'पार्टनरशिप फॉर हेल्दी सिटीज' (PHC) शिखर सम्मेलन रियो डी जेनेरियो में आयोजित हुआ। इसमें विश्व के 55 शहरों के स्वास्थ्य-देखभाल अधिकारियों, शहरी नियोजकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
- 'पार्टनरशिप फॉर हेल्दी सिटीज' विश्व के 74 शहरों का एक वैश्विक नेटवर्क है। यह नेटवर्क गैर-संचारी रोगों (NCDs) और दुर्घटना-जनित चोटों को रोकने की दिशा में कार्य करता है।
- भारतीय शहर मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु PHC नेटवर्क का हिस्सा हैं।
- साझेदारी के तहत, प्रत्येक शहर गैर-संचारी रोगों और दुर्घटना-जनित चोटों की रोकथाम के लिए सिद्ध 15 उपायों में से एक का चयन करता है।
गैर-संचारी रोगों (NCDs) के बारे में
- गैर-संचारी रोग (चिरकालिक बीमारियां) वे दीर्घकालिक विकार हैं जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलते हैं।
- जोखिम कारक:
- व्यवहार संबंधी आदतें: तंबाकू का उपयोग; अतिरिक्त नमक, चीनी और वसा सहित अस्वास्थ्यकर आहार का सेवन, उच्च मात्रा में शराब का सेवन और कम शारीरिक गतिविधियां।
- मेटाबॉलिक (चयापचय): उच्च रक्तचाप, अधिक वजन/मोटापा, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल।
- पर्यावरणीय कारक: वायु प्रदूषण, रसायनों के प्रभाव में आना, ध्वनि प्रदूषण।
- विश्व भर में होने वाली सभी मौतों में से 80% से अधिक (4.7 करोड़ से अधिक) के लिए NCDs और दुर्घटना जनित चोट जिम्मेदार हैं।
- इनमे से अधिकांश मौतों के लिए जिम्मेदार चार मुख्य गैर-संचारी रोग हैं—हृदय संबंधी रोग (दिल का दौरा/स्ट्रोक), कैंसर, दीर्घकालिक श्वसन रोग, और मधुमेह।
- NCDs की वजह से होने वाली 80% से अधिक असामयिक मौतें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में दर्ज की जाती हैं।
गैर-संचारी रोगों से निपटने के लिए भारत की पहलें
|