हाल ही में, लेखा महानियंत्रक (Controller General of Accounts: CGA) ने गवर्नमेंट बैंक डैशबोर्ड (बैंकिंग कार्यों की रियल-टाइम निगरानी हेतु) और गवर्नमेंट बैंक मैनुअल (मानकीकृत ढांचा) जारी किया।
- इन पहलों का उद्देश्य बैंकों द्वारा सरकारी कार्यों के संचालन में अनुपालन को मजबूत करना है।
लेखा महानियंत्रक (CGA) के बारे में
- CGA, भारत सरकार को लेखा मामलों पर सलाह देने वाला प्रमुख निकाय है।
- जहां नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) संवैधानिक निकाय है, वहीं CGA एक गैर-संवैधानिक निकाय है।
- यह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।
- कार्य:
- भारत सरकार के लेखा की तैयारी, संकलन और प्रस्तुतीकरण के लिए उत्तरदायी।
- राजकोष का नियंत्रण सुनिश्चित करता है, प्राप्तियों और भुगतानों का प्रशासन करता है तथा विभिन्न मंत्रालयों में आंतरिक लेखा परीक्षा कार्यों की निगरानी करता है।
- भारत सरकार के लिए व्यय, राजस्व, उधारी और विभिन्न राजकोषीय संकेतकों का मासिक एवं वार्षिक विश्लेषण तैयार करता है।
Article Sources
1 sourceमेघालय में संदिग्ध मेनिंगोकोकल प्रकोप के बीच दो अग्निवीर प्रशिक्षुओं की मृत्यु के बाद स्वास्थ्य परामर्श जारी किया गया।
मेनिंगोकोकल संक्रमण के बारे में
- प्रकार: बैक्टीरियल संक्रमण, जो नाइसेरिया मेनिन्जाइटिस (मेनिंगोकोकस) के कारण होता है।
- संक्रमण का माध्यम: श्वसन बूंदों (छींक से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स), लार और निकट संपर्क के माध्यम से फैलता है।
- लक्षण: बुखार, गर्दन में अकड़न, सिरदर्द, चकत्ते (खरोंच के समान), तेज रोशनी से परेशानी (फोटोफोबिया), मतली।
- गंभीरता: उच्च मृत्यु दर (उपचार के बावजूद 10–15% मृत्यु दर)।
- दीर्घकालिक जटिलताओं में मस्तिष्क क्षति, अंगों का नुकसान, श्रवण क्षमता में कमी, आदि शामिल हैं।
- उपचार: तत्काल एंटीबायोटिक्स (सेफ्ट्रिक्सोन, पेनिसिलिन); टीका उपलब्ध है।
वैज्ञानिकों ने एपस्टीन–बार संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी एंटीबॉडी विकसित की हैं।
एपस्टीन–बार वायरस (EBV)
- प्रकार: वायरस जनित संक्रमण (ह्यूमन हर्पीसवायरस-4)।
- यह मुख्यतः संक्रमित व्यक्ति के लार और शारीरिक तरल पदार्थों के माध्यम से फैलता है।
- सामान्य लक्षण: बुखार, गले में खराश, थकान, लसीका ग्रंथियों (लिम्फ नोड्स) में सूजन।
- जटिलताएँ: दुर्लभ रूप से बर्किट लिंफोमा और नासोफैरिंजियल कार्सिनोमा जैसे कैंसर से जुड़ा हो सकता है।
- उपचार: कोई विशिष्ट टीका या इलाज उपलब्ध नहीं है।
Article Sources
1 sourceपाकिस्तान ने डूरंड रेखा से सटे अफगानिस्तानी हिस्सों में ‘ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़’ के तहत एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया।
डूरंड रेखा के बारे में
- यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगभग 2,600 किमी की सीमा रेखा के रूप में कार्य करती है।
- अफ़ग़ानिस्तान इस सीमा को वैध नहीं मानता।
- डूरंड रेखा का प्रस्ताव ब्रिटिशों ने 1893 में दिया था, ताकि तत्कालीन ब्रिटिश-नियंत्रित भारत और अफगानिस्तान के बीच स्पष्ट विभाजन किया जा सके।
- इस सीमा रेखा का नाम सर मार्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया है, जो एक ब्रिटिश सिविल सेवक थे। उन्होंने अफ़ग़ान शासक अब्दुर रहमान खान के साथ इस समझौते पर वार्ता की थी।
प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत संचालित चीता पुनर्वास कार्यक्रम के तहत बोत्सवाना से आठ चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए जाएंगे।
- इस कार्यक्रम के तहत तीसरी बार अफ्रीकी चीतों को भारत लाया जाएगा। इससे पहले 2022 में नामीबिया से और 2023 में दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए थे।
- कभी भारत में भी एशियाई चीते विचरण करते थे। हालांकि, 1952 में भारत में इस जानवर को विलुप्त घोषित कर दिया गया था।
प्रोजेक्ट चीता के बारे में
- आरंभ: 2022 में शुरू किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य अफ्रीकी देशों से चीता स्थानांतरित करके भारत में इनकी समष्टि पुनर्बहाल करना है।
- यह विश्व में किसी बड़े जंगली मांसाहारी जानवर की पहली अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण पहल है।
- क्रियान्वयन एजेंसी: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA)।
- तकनीकी सहायता: भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा प्रदान की जाती है।
मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार नवंबर 2025 से अब तक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अवैध ‘बिजली के तारों’ से करंट लगने के कारण 8 बाघों की मृत्यु हुई है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बारे में
- अवस्थिति: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में विंध्य पहाड़ियों में स्थित; रामायण परंपरा से जुड़े ऐतिहासिक बांधवगढ़ किले के नाम पर।
- संरक्षण स्थिति: सबसे पहले इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। बाद में प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत टाइगर रिजर्व अधिसूचित किया गया।
- प्राप्त वनस्पति: उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनों की अधिकता; साल वन, मिश्रित वनस्पति और घासभूमियां।
- प्राप्त जीव-जंतु: उच्च बाघ-घनत्व के लिए प्रसिद्ध; साथ ही तेंदुए, विभिन्न हिरण प्रजातियां, गौर और विविध पक्षियों का पर्यावास।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अत्यंत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली के सफल उड़ान परीक्षण किए।
‘वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS)’ के बारे में
- VSHORADS मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) है।
- विकासकर्ता: DRDO के अनुसंधान केंद्र इमारत द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित।
- क्षमता: विभिन्न दूरी और अलग-अलग ऊंचाइयों पर उच्च गति वाले हवाई खतरों को अवरुद्ध करके नष्ट करने में सक्षम।
- संचालनात्मक उपयोग: भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना में शामिल किया जाना है। स्तरित वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करेगा।
Article Sources
1 sourceयूरोपीय संघ और भारत ने पांच वर्षों की अवधि के लिए एक-दूसरे को ‘सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र’ (Most Favoured Nation–MFN) का दर्जा देने पर सहमति व्यक्त की है।
सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (MFN) के बारे में
- MFN सिद्धांत विश्व व्यापार संगठन (WTO) का एक मूलभूत नियम है।
- इसके अनुसार, WTO का कोई सदस्य यदि किसी एक देश को कम शुल्क जैसी अनुकूल व्यापार शर्तें प्रदान करता है, तो वही लाभ उसे WTO के अन्य सभी सदस्यों को भी देना होगा।
- हालांकि, क्षेत्रीय व्यापार समझौतों (RTAs), मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) और विकासशील देशों के लिए इसमें अपवाद मौजूद हैं।