भारत ने माली में अपने नागरिकों को सुरक्षा चिंताओं के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी है।

- अलगाववादी समूहों ने माली के बमाको, कटी, गाओ, सेवारे और मोप्ती क्षेत्रों में संयुक्त हमले शुरू किए हैं।
भौगोलिक अवस्थिति:
- यह पश्चिम अफ्रीका के सहारा और साहेल क्षेत्रों में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है।
- साहेल परिवर्तन वाला (ट्रांजीशन) क्षेत्र है, जो उत्तर में सहारा (शुष्क मरुस्थल) और दक्षिण में आर्द्र सवाना क्षेत्र के बीच स्थित है।
- भूमि सीमाएँ: अल्जीरिया (उत्तर), नाइजर और बुर्किना फासो (पूर्व), कोटे डी आइवर और गिनी (दक्षिण), तथा सेनेगल और मॉरिटानिया (पश्चिम)।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख नदियाँ: नाइजर और सेनेगल।
- उच्चतम बिंदु: होम्बोरी टोंडो।
- प्रमुख पवनें: तापमान अलिज़े और हरमट्टन पवनों से प्रभावित होता है।
- प्रमुख खनिज: सोना (मुख्य निर्यात), लोहा, बॉक्साइट, मैंगनीज, लिथियम आदि।