नाइजीरिया (राजधानी: अबुजा)
नाइजीरिया में एक हवाई हमले में कथित तौर पर नागरिकों के मारे जाने के बाद जांच शुरू की गई है।

भौगोलिक अवस्थिति:
- यह अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित है।
- सीमाएं: उत्तर में नाइजर; पूर्व में चाड और कैमरून; पश्चिम में बेनिन; दक्षिण में अटलांटिक महासागर की गिनी की खाड़ी।
भौगोलिक विशेषताएं:
- वनस्पति: सवाना; यह साहेल क्षेत्र का भी हिस्सा है। यह सहारा रेगिस्तान और अफ्रीका में सवाना पारिस्थितिकी तंत्र के बीच का अर्ध-शुष्क संक्रमणकालीन (ट्रांजिशनल) क्षेत्र है।
- प्रमुख नदियाँ: नाइजर, बेनुए (नाइजर की सहायक नदी), कदुना, आदि।
- चाड झील: यह चाड, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर के संगम पर स्थित ताजे जल की झील है।
- मध्य उच्चभूमि: जोस पठार।
- प्रमुख पर्वत: चैप्पल वड्डी, माउंट डिमलैंग आदि।