सरकार ने प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत चावल के फोर्टिफिकेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

यह निर्णय IIT खड़गपुर के एक अध्ययन के बाद लिया गया है। अध्ययन में सामने आया कि वितरण के लिए चावल का लंबे समय तक भंडारण करने से उसकी प्रभावी शेल्फ-लाइफ (खराब न होने की अवधि) कम हो रही है। इससे इच्छित पोषण संबंधी परिणाम सीमित हो रहे हैं।

  • अध्ययन में इस तथ्य पर जोर दिया गया कि नमी, भंडारण की स्थिति, तापमान, सापेक्षिक आर्द्रता और पैकेजिंग सामग्री जैसे कारक 'फोर्टिफाइड राइस कर्नेल' (FRK) और 'फोर्टिफाइड राइस' (FR) की स्थिरता एवं शेल्फ-लाइफ को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं।

फ़ूड फोर्टिफिकेशन के बारे में

यह खाद्य आपूर्ति की पोषण गुणवत्ता में सुधार करने के लिए खाद्य में सूक्ष्म पोषक तत्वों (जैसे विटामिन और खनिज) की मात्रा को जानबूझकर बढ़ाने की प्रक्रिया है।

  • विनियमन: FSSAI के खाद्य संरक्षा और मानक (खाद्य पदार्थों का फोर्टिफिकेशन) विनियम, 2018 के तहत विनियमन किया जाता है। 
  • पहलें: खाद्य सुरक्षा जाल कार्यक्रमों के तहत फोर्टिफाइड खाद्य की आपूर्ति, पीएम-पोषण (PM-POSHAN) योजना आदि।
    • PMGKAY और अन्य सुरक्षा कार्यक्रमों के तहत वितरित होने वाले सभी कस्टम-मिल्ड चावल को मार्च 2024 तक फोर्टिफाइड चावल (FR) से बदल दिया गया था, जिसे दिसंबर 2028 तक वितरित किया जाना था।
  • फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ:
    • गेहूं का आटा और चावल: आयरन, विटामिन B12 और फोलिक एसिड के साथ।
    • दूध और खाद्य तेल: विटामिन A और D के साथ।
    • डबल फोर्टिफाइड नमक: आयोडीन और आयरन के साथ।
  • महत्त्व:
    • सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करना: भारत में विटामिन A, आयोडीन, आयरन और फोलिक एसिड की कमी के कारण कुपोषण का व्यापक प्रसार है। इससे रतौंधी (Night Blindness), घेंघा (Goitre), एनीमिया और विभिन्न जन्म दोष होते हैं।
    • आर्थिक लाभ: 'कोपेनहेगन सर्वसम्मति' का अनुमान है कि फोर्टिफिकेशन पर खर्च किए गए प्रत्येक 1 रुपये से अर्थव्यवस्था को 9 रुपये का लाभ होता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

एनीमिया

यह शरीर में आयरन की कमी के कारण होने वाली एक स्थिति है, जिसके परिणामस्वरूप लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। आयरन फोर्टिफिकेशन, विशेष रूप से चावल और गेहूं के आटे में, एनीमिया को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति है।

घेंघा (Goitre)

यह थायरॉयड ग्रंथि का बढ़ना है, जो अक्सर आयोडीन की कमी से जुड़ा होता है। डबल फोर्टिफाइड नमक (आयोडीन और आयरन युक्त) के वितरण से इस कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

रतौंधी (Night Blindness)

यह विटामिन A की कमी के कारण होने वाली एक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को कम रोशनी में देखने में कठिनाई होती है। खाद्य फोर्टिफिकेशन, विशेष रूप से विटामिन A से, इसे रोकने में मदद कर सकता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet