियाओं के नियम लागू करने में भूमिका निभाता है।
Article Sources
1 sourceकेंद्र सरकार ने अपने अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में संधारणीय तरीके से मत्स्यन को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय प्रवेश पास प्रणाली (National Access Pass System) शुरू की है।
- किसी देश का EEZ तटीय बेसलाइन से महासागर में 200 समुद्री मील (नॉटिकल मील) तक का जलक्षेत्र है। बेसलाइन से ही प्रादेशिक जल क्षेत्र का भी निर्धारण होता है।
EEZ नियमों के तहत ‘प्रवेश पास’ के बारे में
- उद्देश्य:
- गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा देना।
- मत्स्य सहकारी समितियों और मत्स्य किसान उत्पादक संगठनों (FFPOs) के गठन को प्रोत्साहित करना।
- किन पर लागू होगा: लगभग 64,000 यांत्रिक (मैकेनाइज़्ड) नौकाओं और मोटर चालित बड़ी नौकाओं (24 मीटर से अधिक बड़ी) के लिए अनिवार्य।
- अपवाद: पारंपरिक, गैर-मोटर चालित नौकाओं/ लघु पैमाने के मछुआरों को छूट।
- ReALCRaft डिजिटल प्लेटफॉर्म
- प्रवेश पास निःशुल्क और पूरी तरह ऑनलाइन जारी किया जाता है।
- इसे NIC और मत्स्य विभाग द्वारा विकसित किया गया है।
- ReALCRaft को निम्नलिखित के साथ एकीकृत किया गया है:
- समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) के साथ: मछली पकड़ने का प्रमाण पत्र प्राप्ति हेतु;
- निर्यात निरीक्षण परिषद (EIC) के साथ: मछली के मानव उपभोग हेतु उपयोगी होने का प्रमाणपत्र हेतु (हेल्थ सर्टिफिकेट)।
Article Sources
1 sourceभारतीय फ़िल्म ‘बूंग (Boong)’ ने बाफ्टा पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फ़िल्म का पुरस्कार जीता है।
फिल्म ‘बूंग’ के बारे में
- यह मणिपुरी भाषा की फिल्म है। इसकी निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी हैं।
- इस फिल्म की कहानी मणिपुर में जारी संघर्ष के बीच एक छोटे लड़के की भावनात्मक यात्रा को दिखाती है, जो अपने विखंडित परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश करता है।
बाफ्टा पुरस्कार के बारे में
- इसकी स्थापना 1947 में यूनाइटेड किंगडम में हुई।
- यह पुरस्कार समारोह फ़िल्म, टेलीविज़न, गेम्स, बाल-मीडिया में उत्कृष्टता को सम्मानित करता है।
- पुरस्कार समारोह प्रत्येक वर्ष लंदन में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) द्वारा आयोजित किया जाता है।
शीतकालीन ओलंपिक 2026 आधिकारिक रूप से संपन्न हो गया। इसका आयोजन 6 से 22 फरवरी के बीच हुआ।
मुख्य तथ्य
- आयोजन स्थल: उत्तरी इटली में, मुख्य रूप से मिलान और कोर्तिना द’आम्पेज़ो में।
- खेल और स्पर्धाएँ: 16 खेल विधाओं में कुल 116 पदक हेतु स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।
- पदक तालिका: नॉर्वे शीर्ष पर रहा (18 स्वर्ण सहित कुल 41 पदक)। इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (12 स्वर्ण सहित कुल 33 पदक), नीदरलैंड्स (10 स्वर्ण सहित कुल 20 पदक) का स्थान हैं।
- नए खेल/स्पर्धाएं: स्की माउंटेनियरिंग (स्किमो),स्प्रिंट और मिक्स्ड रिले स्पर्धाओं का आयोजन पहली बार हुआ।
- पदक के लिए अन्य नई स्पर्धाएं: महिलाओं की लार्ज हिल स्की जंपिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग में ड्यूल मोगुल्स, स्केलेटन में मिक्स्ड टीम रिले।