मंत्रिमंडल ने भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों (LBCs) के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नीति में बदलावों को मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • पीएमएलए नियम, 2005 के तहत लाभकारी स्वामी की परिभाषा को स्पष्ट किया गया है, जिससे व्यावसायिक संचालन में आसानी होगी।
  • एलबीसी के गैर-नियंत्रणकारी निवेशक जिनके पास 10% से कम हिस्सेदारी है, वे स्वचालित मार्ग के माध्यम से निवेश कर सकते हैं, जिससे पूर्व के पीएन3 प्रतिबंधों में ढील दी गई है।
  • विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स और पॉलीसिलिकॉन जैसे चुनिंदा क्षेत्रों के लिए 60 दिनों के भीतर त्वरित मंजूरी प्रक्रिया से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिलेगा।

In Summary

प्रस्तुत मुख्य बदलाव

  • लाभकारी स्वामी (Beneficial Owner - BO): 'धन शोधन निवारण नियम, 2005' के तहत BO की स्पष्ट परिभाषा को शामिल किया गया है। इससे व्यवसाय करने में सुगमता (Ease of Doing Business) होगी।
  • निवेश के मानदंडों में राहत: सीमावर्ती देशों के वे गैर-नियंत्रणकारी निवेशक (Non-controlling investors), जिनकी कंपनी में हिस्सेदारी 10% से कम है, अब स्वचालित मार्ग (Automatic Route) के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।
    • इससे पहले, 2020 के प्रेस नोट 3 (PN3) के अनुसार, इन देशों से किसी भी निवेश के लिए केवल सरकारी मार्ग (Government route) की अनुमति थी।
  • 60 दिनों की त्वरित समय-सीमा: चुनिंदा क्षेत्रकों में निवेश प्रस्तावों को 60 दिनों के भीतर मंजूरी दी जाएगी। उदाहरण के लिए: विनिर्माण पूंजीगत सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, पॉलीसिलिकॉन, इंगोट-वेफर आदि।
    • इन मामलों में, अधिकांश स्वामित्व और नियंत्रण भारतीय नागरिकों या भारतीय स्वामित्व वाली संस्थाओं के पास रहना अनिवार्य है।

लाभ

  • व्यवसाय करने में सुगमता: स्पष्ट BO नियम और निश्चित समय-सीमा निवेशकों के लिए विनियामक अनिश्चितता को कम करेगी।
    • इससे भारतीय स्टार्ट-अप्स और टेक कंपनियों के लिए वैश्विक वित्त से वित्त-पोषण प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
  • आर्थिक संवृद्धि: घरेलू पूंजी की कमी को पूरा करने के लिए उच्च FDI प्रवाह की सुविधा प्रदान करेगा।
  • आपूर्ति श्रृंखला: त्वरित मंजूरी से संयुक्त उद्यम (Joint Ventures) और तकनीक तक पहुंच तेज होगी, जिससे वैश्विक विनिर्माण एकीकरण मजबूत होगा।
  • आत्मनिर्भर भारत: इलेक्ट्रॉनिक्स और सौर विनिर्माण जैसे तकनीक-गहन क्षेत्रकों में निवेश आकर्षित होगा, जिससे घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। 

पृष्ठभूमि: 2020 का प्रेस नोट 3 (PN3)

  • PN3 को 'विदेशी मुद्रा प्रबंधन (गैर-ऋण लिखत) संशोधन नियम, 2020' के माध्यम से लागू किया गया था।
  • उद्देश्य: महामारी से प्रभावित भारतीय कंपनियों के अवसरवादी अधिग्रहण (Opportunistic Takeovers) को रोकना।
  • प्रभाव: हालांकि, इसने निवेश के प्रवाह को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया था।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Atmanirbhar Bharat

A national campaign promoting self-reliance across various sectors, encouraging domestic production, innovation, and reduced dependence on imports.

Joint Ventures

A business arrangement where two or more parties agree to pool their resources for the purpose of accomplishing a specific task. Expedited approvals can accelerate the formation of joint ventures, enhancing access to technology and global manufacturing integration.

Foreign Direct Investment (FDI)

An investment made by a firm or individual in one country into business interests located in another country. It involves establishing or acquiring control of a business in a foreign country.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet