हाल ही में एक परीक्षण में भारत में 'कीट्रूडा' (Keytruda) की नकली आपूर्ति का पता चला है।
- कीट्रूडा, पेम्ब्रोलिज़ुमैब (pembrolizumab) का ब्रांड नाम है। यह कई प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए एक इम्यूनोथेरेपी दवा है।
- यह चेकपॉइंट इनहिबिटर वर्ग से संबंधित है। ये ऐसी दवाएं हैं, जो कैंसर कोशिकाओं पर हमला करने के लिए टी-कोशिकाओं (T cells) पर लगे अवरोधों को हटा देती हैं।
इम्यूनोथेरेपी के बारे में:
- कीमो/ रेडियोथेरेपी सीधे कोशिकाओं को मारती है, वहीं इम्यूनोथेरेपी शरीर की अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और मारने के लिए उत्प्रेरित करती है। यह स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचाती है।
- प्रकार:
- मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज: जैसे- कीट्रूडा; ये प्रयोगशाला में निर्मित अणु हैं, जिन्हें विशिष्ट लक्ष्यों के साथ जुड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर्स (CAR)-T सेल थेरेपी: इसमें रोगी की टी-कोशिकाओं को लैब में बदलकर फिर से शरीर में डाला जाता है, ताकि वे कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर उन्हें नष्ट कर सकें।
- mRNA कैंसर टीके (निर्माणाधीन): ये टीके कैंसर रोगियों को दोबारा बीमारी होने से रोकने के लिए दिए जाते हैं।
उच्चतम न्यायालय के अनुसार, जन्म वाले देश में मतदाता सूची में नाम बनाए रखने और ‘मतदान करने का अधिकार’ (Right to Vote) न केवल संवैधानिक है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी महत्त्वपूर्ण है।
मतदान के अधिकार के बारे में:
- भारत में मतदान करने और निर्वाचित होने का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है।
- प्रमुख संवैधानिक प्रावधान:
- अनुच्छेद 325: कोई भी व्यक्ति धर्म, मूलवंश, जाति या लिंग के आधार पर मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अपात्र नहीं होगा।
- अनुच्छेद 326: लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव वयस्क मताधिकार के आधार पर होंगे।
- लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA) के तहत संबंधित धाराएं:
- धारा 62 (RPA 1951): यह मतदान के अधिकार से संबंधित है।
- धारा 16 (RPA 1950): यह मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए अयोग्यताओं का निर्धारण करती है।
पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के बाद मतुआ समुदाय के कुछ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
मतुआ समुदाय के बारे में:
- मतुआ एक दलित (अनुसूचित जाति) समुदाय है। यह मुख्य रूप से नामशूद्र संप्रदाय से संबंधित है, जिसकी जड़ें पूर्वी बंगाल (वर्तमान बांग्लादेश) में हैं।
- 'मतुआ' शब्द का अर्थ 'नाम प्रेमे मतोयारा' (हरि के नाम के जाप में मग्न/पागल) है।
- मतुआ आंदोलन (मतुआ महासंघ) की शुरुआत 19वीं शताब्दी में हरिचंद ठाकुर द्वारा की गई थी।
- इस आंदोलन ने हाशिए पर रहने वाले नामशूद्र समुदाय के सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक पिछड़ेपन का समाधान करने का प्रयास किया।
Article Sources
1 sourceभारत मौसम विज्ञान विभाग ने वर्ष 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के लिए दीर्घावधि (लॉन्ग रेंज) पूर्वानुमान जारी किया है।
पूर्वानुमान के मुख्य बिंदु:
- वर्ष 2026 में दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) की वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। यह 1971-2020 की अवधि के 87 सेमी के दीर्घावधि औसत (Long Period Average: LPA) का केवल 92% रहने का अनुमान है।
- LPA एक विशेष क्षेत्र में एक निश्चित अवधि (जैसे महीना या सीजन) के दौरान वर्षा का लंबे समय (जैसे 30 साल, 50 साल आदि) का औसत होता है।।
- यह पूर्वानुमान एल नीनो (El Niño) स्थितियों के विकसित होने का संकेत देता है।
- एल नीनो मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में समुद्री सतह के गर्म होने या औसत से अधिक समुद्री सतह तापमान को संदर्भित करता है।
- मानसून सीजन के अंत में धनात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव (Positive Indian Ocean Dipole: IOD) स्थितियों की संभावना है।
- धनात्मक IOD का अर्थ है कि पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री सतह का तापमान औसत से अधिक होगा। यह स्थिति आमतौर पर मानसून को बढ़ावा देती है।
हाल ही में, नागालैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कोन्याक जनजाति द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक पारंपरिक औषधीय फॉर्मूलेशन की पहचान की है। इस फॉर्मूलेशन में कैंसर-रोधी क्षमता पाई गई है।
- यह पाँच पादपों का एक पॉलीहर्बल फॉर्मूलेशन है। इनमें शामिल हैं-
- पर्सिकेरिया मैकुलोसा ग्रे (रेडशैंक/लेडीज़ थम्ब)
- एकोरस कैलेमस एल (स्वीट फ्लैग)
- एरिथ्रिना वेरिगाटा एल (टाइगर’स क्लॉ/इंडियन कोरल ट्री)
- स्टीरियोस्पर्मम चेलोनोइड्स (L.f.) DC. (पदरी वृक्ष), और
- ओरोक्सिलम इंडिकम (L.) Kurz (इंडियन ट्रम्पेट फ्लावर)।
- इसके बायोएक्टिव यौगिक VEGFR2 को प्रभावी ढंग से लक्षित कर सकते हैं। VEGFR2 ट्यूमर की रक्त वाहिकाओं के विकास के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख प्रोटीन है।
कोन्याक जनजाति के बारे में:
- यह मंगोलॉयड मूल की जनजाति है, जो मुख्य रूप से नागालैंड में पाई जाती है।
- सभी नागा जनजातियों में इनकी आबादी सर्वाधिक है।
- प्रमुख उत्सव: आओलेआंग मोन्यू।
- यह शक्तिशाली वंशानुगत प्रमुखों द्वारा शासित होती है जिन्हें 'अंघ' (Anghs) कहा जाता है।
- इनकी भाषा तिब्बती-बर्मी परिवार से संबंधित है।
- इन्हें पूर्वोत्तर भारत के 'हेडहंटर्स' के रूप में जाना जाता है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने छह महीने के लिए शाकनाशी ग्लूफ़ोसिनेट और उसके लवणों के आयात को प्रतिबंधित कर दिया है।
ग्लूफ़ोसिनेट के बारे में:
- यह एक व्यापक प्रभाव वाला, गैर-चयनात्मक संपर्क खरपतवारनाशी (herbicide) है, जिसका उपयोग दुनिया भर में फसलों में खरपतवार नियंत्रण के लिए किया जाता है।
- यह ग्लाइफोसेट-आधारित खरपतवारनाशकों के एक प्रमुख विकल्प के रूप में कार्य करता है।
- कार्य करने का तरीका: यह ग्लूटामाइन सिंथेटेज़ को स्थायी रूप से बाधित करता है। यह नाइट्रोजन चयापचय के लिए महत्वपूर्ण एक एंजाइम है।
- यह विषाक्त अमोनिया संचय को सक्रिय करता है। यह प्रक्रिया खरपतवार कोशिकाओं को तेजी से नष्ट कर देती है जिससे पौधे नष्ट हो जाते हैं।
- संभावित खतरे: जलीय जीवन और गैर-लक्षित पौधों के लिए जोखिम तथा जल का संदूषण का खतरा।
ANRF ने जटिल शोध प्रकाशनों को वीडियो सहित सरल बहुभाषी सोशल मीडिया कंटेंट में बदलने के लिए AI-प्लेटफ़ॉर्म 'SARAL AI' विकसित किया है।
ANRF के बारे में:
- सांविधिक निकाय: यह ANRF अधिनियम 2023 के तहत स्थापित है। यह भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।
- लक्ष्य: भारत के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, अनुसंधान संस्थानों और R&D प्रयोगशालाओं में अनुसंधान और विकास (R&D) को बढ़ावा देना तथा नवाचार की संस्कृति विकसित करना।
- यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के अनुसार देश में वैज्ञानिक अनुसंधान को रणनीतिक दिशा प्रदान करने वाला शीर्ष निकाय है।
- विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (SERB) का ANRF में विलय कर दिया गया है।