कृषि व्यापार में रूपांतरण के लिए प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय कृषि बाजार ‘e-NAM’ ने 10 वर्ष पूरे किए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) को अप्रैल 2016 में शुरू किया गया था। यह एक अखिल-भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कृषि-व्यापार प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य मौजूदा मंडियों को डिजिटल रूप से जोड़कर कृषि उत्पादों के लिए एकीकृत राष्ट्रीय बाजार का निर्माण करना है।

  • इसने कृषि उपज मंडी समिति (APMC) की मंडियों की कमियों को दूर किया और अलग-अलग राज्यों के बाजारों को जोड़कर इनकी पहुंच का विस्तार किया। 

e-NAM की प्रमुख विशेषताएँ

  • एक राष्ट्र, एक बाजार: इसमें एक बहु-स्तरीय संरचना शामिल है। इनमें वेब पोर्टल, मोबाइल एप्लिकेशन, AI-आधारित गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली आदि शामिल हैं।
  • कार्यान्वयनलघु कृषक कृषि व्यवसाय संघ (SFAC) मुख्य कार्यान्वयन एजेंसी है। यह एजेंसी केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत संचालित है। 
  • इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीद (e-NWR) से एकीकरण: किसान, व्यापारी और किसान उत्पादक संगठन (FPOs) अपनी उपज को 'भारतीय वेयरहाउसिंग विकास और विनियामक प्राधिकरण' (WDRA) से मान्यता प्राप्त गोदामों में रख सकते हैं। वहां से e-NWR प्राप्त करके e-NAM प्लेटफॉर्म पर अपनी उपज को सीधे बेच सकते हैं।
    • वेयरहाउसिंग (विकास और विनियमन) अधिनियम, 2007 के तहत e-NWR एक सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ है। यह दस्तावेज भारतीय वेयरहाउसिंग विकास और विनियामक प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त गोदामों में रखी गई वस्तुओं के स्वामित्व (मालिकाना हक) को प्रमाणित करता है।
  • अन्य सुविधाएं: अंतरराज्यीय व्यापार की सुविधा, उत्पाद की कीमत को लाइव दर्शाने वाला डैशबोर्ड, 12 भाषाओं में इंटरफेस, सिंगल विंडो सेवा, प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉर्म्स (PoP) आदि।

e-NAM की प्रमुख उपलब्धियां

  • नेटवर्क का विस्तार: e-NAM के साथ एकीकृत मंडियों की संख्या 1,389 (2024) से बढ़कर 1,656 (मार्च 2026) हो गई।
  • कृषि व्यापार में वृद्धि: 2016 से मार्च 2026 तक 13.25 करोड़ मीट्रिक टन वस्तुओं का व्यापार हुआ, जिससे ₹4.84 लाख करोड़ का कुल व्यापार मूल्य उत्पन्न हुआ।
  • व्यापक पहुंच: e-NAM के यहां 1.80 करोड़ से अधिक किसान, 2.73 लाख व्यापारी और 4,724 किसान उत्पादक संगठन (FPOs) पंजीकृत हैं। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉर्म्स (PoP)

e-NAM की एक सुविधा जो विभिन्न कृषि-व्यापार मंचों को एकीकृत करती है, जिससे किसानों को अधिक विकल्प मिलते हैं।

किसान उत्पादक संगठन (FPOs)

किसानों द्वारा गठित एक निकाय है जो कृषि उपज के उत्पादन, खरीद, प्रसंस्करण, विपणन और निर्यात के लिए सामूहिक रूप से कार्य करता है। यह किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होता है।

भारतीय वेयरहाउसिंग विकास और विनियामक प्राधिकरण (WDRA)

यह एक विनियामक निकाय है जो वेयरहाउसिंग के विकास और विनियमन की देखरेख करता है, और e-NWR जारी करने के लिए गोदामों को मान्यता प्रदान करता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet