भारत ने 'डिजिटल स्वास्थ्य-देखभाल प्रणाली' को बढ़ावा देते हुए 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' (ABDM) के तहत 90 करोड़ से अधिक विशिष्ट ABHA (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) आईडी कार्ड जारी किए हैं।
डिजिटल स्वास्थ्य-देखभाल को बढ़ावा देने हेतु प्रमुख पहलें
- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM): इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों को सार्वभौमिक, वहनीय, सुलभ और सुरक्षित स्वास्थ्य-देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराना है।
- ABDM के प्रमुख घटक:
- ABHA संख्या: 14 अंकों का डिजिटल स्वास्थ्य-देखभाल पहचान पत्र।
- स्वास्थ्य-देखभाल सेवा पेशेवरों की रजिस्ट्री।
- नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज (NHCX), इत्यादि।
- ABDM के प्रमुख घटक:
- आरोग्य सेतु: यह ABDM के साथ एकीकृत राष्ट्रीय स्वास्थ्य ऐप है। यहां से डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड प्राप्त किए जा सकते हैं।
- ई-संजीवनी (eSanjeevani): यह विश्व का सबसे बड़ा टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म है। यह हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) को डॉक्टरों और विशेषज्ञों से जोड़ता है।
- अन्य पहलें:
- ई-हॉस्पिटल: अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली;
- ई-ब्लडबैंक;
- कफ अगेंस्ट टीबी: AI-आधारित टीबी स्क्रीनिंग;
- 'मधुनेत्र-एआई': AI आधारित डायबिटिक रेटिनोपैथी (मधुमेह जनित नेत्र रोग) की स्क्रीनिंग प्रणाली।
डिजिटल स्वास्थ्य-देखभाल प्रणाली का महत्व
- सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को बढ़ावा देती है: यह दूरदराज क्षेत्रों और वंचित आबादी को स्वास्थ्य-देखभाल सेवाओं से जोड़ती है तथा स्वास्थ्य-देखभाल सेवाओं को अधिक वहनीय, सुलभ और समावेशी बनाती है।
- उदाहरण के लिए: ABHA पहचान पत्र धारकों में लगभग आधी संख्या महिलाओं की है।
- साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण में मदद करती है: यह स्वास्थ्य संबंधी डेटा उपलब्ध कराती है, जिससे बेहतर योजना निर्माण, संसाधनों का प्रभावी आवंटन और लक्षित उपाय करना संभव हो पाते हैं।
- स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के अनुकूलन को बढ़ावा देती है: आपातकालीन परिस्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं और महामारी जैसी चुनौतियों के दौरान स्वास्थ्य-देखभाल सेवाओं की निरंतर और प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता करती है।
डिजिटल स्वास्थ्य-देखभाल प्रणाली से संबद्ध चुनौतियां
|