वैज्ञानिकों ने पहली बार वेला सुपरक्लस्टर की सीमा का मानचित्रण किया है।
वेला सुपरक्लस्टर के बारे में:
- यह कम से कम 20 गैलेक्सी क्लस्टर का संग्रह है। इनमें से प्रत्येक में सैकड़ों या हजारों आकाशगंगाएं हैं, जो गुरुत्वाकर्षण के तहत एकल निकाय के रूप में जुड़ी हैं।
- यह लगभग 300 मिलियन प्रकाश वर्ष में फैला है। इसमें लगभग 30 मिलियन बिलियन सूर्यों के बराबर पदार्थ है।
- यह पृथ्वी से लगभग 800 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर ‘जोन ऑफ अवॉयडेंस’ (ZoA) क्षेत्र में स्थित है।
- जोन ऑफ अवॉयडेंस रात्रि आकाश का लगभग 20% हिस्सा है, जो आकाशगंगा की धूल और तारों के कारण ढका रहता है। इससे पृष्ठभूमि में मौजूद आकाशगंगाएँ सामान्य (ऑप्टिकल) दूरबीनों से दिखाई नहीं देती हैं।
- यह लानियाकेया से अधिक विशाल है। लानियाकेया वह सुपरक्लस्टर है, जिसमें पृथ्वी और हमारी आकाशगंगा शामिल है।
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स (SIFoF) 2.0 योजना के परिचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं।
- यह वर्ष 2016 में शुरू की गई 'स्टार्टअप्स के लिए फंड ऑफ फंड्स' (FFS 1.0) योजना की सफलता पर आधारित है। इसका उद्देश्य वित्तपोषण संबंधी कमियों को दूर करने के साथ-साथ स्टार्टअप्स हेतु घरेलू उद्यम पूंजी बाजार को उत्प्रेरित करना है।
SIFoF 2.0 योजना के बारे में:
- कुल कॉर्पस: 10,000 करोड़ रुपये।
- मंत्रालय: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय।
- कार्यान्वयन एजेंसी: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI)।
- लक्ष्य: डीप टेक और तकनीकी-संचालित नवाचारी विनिर्माण को समर्थन देना तथा शुरुआती चरण के संस्थापकों को सशक्त बनाना
- कार्यप्रणाली: इसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास पंजीकृत वैकल्पिक निवेश कोष (AIFs) के माध्यम से लागू किया जाएगा, ताकि निजी निवेश को बढ़ावा मिले और स्टार्टअप वित्तपोषण तक पहुँच सुनिश्चित हो सके।
Article Sources
1 sourceचीन ने फिलीपींस के लुजोन द्वीप के पास के जल क्षेत्र में लाइव-फायर अभ्यास किया है।
लुजोन द्वीप के बारे में:
- यह फिलीपीन द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है।
- यह पूर्व में फिलीपीन सागर, दक्षिण में सिबयान सागर और पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से घिरा है।
- उत्तर में लुजोन जलडमरूमध्य इसे ताइवान से अलग करता है।
Article Sources
1 sourceयूनाइटेड किंगडम ने फॉकलैंड द्वीप समूह पर अपनी संप्रभुता में किसी भी बदलाव को खारिज कर दिया। इस द्वीप के बारे में संयुक्त राज्य अमेरिका का पक्ष अभी भी स्पष्ट नहीं है।
फॉकलैंड द्वीप के बारे में:
- यह दक्षिण अटलांटिक महासागर में यूनाइटेड किंगडम का आंतरिक रूप से स्वशासित विदेशी क्षेत्र है।
- फॉकलैंड द्वीप समूह कई द्वीपों का एक समूह है, जिसमें दो बड़े द्वीप (पूर्वी फॉकलैंड और पश्चिमी फॉकलैंड) और कई सौ लघु द्वीप शामिल हैं।
- यह दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे से लगभग 480 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह मैगलन जलडमरूमध्य के पूर्व में भी उतनी ही दूरी पर स्थित है।
- इन द्वीपों पर अर्जेंटीना भी अपनी संप्रभुता का दावा करता है। इस विवाद के कारण दोनों देशों के बीच 1982 में युद्ध हुआ था।
यूक्रेन ने जारी युद्ध के साये में चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना की 40वीं वर्षगांठ मनाई।
चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना के बारे में:
- यह दुर्घटना 26 अप्रैल, 1986 को प्रिप्यात के पास स्थित एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुई थी (जो आज के यूक्रेन में है, उस समय सोवियत संघ का हिस्सा था)।
- एक त्रुटिपूर्ण सुरक्षा परीक्षण के कारण अनियंत्रित परमाणु अभिक्रिया हुई। इसके परिणामस्वरूप विस्फोट हुए और भारी विकिरण का रिसाव हुआ।
- अन्य परमाणु आपदाएं: थ्री माइल आइलैंड (अमेरिका), फुकुशिमा दाइची (जापान), आदि।
चीन का एटलस ड्रोन स्वार्म सिस्टम वैश्विक सुरक्षा के लिए चिंताएं पैदा कर रहा है।
एटलस ड्रोन स्वार्म सिस्टम (Atelasi) के बारे में:
- परिचय: यह एक ट्रक आधारित ड्रोन स्वार्म प्लेटफॉर्म है। यह एक ही सिस्टम से कई ड्रोन तैनात और नियंत्रित करने के लिए लॉन्च, कमांड और सपोर्ट इकाइयों को एकीकृत करता है।
- क्षमता: यह तेजी से 96 ड्रोन तक लॉन्च कर सकता है। यह एक ही ऑपरेटर को निगरानी, संचार और हमले के कार्यों को नियंत्रित करने की सुविधा प्रदान करता है।
- सुरक्षा निहितार्थ: यह चीन को युद्ध क्षमता के मामले में बढ़त प्रदान करता है और भारत की वायु रक्षा प्रणालियों के लिए चुनौती पेश करता है।
मणिपुर और मिजोरम के बनेई मेनाशे समुदाय के 240 से अधिक सदस्यों को इजराइल सरकार द्वारा तेल अवीव में स्थानांतरित किया गया।
बनेई मेनाशे समुदाय के बारे में:
- यह मणिपुर और मिजोरम का एक यहूदी-पहचान वाला समुदाय हैं।
- ये मिज़ो-कुकी जनजातियों से संबंधित हैं। ये जनजातियाँ इजरायल की "दस खोई हुई जनजातियों" (मेनाशे की जनजाति) में से एक की वंशज होने का दावा करती हैं।
- इस जनजाति को 722 ईसा पूर्व में असीरियाई विजेताओं द्वारा निर्वासित कर दिया गया था।
- बनेई मेनाशे का अर्थ हिब्रू में मनश्शे की संतान है। मनश्शे जोसेफ का प्रथम पुत्र था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नवजात बच्चों और शिशुओं के लिए मलेरिया के पहले उपचार को प्रीक्वालिफाई किया है।
- प्रीक्वालिफिकेशन का अर्थ है कि दवा गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है।
मलेरिया के बारे में:
- यह प्लाज्मोडियम परजीवियों (प्रोटोजोआ का एक समूह) के कारण होता है।
- यह संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलता है।
- इसके अधिकतर मामले उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय देशों में प्राप्त होते हैं।
- यह बीमारी रोकथाम योग्य है और इसका उपचार भी हो सकता है।
- बच्चों के लिए मलेरिया के मुख्य टीके: RTS,S/AS01 वैक्सीन और R21/Matrix-M