केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने ‘अर्बन चैलेंज फंड (UCF)’ के परिचालन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ): केंद्र प्रायोजित योजना जिसके तहत वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक शहरी अवसंरचना में 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • यूसीएफ की फंडिंग और फोकस: परियोजना लागत का 25% फंड से, 50% बाजार से और 25% राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों/यूएलबी से; शहर के विकास, विकास केंद्रों, जल और स्वच्छता पर केंद्रित।
  • ऋण चुकौती गारंटी उप-योजना (सीआरजीएसएस): यह योजना द्वितीय/तृतीय श्रेणी के शहरों और पूर्वोत्तर/पहाड़ी क्षेत्रों को बाजार वित्त तक पहुंच प्रदान करने के लिए ₹7 करोड़ या ऋण के 70% तक की केंद्रीय गारंटी प्रदान करती है।

In Summary

अर्बन चैलेंज फंड के दिशा-निर्देशों के साथ-साथ, क्रेडिट पुनर्भुगतान गारंटी उप-योजना (CRGSS) के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

  • अर्बन चैलेंज फंड का उद्देश्य बेहतर शहरी अवसंरचनाओं के विकास के लिए बाजार से धन जुटानानिजी भागीदारी बढ़ाना और नागरिक-केंद्रित सुधार करना है। 

अर्बन चैलेंज फंड (UCF) के बारे में

  • योजना का प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना।
  • आवंटित निधि: ₹1 लाख करोड़ (यह अगले पांच वर्षों में ₹4 लाख करोड़ के कुल निवेश की सुविधा प्रदान करेगा)।
  • वित्तपोषण प्रणाली:
    • परियोजना लागत का 25% अर्बन चैलेंज फंड के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
    • कम से कम 50% वित्त बाजार स्रोतों से जुटाया जाना चाहिए, जिससे निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
    • शेष 25% वित्तपोषण राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों/शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) द्वारा किया जा सकता है या बाजार से जुटाया जा सकता है।
  • ध्यान देने योग्य मुख्य क्षेत्र: 'शहरों का रचनात्मक विकास', 'विकास केंद्रों के रूप में शहर' और 'जल एवं स्वच्छता'।
  • पात्र शहर:
    • 10 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले सभी शहर (2025 के अनुमान)।
  • राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों की वे सभी राजधानियां जो उपर्युक्त श्रेणी में शामिल नहीं हैं।
  • 1 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले प्रमुख औद्योगिक शहर।
  • कार्यान्वयन अवधि: वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक (योजना अवधि बढ़ाई जा सकती है)।
  • पात्रता: अमृत 2.0/ स्वच्छ भारत मिशन (SBM) 2.0/ अन्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत पहले से वित्तपोषित परियोजनाएं इस फंड के तहत वित्तपोषण प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं हैं

UCF के कार्यान्वयन के मार्गदर्शक सिद्धांत

  • बाजार-आधारित वित्तपोषण: राजकोषीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए अधिक धन बाजार से जुटाया जाएगा, केंद्र का योगदान सीमित रहेगा।
  • चैलेंज के आधार पर शहरों का चयन: परियोजनाओं का चयन प्रतिस्पर्धा के आधार पर होगा जिसमें परियोजना के प्रभाव और सुधारों का ध्यान रखा जाएगा।
  • सुधार-के आधार पर वित्तपोषण: फंड तभी जारी किया जाएगा जब शासन, वित्त और नियोजन के स्तर पर सुधार किए जाएंगे।
  • परिणाम-आधारित दृष्टिकोण: वित्तीय सहायता को कार्य के प्रदर्शन, तय लक्ष्यों और स्पष्ट रूप से मापे जा सकने वाले परिणामों से जोड़ा गया है।

क्रेडिट पुनर्भुगतान गारंटी उप-योजना (CRGSS) के बारे में

  • यह योजना शहरी स्थानीय निकायों (ULBs), विशेष रूप से छोटे शहरों को क्रेडिट गारंटी के माध्यम से बाजार से वित्त जुटाने में सक्षम बनाती है।
  • लक्षित लाभार्थी: टियर-II, टियर-III शहर, और पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों के शहर।
  • इस योजना के तहत केंद्र सरकार पहली बार ऋण लेने वाले शहरों को ₹7 करोड़ तक या ऋण राशि के 70 प्रतिशत (जो भी कम हो) की गारंटी प्रदान करेगी।

 

 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

अमृत 2.0 (AMRUT 2.0)

अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन 2.0 (AMRUT 2.0) भारत सरकार की एक शहरी कायाकल्प योजना है जिसका उद्देश्य शहरों में जल आपूर्ति, सीवरेज, वर्षा जल संचयन और शहरी परिवहन जैसी आवश्यक सेवाओं में सुधार करना है।

टियर-II, टियर-III शहर

ये भारतीय शहरों का वर्गीकरण है जो जनसंख्या और आर्थिक गतिविधि के आधार पर किए जाते हैं। टियर-I शहर सबसे बड़े और सबसे विकसित होते हैं, जबकि टियर-II और टियर-III शहरों में क्रमशः कम जनसंख्या और कम विकसित अर्थव्यवस्थाएं होती हैं।

परिणाम-आधारित दृष्टिकोण

यह एक प्रबंधन ढाँचा है जो वित्तीय सहायता या संसाधनों को पूर्व-निर्धारित, मापने योग्य लक्ष्यों और प्राप्त परिणामों से जोड़ता है। इसके तहत, सहायता केवल तभी जारी की जाती है जब परियोजनाओं से अपेक्षित परिणाम प्राप्त होते हैं।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet